RRB NTPC 2022 CBT -2 परीक्षा में 2-3 महीने में कैसे सफलता अर्जित करें?
आरआरबी एनटीपीसी एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जो भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करती है। हम नीचे उन तरीकों पर चर्चा करने जा रहे हैं जिनके द्वारा आप RRB NTPC CBT-2 परीक्षा को पास कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
RRB NTPC चरण 1: CBT-1 और RRB NTPC चरण-2: CBT 2 के बीच अंतर
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 और सीबीटी -2 के बीच का अंतर इस प्रकार है:
मानदंड | RRB NTPC CBT 1 | RRB NTPC 2 |
परीक्षा में अनुभागों की संख्या | तीन अनुभाग हैं:
| तीन अनुभाग हैं:
|
प्रश्नों की संख्या | 100 प्रश्न | 120 प्रश्न |
समयावधि | 90 मिनट | 90 मिनट |
कुल अंक | 100 अंक | 120 अंक |
नकारात्मक अंकन | 1/3 अंक | 1/3 अंक |
पिछले वर्ष के कट-ऑफ की सीमा | 75 - 85 | 70-85 |
कठिनाई का स्तर | आसान से मध्यम | मध्यम से कठिन |
नोट: तालिका में उल्लिखित कट-ऑफ एक अनुमान के रूप में दिए गए हैं। कट-ऑफ अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों और जोन के लिए भिन्न हो सकते हैं।
उपरोक्त तालिका से विचारणीय बिंदु:
- RRB NTPC CBT 1 और CBT 2 का परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम समान हैं।
- CBT 1 और CBT 2 की समयावधि समान है लेकिन CBT 2 में प्रश्नों की संख्या अधिक है। इससे पता चलता है कि आपको प्रश्नपत्र हल करने की गति बढ़ानी होगी।
- CBT 1 और CBT 2 के लिए सभी तीन अनुभागों के तहत पाठ्यक्रम और विषय समान हैं। प्रमुख अंतर प्रश्नों के कठिनाई स्तर का है। यह दर्शाता है कि उम्मीदवारों को CBT 1 के नोट्स को दोहराते रहना चाहिए और विस्तृत जानकारी पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए और अधिक गहराई से विषयों का अध्ययन करने का प्रयास करना चाहिए।
- NTPC CBT-1 के लिए कट-ऑफ अंकों की सीमा 75-80 है जो कुल अंकों का लगभग 75-80% है, और NTPC CBT-2 के लिए कट-ऑफ अंकों की सीमा 70-85 है जो कुल अंकों का लगभग 58 - 70% है। यह बताता है कि CBT 1 के लिए हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या CBT 2 के लिए हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या से अधिक है।
- कट-ऑफ में अंतर दोनों परीक्षाओं के कठिनाई स्तर में अंतर को स्पष्ट करता है। CBT -1 में आसान प्रश्नों की संख्या अधिक है जबकि CBT -2 में मध्यम श्रेणी के प्रश्नों की संख्या अधिक है।
पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण:
पिछले वर्षों के आधार पर विश्लेषण इस प्रकार है:
अनुभाग | विषय | प्रश्नों की संख्या |
सामान्य जागरुकता | इतिहास | 4 - 5 |
राजव्यवस्था | 4 - 5 | |
भूगोल | 4 - 5 | |
अर्थशास्त्र | 3 - 5 | |
सामयिकी | 14 - 16 | |
कम्प्यूटर | 4 - 6 | |
सामान्य विज्ञान | 8 - 10 | |
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क | श्रृंखला | 3 - 4 |
बैठक व्यवस्था | 5 | |
रक्त संबंध | 3 - 4 | |
गैर-मौखिक | 2 - 3 | |
पासे | 1 - 2 | |
दिशा | 2 - 3 | |
कूटलेखन-कूटवाचन | 4 - 5 | |
अन्य | 3 - 4 | |
गणित | श्रेणी | 3 - 4 |
त्रिकोणमिति | 1 - 2 | |
साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज | 4 - 5 | |
क्षेत्रमिति | 3 - 4 | |
अनुपात एवं समानुपात | 4 - 5 | |
लाभ एवं हानि | 4 - 5 | |
बीजगणित | 4 - 5 | |
विविध | 3 - 4 |
अधिक जानकारी के लिए: RRB NTPC में सामान्य जागरूकता के प्रमुख विषय
अगले 2-3 महीनों में क्या करें?
