hamburger

IBPS RRB 2023 परीक्षा के लिए 100 पर्यायवाची शब्द हिंदी में, Download PDF

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

IBPS RRB 2023 परीक्षा के लिए 100 पर्यायवाची शब्द की सूची काफी व्यापक है। हिंदी भाषा में प्रत्येक शब्द का अपना महत्व और सार्थकता है। प्रत्येक शब्द का अपना अर्थ और विशेषता होती है। शब्द के सही उपयोग से ही भाषा और व्याकरण को पूर्ण किया जा सकता है।

हिंदी भाषा में प्रत्येक शब्द के अनेक समानार्थक शब्द होते हैं जिन्हें पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में पर्यायवाची शब्दों से संबंधित कई प्रश्न पूछे जाते हैं। संभवत: सभी पर्यायवाची शब्दों को स्मरण रख पाना काफी कठिन है इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों के बारे में बताएंगे जो आपको आगामी IBPS RRB 2023 की परिक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगे।

पर्यायवाची या समानार्थी शब्द क्या होते हैं? (Meaning of Synonym in Hindi)

पर्यायवाची शब्द उन शब्दों को कहा जाता है जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है या किसी शब्द – विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है लेकिन उनकी विशेषताएं और भाव भिन्न होते हैं। समान अर्थ होने के कारण इन्हें समानार्थी शब्द भी कहा जाता है।

उदाहरण स्वरूप – सूरज के पर्यायवाची शब्द हैं – सूर्य, दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर। इन सभी शब्दों का अर्थ समान है – सूरज, लेकिन प्रत्येक शब्द के भाव भिन्न होते हैं।

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द (Important Synonym in Hindi)

शब्द

पर्यायवाची

आग

अग्नि, अनल, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु

अमृत

 सुधा, अमिय, पियूष, सोम, मधु, अमी

असुर

 दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज

अश्व 

वाजि, घोडा, घोटक, रविपुत्र, हय,तुरंग

अंहकार 

गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड

आँख 

लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि

आकाश 

नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनंत, आसमान

आनंद 

हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास

आश्रम

कुटी , विहार, मठ, संघ, अखाड़ा

आंसू

नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु

इंद्र

देवराज, सुरेन्द्र, सुरपति, अमरेश, देवेन्द्र, वासव, सुरराज, सुरेश

इन्द्राणी 

इंद्रवधु, शची, पुलोमजा

ईश्वर

भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता

इच्छा

अभिलाषा, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा

कमल

पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात

कृपा

प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह

गाय

गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, रोहिणी

गधा

गर्दभ, खर, धूसर, शीतलावाहन, चक्रीवान

चरण

पद, पग, पाँव, पैर

चातक

सारन, मेघजीवन, पपीहा, स्वातीभक्त

किताब

पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक

कपड़ा

चीर, वसन, पट, वस्त्र, अम्बर, परिधान

कामदेव

मन्मथ , मनोज, काम, मार, कंदर्प, अनंग, मनसिज, रतिनाथ, मीनकेतू

कुबेर

किन्नरपति, किन्नरनरेश, यक्षराज, धनाधिप, धनराज, धनेश

किरण

ज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति, मरीचि

किसान

कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता

कृष्ण

राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी

कान

कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल

कल्पवृक्ष

कल्पतरु, देवतरु, कल्पलता, देववृक्ष, पारिजात

गंगा

देवनदी, मंदाकनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा

गणेश

गजानन, गौरीनंदन, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय

कोयल

कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत

क्रोध

रोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात

गज

हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल

गृह

घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास

चंद्रमा

चन्द्र, शशि, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम, मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि

