- Home/
- Bihar State Exams (BPSC)/
- Article
पंचवटी में कौन सा समास है?
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 25th, 2023
समास का वह प्रकार जिसका पहला पद संख्यावाचक विशेषण हो, वह द्विगु समास कहलाता है। जैसे कि छमाही, चतुर्वेद आदि। उसी प्रकार पंचवटी का अर्थ है, पांच वटों का समूह। अर्थात, पंचवटी में द्विगु समास है।
Table of content
प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्यत:हिंदी व्याकरण से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। नीचे हमने समास की परिभाषा और भेदों के बारे में समझाया है। हमने विशेषकर द्विगु समास को उदाहरण के माध्यम से बताया है।
- जब दो या दो से अधिक शब्द मिलकर एक नया और छोटा शब्द बनाते हैं, तो वह नया शब्द समास कहलाता है।
- समास के 6 भेद होते हैं।
- समास का अर्थ संक्षिप्तकरण है।
द्विगु समास की परिभाषा के अनुसार, जिस शब्द का प्रथम पद संख्यावाचक विशेषण हो, वह द्विगु समास होगा। नीचे हमने दिव्गु समास से जुड़े कुछ उदाहरण दिये हैं।
- चौराहा – चार रास्तों का समूह
- तिरंगा – तीन रंगों का समूह
- सप्ताह – साथ तीनो का समूह
- दशक – दस सालों का समूह
Summary
पंचवटी में कौन सा समास है?
पंचवटी का समास विग्रह है पांच वटों का समूह। यहाँ पंचवटी के शब्द में पहला पद संख्या है, अर्थात पंचवटी में द्विगु समास है।
Related Articles