नीचे दिए गए चरण हैं जिनका उल्लेख आप 2-3 महीनों में आरआरबी एनटीपीसी 2022 सीबीटी -2 परीक्षा को पास करने के लिए कर सकते हैं:
RRB NTPC CBT-1 2022 और RRB NTPC CBT-2 2022 के बीच विस्तृत अंतर और प्रश्नों के विषय-वार वितरण के बारे में जानने के बाद, आइए जानें कि कैसे हम इन जानकारियों का उपयोग अपने पक्ष में कर सकते हैं और आगामी RRB NTPC 2022 CBT-2 में अधिक अंक अर्जित कर सकते हैं। आगामी 2 - 3 महीनों में, तैयारी की योजना निम्नलिखित तीन स्तंभों पर आधारित होनी चाहिए।
- गति और सटीकता
- सामान्य जागरूकता
- विषयों को दोहराना और अभ्यास
गति और सटीकता
90 मिनट में 120 प्रश्नों को हल करने के लिए, आपकी गति तेज होनी चाहिए। इसके अलावा, अच्छी गति के साथ, उम्मीदवारों में सटीकता भी होनी चाहिए क्योंकि 1/3 अंकों का नकारात्मक अंकन है। RRB NTPC 2022 जैसी परीक्षा में जहां प्रतिस्पर्धा इतनी प्रखर होती है, अंतिम कार्य जो कोई भी नहीं करना चाहता वह है नकारात्मक अंकन के कारण अंक गंवाना। अपनी गति और सटीकता में सुधार के लिए इन 2 - 3 महीनों में उम्मीदवारों के अभ्यास हेतु कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं।
- उम्मीदवारों को मात्रात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता जैसे अनुभागों के लिए हमेशा कुछ ट्रिक्स और विधियों के नोट्स तैयार करने चाहिए, क्योंकि ये अनुभाग थोड़े गणनात्मक और समय लेने वाले होते हैं। उदाहरण के लिए, पहाड़े, संख्याओं के वर्ग और घन याद करने से बहुत समय की बचत होगी।
- अपने मजबूत और कमजोर विषयों को पहचानें। उम्मीदवारों को उन विषयों पर काम करना चाहिए जो उनके लिए कठिन हैं, लेकिन साथ ही साथ अपने मजबूत विषयों को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। छात्रों को आसान विषयों के अभ्यास के लिए भी पर्याप्त समय देना चाहिए।
- मॉक टेस्ट को हल करते समय प्रभावी ढंग से समय का प्रबंधन करना सीखें। 5 से 10 मिनट हमेशा बचा कर रखें ताकि निरीक्षण करते समय किसी अनुत्तरित प्रश्न का उत्तर दिया जा सके। प्रश्नपत्र को हल करने से पहले दो से तीन मिनट तक पढ़ें। किसी भी प्रश्न पर 30 से 40 सेकंड से अधिक समय नष्ट न करें, विशेषकर मात्रात्मक अथवा तार्किक क्षमता में।
RRB NTPC 2022 CBT-2 सामान्य जागरूकता
NTPC CBT 1 और CBT 2 दोनों में, सामान्य जागरुकता अनुभाग में सर्वाधिक प्रश्न और अंक होते हैं। CBT-1 में, इस अनुभाग के अंतर्गत 40 प्रश्न हैं और CBT 2 में, इसके अंतर्गत 50 प्रश्न हैं। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि सामान्य जागरुकता सबसे अनिश्चित और अप्रत्याशित अनुभाग है। कोई भी इस अनुभाग के सभी प्रश्नों को हल करने के बारे में निश्चित नहीं हो सकता है। हालांकि, कुछ विषयों को निश्चित रूप से तैयार किया जा सकता है और इस अनुभाग में अच्छे अंक सुनिश्चित किए जा सकते हैं।
RRB NTPC 2022 CBT 2 के लिए सामान्य जागरूकता अनुभाग से तैयार किए जा सकने वाले महत्वपूर्ण विषयों की सूची निम्नलिखित है-
- पिछले 3 वर्षों की सामयिकी
- सरकारी योजनाएं (पिछले पांच वर्षों में)
- अंतरिक्ष और विज्ञान प्रौद्योगिकी (मिसाइल, इसरो, DRDO, परमाणु परीक्षण)
- कंप्यूटर (पूरे नाम और संस्थापक)
- GI टैग
- विश्व का भूगोल (महाद्वीप, मरुस्थल, नदियां)
