hamburger

प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान – 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

हाल ही में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2025 तक देश से क्षय रोग (TB) उन्मूलन के मिशन को फिर से मजबूत करने के लिए “प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान” की शुरुआत की। इसके साथ ही TB उपचार से गुजर रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए एक पोर्टल “नि-क्षय 2.0” पहल का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान – वर्ष, संबंधित आँकड़े

  • हाल ही में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2025 तक देश से क्षय रोग (TB) उन्मूलन के मिशन को फिर से मजबूत करने के लिए “प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान” की शुरुआत की है।
  • प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य TB रोगियों के उपचार परिणामों में सुधार के लिए अतिरिक्त रोगी सहायता प्रदान करना है।
  • 2025 तक TB को समाप्त करने के लिए सभी सामुदायिक हितधारकों को एक साथ लाना और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों का लाभ उठाना है। यह पहल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने की है|
  • नि-क्षय डिजिटल पोर्टल TB से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सामुदायिक सहायता के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
  • निक्षय मित्र समर्थन की अवधि (1 वर्ष से 3 वर्ष तक) चुन सकते हैं और राज्य, जिला, ब्लॉक और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी चयन कर सकते हैं।
  • भारत में दुनिया के कुल TB रोगियों का 25 प्रतिशत से अधिक हैं।
  • 2020 में, संशोधित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम (RNTCP) का नाम बदलकर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) कर दिया गया, जिसका उद्देश्य 2025 तक TB का उन्मूलन करना है जो कि सतत विकास लक्ष्यों 2030 से 5 साल आगे है।

प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान – Download PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।

सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान विडियो विश्लेषण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Other Important Articles:

G20 Summit SCO Summit 2022
World Ozone Day Project Cheetah
Vishwa Vyapar Sangathan Preamble of the Indian Constitution in Hindi
Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium