SSC CGL 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें - विषयवार
SSC Exams के बदलते परिदृश्य के अनुसार, SSC CGL 2023 परीक्षा के प्रत्येक विषय को समान महत्व देना महत्वपूर्ण है। और इसके लिए, परीक्षा-उन्मुख, SSC CGL Syllabus के अनुसार तथा काम्प्रिहेन्सिव पुस्तकों से पढ़ाई करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
SSC CGL 2023 परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी की पुस्तक
नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित अंग्रेजी पुस्तकों की सबसे अच्छी बात यह है कि वे सरल भाषा में लिखी जाती हैं और समझने में आसान हैं। चूंकि हिंदी माध्यम के उम्मीदवारों को अंग्रेजी सेक्शन में स्कोर करना मुश्किल लगता है, इसलिए इन पुस्तकों को हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम के छात्रों द्वारा पढ़ा जा सकता है।
पुस्तकों का नाम | लेखक |
ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश | एसपी बख्शी |
ए प्लिंथ टू पैरामाउंट | नीतू सिंह |
मिरर ऑफ कॉमन एरर्स | एके सिंह |
वर्ड पावर मेड ईज़ी | नॉर्मन लुईस |
मुहावरा एवं वाक्यांश | SSC CGL 2023 के मुहावरे और वाक्यांश कैसे सीखें? यहां जानिए बेस्ट ट्रिक्स |
एमबी प्रकाशन |
SSC CGL 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ गणित की पुस्तक
एसएससी सीजीएल मैथ्स के पेपर में जो टॉपिक पूछे जाएंगे, वे 10वीं कक्षा के स्तर पर आधारित होंगे। लेकिन कठिनाई का स्तर अधिक होगा। आपको पहले सभी महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ना चाहिए, फिर आपको समय बचाने के लिए उन प्रश्नों को हल करने के लिए उपयोग की जाने वाली शॉर्ट ट्रिक्स को पढ़ना चाहिए।
नीचे दी गई तालिका में SSC CGL परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ गणित की पुस्तकों का उल्लेख है:
पुस्तकों का नाम | लेखक |
फास्ट ट्रैक ऑब्जेक्टिव अर्थमेटिक | राजेश वर्मा |
एसएससी गणित 5800+ | किरण प्रकाशन |
ऑनलाइन क्वीज (अभ्यास हेतु हजारों प्रश्न उपलब्ध हैं) |
SSC CGL परीक्षा 2023 के लिए बेस्ट रीजनिंग बुक
SSC CGL Tier-1 परीक्षा के रीजनिंग सेक्शन के प्रश्न थोड़े आसान होते हैं। SSC CGL के उम्मीदवारों को इस सेक्शन के लिए कई पुस्तकों से पढ़ना आवश्यक नहीं है। एक ही पुस्तक पर्याप्त है जिसमें रिजनिंग के सभी टॉपिक को को शामिल किया गया हो। हालांकि, BYJU'S Exam Prep क्लासेज़ तथा क्विज़ से रीजनिंग सेक्शन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
पुस्तकों का नाम | लेखक |
मौखिक और गैर-मौखिक तर्क के लिए आधुनिक दृष्टिकोण (Modern Approach to Verbal and Non-Verbal reasoning) | आरएस अग्रवाल |
रीजनिंग क्विज़ |
SSC CGL परीक्षा 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ सामान्य जागरूकता पुस्तक
SSC CGL के लिए सामान्य ज्ञान सेक्शन का पाठ्यक्रम काफी बड़ा है। यहां कुछ किताबें दी गई हैं जो 90% पाठ्यक्रम को कवर करेंगी।
पुस्तकों का नाम | लेखक/प्रकाशन |
ल्यूसेंट जीके | ल्यूसेंट प्रकाशन |
किरण SSC CGL सामान्य जागरूकता प्वाइंटर्स | किरण प्रकाशन |
SSC CGL के लिए करेंट अफेयर्स | SSC परीक्षा 2023 के लिए करेंट अफेयर्स हिंदी में, पीडीएफ डाउनलोड करें! |
क्विज़ |
SSC CGL की बुक्स 2023 का चयन करते समय यहां कुछ उपयोगी सुझाव दिए गए हैं-
- चूंकि SSC पिछले 2-3 वर्षों से डायनामिक मूड में है।पैटर्न में बदलाव, ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाने, प्रश्नों के स्तर में बदलाव जैसी चीजें हुई है।
- इस वर्ष से भी, टियर 1 परीक्षा को क्रैक करने वाले छात्रों को टियर 2 और टियर 3 दोनों परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, लेकिन टियर III की उत्तर पुस्तिका की जांच केवल तभी की जाएगी, जब छात्र टियर- 2 परीक्षा उत्तीर्ण करता है।
- इसलिए इस बहुत अधिक प्रतियोगिता के समय में, अपनी पढ़ाई में सेलेक्टिव होना तथा अच्छी योजना बनाना बहुत आवश्यक है। आजकल अनेक पुस्तकें और ऑनलाइन कंटेट उपलब्ध है।
- इस प्रकार, उपलब्ध सभी कंटेट को पढ़ पाना संभव नहीं है और ऐसा करना बुद्धिमान भी नहीं है।इसलिए, विषय विशेषज्ञों और टॉपर्स द्वारा बतायी गई उपरोक्त SSC CGL पुस्तकों को पढ़ना ज्यादा सही रहेगा।
- BYJU'S Exam Prep पर उपलब्ध क्विज़ बहुत व्यापक, वैचारिक और पिछले वर्षों के SSC CGL परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर आधारित हैं। इसलिए ऑनलाइन क्विज़ को नियमित हल करने तथा संक्षिप्त नोट तैयार करने से आपके तथा ऑफ़लाइन यूजर्स के बीच फर्क नज़र आएगा।
- अंत में, एक साथ कई पुस्तकों को पढ़ने के बजाय एक पुस्तक से कई बार अभ्यास करना बेहतर होता है।
ईबुक (पीडीएफ) v/s रियल बुक्स
जबकि हमारे आस-पास सब कुछ डिजिटल हो रहा है, SSC परीक्षाओं की तैयारी के दौरान ई-बुक्स और प्रिंटेड किताबों की तुलना लगातार चर्चा का केन्द्र बनी हुई हैं। कभी-कभी ई-बुक्स और प्रिंटेड बुक्स के बीच फैसला करना मुश्किल हो जाता है। छात्र, इन दिनों ई-बुक्स, मासिक संकलन, ऑनलाइन कक्षाएं तथा मॉक टेस्ट जैसी ऑनलाइन स्टडी मेटेरियल्स ज्यादा पसंद करते हैं। आइए देखें कि ई-बुक्स और पीडीएफ़ को रियल बुक्स की तुलना में क्यों पसंद किया जाता है।
रियल बुक्स की तुलना में ई-बुक्स (पीडीएफ) के लाभ
- पढ़ने में आसानी: छात्र इसे कहीं भी और कभी भी पढ़ सकते हैं। इससे छात्र का समय बचता है और वो इसका अधिकतम इसका उपयोग कर सकते हैं।
- हजारों पुस्तकोंतक पहुंच : अच्छी गति के इंटरनेट से छात्र एक ही विषय पर ई-बुक्स पढ़ सकते हैं। SSC CGL के अधिकांश स्टडी मेटेरियल्स BYJU'S Exam Prep पर मुफ्त में डाउनलोड की जा सकती है।
- लागत प्रभावी:ये पीडीएफ इंटरनेट पर कम कीमत पर और मुफ्त में उपलब्ध हैं। यदि आप अभी भी कोई अन्य सोर्स देखना चाहते हैं तो आप आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके विपरीत, यदि आप मुद्रित पुस्तक लेते हैं तो आपको प्रत्येक पुस्तक खरीदनी होगी।
- आसान हाइलाइटिंग और बुक मार्किंग:ई-बुक्स के मामले में, प्रिंटेड किताबों की तुलना में हाइलाइटिंग और बुकमार्क करना आसान हो जाता है। आप अपने महत्वपूर्ण हाइलाइट किए गए नोट्स को केवल एक क्लिक से आसानी से पढ़ सकते हैं।
- नई जानकारी तक पहुंच: पीडीएफ के मामले में, आप जल्द से जल्द नई जानकारी के साथ पीडीएफ तथा ईबुक पा सकते हैं। नया स्टडी मेटेरियल्स प्राप्त करने के लिए छात्रों को नए एडिशन के मुद्रित होने की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है।
- उदाहरण: आप आसानी से अपडेटेड करंट अफेयर्स मासिक PDF प्राप्त कर सकते हैं।
All The Best!!
Check Out:
Prepare for SSC Exams 2023 with BYJU'S Exam Prep Course
SSC Success Batch: A comprehensive 10 Months Foundation Course | Available in English and Hindi
All The Best!
DREAM, STRIVE & SUCCEED With US!
3 Crore+ Registered Aspirants | 2.5 Crore Downloads | 50,000+ Selections
Ace Your Preparation Subscribe to BYJU'S Exam Prep Test Series
Comments
write a comment