- भारतीय भूगोल (नदियां, सहायक नदियां, बांध, पर्वतीय दर्रे)
- भारतीय भूगोल (नदियां और सहायक नदियां, हिमालय के दर्रे, पर्वत श्रृंखलाएं)
- वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान (राज्य और प्रसिद्ध पशु)
- वर्तमान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सचिव
- राजव्यवस्था (संशोधन, राष्ट्रपति (कार्यकाल और सूची), प्रधानमंत्री (कार्यकाल और सूची), अनुसूचियां, भाग, मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य)
- ऑपरेटिंग सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस, सॉफ्टवेयर, वेब आदि
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन और स्वतंत्रता आंदोलन
- प्रसिद्ध युद्ध, सिख गुरु
- राज्य और उसकी लोक चित्रकलाएं
- प्रसिद्ध प्राचीन और आधुनिक पुस्तकें
- विभिन्न यौगिकों का रासायनिक सूत्र
- जैव अणु
- अंग और अंग तंत्र
- भारत में विश्व धरोहर स्थल
- खेल (प्रतियोगिताएं, शब्दावली, पुरस्कार, खेल से संबंधित विश्व के प्रसिद्ध व्यक्ति)
- महत्वपूर्ण दिवस और तारीखों की सूची 2022 और उनके विषय (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय): महीना-वार
- भारत में प्रसिद्ध मंदिर
- SI मात्रक और वैज्ञानिक उपकरण
- पुरस्कार और उनके क्षेत्र
- मध्यकालीन इतिहास (मंदिर और इसकी वास्तुकला)
- अंतर्राष्ट्रीय संगठन (मुख्यालय, सदस्य, प्रमुख का नाम)
- विश्व भूगोल (झरने, नदियां, पर्वत श्रृंखलाएं, देश और उनकी राजधानी)
- राजव्यवस्था (महत्वपूर्ण अनुच्छेद, प्रथम प्रमुख राष्ट्रीय निकाय और संस्थान)
- पुरस्कार और प्राप्तकर्ता
- पुस्तकें और लेखक
विषयों को दोहराना और अभ्यास
- अभ्यास का कोई विकल्प नहीं है। पिछले वर्ष के प्रश्नों और मॉक टेस्ट को नियमित रूप से हल करें। निर्धारित समय और परीक्षा कक्ष के माहौल में मॉक को हल करने का प्रयास करें। मॉक टेस्ट के परिणाम का विश्लेषण करें। उस अनुभाग को पहचानें जिसमें आप गलत उत्तर दे रहे हैं और गलत विकल्पों को कम करने का प्रयास करें। पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को नियमित रूप से हल करें क्योंकि प्राय: प्रश्नों की पुनरावृत्ति होती है। इससे उम्मीदवारों को प्रश्नों का पैटर्न और कठिनाई का स्तर जानने में मदद मिलेगी।
- जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, CBT 1 और CBT 2 का पाठ्यक्रम और पैटर्न समान है। इसलिए अपने नोट्स, बुनियादी सूत्र आदि को दोहराते रहें।
- RRB NTPC CBT 1 में पूछे गए प्रश्नों का अभ्यास करना न भूलें। CBT 2 में उनकी पुनरावृत्ति हो सकती है।
उपरोक्त बिंदुओं के अलावा, साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य निर्धारित करने का प्रयास करें। यह महत्वपूर्ण विषयों के पाठ्यक्रम के समय पर पूरा होने और बेहतर पुनरीक्षण को सुनिश्चित करेगा।
शुभकामनाएं|
RRB NTPC Important Links:
Stay tuned!
All The Best !!!
DREAM, STRIVE & SUCCEED With US!
Check OUT:
Prepare for SSC Exams 2021-22 with BYJU'S Exam Prep Course
SSC Success Batch: A comprehensive 10 Months Foundation Course | Available in English and Hindi
3 Crore+ Registered Aspirants | 2.5 Crore Downloads | 50,000+ Selections
Ace Your Preparation Subscribe to BYJU'S Exam Prep Test Series
Comments
write a comment