A. क्रो एंड क्रो
B. गाल्टन
C. रॉस
D. वुडवर्थ
उत्तर B , सही उत्तर गाल्टन है।
यूजैनिक्स शब्द ग्रीक भाषा के शब्द से मिलकर बना है। यूजैनिक्स शब्द का उपयोग सर्वप्रथम अंग्रेज वैज्ञानिक फ्रांसिस गाल्टन (Francis Galton) ने 1855 में किया।
उन्होंने विभिन्न जीव जातियों में उनके लक्षणों का कई पीढ़ियों तक अध्ययन किया और निष्कर्ष निकाला कि बाह्य शारीरिक लक्षणों की तरह मानसिक क्षमता, बुद्धिलब्धता, विद्वता और चरित्र बल भी आनुवंशिक लक्षण हैं और उन्हें आनुवंशिकी के विभिन्न सिद्धान्तों का प्रयोग करके विकसित किया जा सकता है तथा इन सिद्धान्तों के द्वारा मनुष्य प्रजाति में स्वस्थ तथा अच्छे लक्षणों को प्रोत्साहित किया जा सकता है और समाज में अवांछनीय तथा अश्लील लक्षणों को दूर करके मानव जाति की उन्नति की जा सकती है तथा इसी आधार पर सर गाल्टन ने जीव विज्ञान की एक नवीन शाखा की नींव डाली जिसे युजनन विज्ञान सुजननिकी या यूजेनिक्स (Eugenics) कहते हैं। इस शाखा के अन्तर्गत जीव जातियों की उन्नति एवं विकास का अध्ययन किया जाता है। इसीलिये गाल्टन को सुजननिकी विज्ञान का पिता (Father of Eugenics) कहते हैं।
Comments
write a comment