जल

वारि, नीर, तीय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय

जंगल

विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन

जीभ

रसना, वाणी, गिरा, रसज्ञा

झूठ

असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत

तालाब

सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा, जलवान, सरसी

तलवार

असि, करवाल, कृपाण, खडग, शायक, चंद्रहास

तीर

वाण, सर, नाराच, विहंग, शिलिमुख

तोता

सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, दाड़िमप्रिय

दास

सेवक, नौकर, चाकर, परिचारक, अनुचर

दरिद्र

निर्धन, गरीब, रंक, कंगाल, दीन

दिन

दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान

दुःख

पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, शोक, खेद, पीर

दूध

दुग्ध, क्षीर, पय

दुष्ट

पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल

दर्पण

शीशा, आरसी, आईना, मुकुर

दांत

दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त

दुर्गा

चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, महागौरी, कालिका, शिवा

देवता

सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, लेख

धनुष

धनुही, धनु, सारंग, चाप, शरासन

धन

दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त

धरती

पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा

ध्वनि

स्वर, आवाज, आहट

नदी

सरिता, तटीना, सरि, सारंग, जयमाला

नया

नूतन, नव, नवीन, नव्य

नरक

यमलोक, यमालय, दुर्गति, कुम्भीपाक

नित्य

सदा, सर्वदा, सतत, निरंतर

नाव

नौका, बेड़ा, तरणी, जलयान, जलवाहन

पवन

वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान

पहाड़

पर्वत, गिरी, अचल, नग, भूधर, महीधर

पक्षी

खग, चिड़िया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर

पानी

जल, नीर, वारि, सलिल, अंबु

पार्वती

उमा, गिरिजा, गौरी, शिवा, भवानी, अम्बिका

पति

स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र

पत्नी

गृहणी, बहु, वनिता, दारा, जोरू, वामांगिनी

पुत्र

बेटा, आत्मज, वत्स, तनुज, तनय, नंदन

पुत्री

बेटी, आत्मजा, तनूजा, सुता, तनया

पुष्प

फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून

पृथ्वी

धरती, धरा, भू, भूमि, जमीन, वसुंधरा, धरणी

बादल

मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग

बालू

रेत, बालुका, सैकत

बन्दर

वानर, कपि, कपीश, हरि

बिजली

घनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चपला, दामिनी, , विद्युत

विष

जहर, हलाहल, गरल, कालकूट

वृक्ष

पेड़, पादप, विटप, तरु, गाछ

विष्णु

नारायण, दामोदर, पीताम्बर, चक्रपाणी

भूषण

जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार

भौरा

भ्रमण, भँवरा, भृंग, मिलिंद, सारंग, मधु

महेश

महादेव, नीलकंठ, चंद्रशेखर, गंगाधर, रूद्र, शिव, विश्वनाथ

मनुष्य

आदमी, नर, मानव, मानुष, मनुज

मदिरा

शराब, हाला, आसव, मधु, मद

मोर

केक, कलापी, नीलकंठ, नर्तकप्रिय

मधु

शहद, रसा, शहद, कुसुमासव

मृग

हिरण, सारंग, कृष्णसार

मछली

मीन, मत्स्य, जलजीवन, शफरी, मकर

मूर्ख

गँवार, अल्पमति, अज्ञानी, अपढ़, जड़

मृत्यु

देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, मरण

मोक्ष

मुक्ति, परधाम, निर्वाण, कैवल्य, सद्गति, निर्वाण, परमपद, अपवर्ग

यमराज

धर्मराज, यम, अन्तक, सूर्यपुत्र, दंडधर

रात

रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा

राजा

नृपति, भूपति, नरपति, नृप, महीप, राव, सम्राट, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति

लक्ष्मी

कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा

वायु

पवन, अनिल, समीर, हवा, वात

वस्त्र 

कपड़ा, वसन, अम्बर, परिधान, पट

विष

जहर, हलाहल, माहुर, गरल, कालकूट

साँप

सर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग

शिव

भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर

सूर्य

रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदीत्य, भास्कर, दिवाकर

संसार

जग, विश्व, जगत, लोक, दुनिया

शरीर

देह, तनु, काया, कलेवर, अंग, गात

सोना

स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम, कुंदन

स्त्री

अबला, नारी, महिला, रमणी, दारा, कान्ता

सिंह

केशरी, शेर, महावीर, नाहर, सारंग, मृगराज

समुद्र

सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, जलधि

हनुमान

महावीर, पवनसुत, रामदूत, मारुती, कपीश, बजरंगबली .

हर्ष

आनंद, प्रसन्नता, प्रमोद, सुख, आमोद

हाथी

गज, सिंघु, हस्ती, नाग, मतंग, गजेन्द्र

शत्रु

रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी

हिमालय

हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगेश

ह्रदय

छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर

प्रत्येक शब्द के समानार्थक शब्दों को याद करना कठिन है। इसके लिए आवश्यक है कि अभ्यार्थी कविता, कहानी और उपन्यासों का लगातार अध्ययन करें। वाक्य में प्रयुक्त शब्द और उसके समानार्थक शब्द को उदाहरण सहित एक कॉपी में नोट करें, जिससे जब आप उन शब्दों का पुन: अध्ययन करेंगे तो उदाहरण द्वारा उसे आसानी से स्मरण रख पाएंगे।

लेख में दिए गए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पर्याप्त हैं लेकिन हिंदी भाषा में निपुणता प्राप्त करने के लिए अभ्यार्थी को व्यापक अध्ययन करने की आवश्यकता है। शब्द के अर्थ और सही भाव का उपयोग करके ही आप हिंदी भाषा को सुसज्जित कर सकते हैं।

IBPS RRB 2023 परीक्षा के लिए 100 पर्यायवाची शब्द PDF हिंदी में

नीचे दी गयी टेबल से आप IBPS RRB 2021 पेपर्स की तैयारी के लिए हिंदी पर्यायवाची शब्द के PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Exam Name Important PDF
IBPS RRB 100+ पर्यायवाची हिंदी शब्द PDF, अभी डाउनलोड करें!
IBPS RRB 100 महत्वपूर्ण हिंदी मुहावरे PDF, अभी डाउनलोड करें!

IBPS RRB Officer

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium