सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 - कार्लोस सौरा (Satyajit Ray Lifetime Achievement Award to Carlos Saura)
- कार्लोस सौरा का जन्म 4 जनवरी 1932 को स्पेन के शहर ह्यूस्का में हुआ था। कार्लोस सौरा एक स्पेनिश फिल्म निर्देशक, फोटोग्राफर और लेखक हैं।
- उन्होंने अपने एक लम्बे और शानदार फिल्मी करियर में कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1955 में डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट्स के साथ शुरू की थी।
- 1960 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी पहली फीचर फिल्म का प्रीमियर दिखाया गया था। जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई थी।
- कार्लोस सौरा ने डेप्रिसा डेप्रिसा (Deprisa) के लिए बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर के लिए गोल्डन बियर अवार्ड जीता था।
- उन्होंने ला काज़ा (La caza) और पेपरमिंट फ्रेपे (Peppermint Frappe) के लिए दो सिल्वर बियर अवार्ड भी जीते थे।
- कार्लोस सौरा ने कारमेन के लिए बाफ्टा (BAFTA) अवार्ड जीता और साथ ही उन्होंने कान्स में तीन अवार्ड जीते है।
- वर्ष 2022 में कार्लोस सौरा को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में उनकी 8 फिल्मों का रेट्रोस्पैक्टिव (retrospective) का आयोजन भी किया जायेगा।
अन्य महत्वपूर्ण लेख हिंदी में | |
भारत का पहला स्लेंडर लोरिस अभ्यारण्य | |
असमानता सूचकांक 2022 | |
सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड क्या है | What is Satyajit Ray Lifetime Achievement Award?
- सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1999 में 30वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान की गई थी।
- सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की स्थापना भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव द्वारा की गयी है।
- सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड विश्व फिल्म इंडस्ट्री में अहम् योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
- पहले सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड को IFFI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के नाम से जाना जाता था।
- वर्ष 2021 में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अवार्ड हंगेरियन फिल्म निर्माता इस्तवान स्जाबो (Istvan Szabo) और हॉलीवुड आइकन मार्टिन स्कॉर्सेसे (Martin Scorsese) को प्रदान किया गया था।
53वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI)
53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन 20 से 28 नवंबर, 2022 को गोवा में किया जायेगा। इस फिल्म महोत्सव में कला, फिल्मों और संस्कृति की एकजुट ऊर्जा और भावना देखने को मिलेगी। साथ ही इस महोत्सव में 79 देशों की 280 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा।
सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड PDF
- शुरूआती फिल्म: इस फिल्म महोत्सव की ओपनिंग फिल्म डीटर बर्नर द्वारा निर्देशित ऑस्ट्रियाई फिल्म 'एल्मा एंड ऑस्कर' (Alma and Oskar) प्रदर्शित की जाएगी।
- अंतिम फिल्म: इस फिल्म महोत्सव की क्लोजिंग फिल्म क्रिस्टॉफ ज़ानुसी की फिल्म 'परफेक्ट नंबर' (Perfect Number) प्रदर्शित होगी।
- भारतीय पैनोरमा: 'इंडियन पैनोरमा' की शुरुआत पृथ्वी कोन्नूर की कन्नड़ फिल्म 'हडिनेलेंटु' (Hadinelentu’) से की जाएगी। साथ ही ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की एंट्री 'छेल्लो शो- द लास्ट फिल्म शो' और मधुर भंडारकर की 'इंडिया लॉकडाउन' की भी स्पेशल स्क्रीनिंग के रूप में प्रदर्शित की जाएगी।
- कंट्री फोकस: 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में कंट्री फोकस के रूप में फ्रांस को चुना गया है। फ्रांस इस बार का 'स्पॉटलाइट' देश है और 'कंट्री फोकस' पैकेज के तहत फ्रांस 8 फिल्में प्रदर्शित होंगी।
- दादासाहेब फाल्के रेट्रोस्पैक्टिव: वर्ष 2022 में 52वें दादासाहेब फाल्के की पुरस्कार विजेता आशा पारेख जी की तीन हिट फिल्मों का रेट्रोस्पैक्टिव किया जायेगा। आशा पारेख जी की तीन हिट फिल्में 'तीसरी मंजिल', 'दो बदन' और 'कटी पतंग' हैं। जिन्हे 'आशा पारेख रेट्रोस्पैक्टिव' के तहत प्रदर्शित किया जायेगा।
Other Related Links:
Comments
write a comment