hamburger

नोबेल पुरुस्कार 2022 (Nobel Prize 2022)

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

नोबेल पुरस्कार को विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, यह स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।

नोबेल पुरस्कार 2022: शुरुआत

  • नोबेल पुरस्कार की शुरुआत स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल के नाम पर 1895 में की गई थी। पहली बार अलफ्रेड नोबेल की पांचवीं पुण्यतिथि पर 1901 में यह पुरस्कार दिया गया था। 
  • अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का जन्म स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 1833 में हुआ था। यह एक रसायनशास्त्री थे।अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का आविष्कार किया था।
  • हर वर्ष चिकित्सा ,भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के साथ-साथ अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अहम योगदान प्रदान करने वाले लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
  • नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा अक्टूबर माह में की जाती है। परन्तु यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर को उनकी पुण्यतिथि के दिन प्रदान किया जाता है।
  • एक पुरस्कार अधिकतम तीन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
  • नोबेल पुरस्कार एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा, और 10 मिलियन स्वीडिश क्रूना की राशि विजेताओं को प्रदान की जाती है। शाही स्वीडिश विज्ञान अकादमी, कारोलिन्स्का संस्थान में नोबेल समिति, स्वीडिश अकादमी, और नोर्वीजन नोबेल समिति के द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन किया जाता है।  
  • कवि और लेखक रवींद्रनाथ टैगोर वर्ष 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-यूरोपीय और भारतीय थे।

नोबेल पुरस्कार 2022: विजेताओं के नाम

1. चिकित्सा– स्वीडन के स्वन्ते पाबो को विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में
2. भौतिकी- एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर कोक्वांटम को इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए
3. रसायन- कैरोलिन के बर्टोजी (Carolyn Bertozzi), मोर्टन मेल्डाल (Morten Meldal) और के बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए’
4. साहित्य- फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स (French author Annie Ernaux) को
5. शांति- बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज़ को
6. अर्थशास्त्र- अमेरिका के बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए

नोबेल पुरस्कार: भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता

नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम क्षेत्र वर्ष
रविंद्र नाथ टैगोर साहित्य 1913
सी वी रमन भौतिकी 1930
हरगोविंद खुराना चिकित्सा 1968
मदर टेरेसा शांति 1979
सुब्रहाम्ण्यम चंद्रशेखर भौतिकी 1983
अमर्त्य सेन अर्थशास्त्र 1998
वेंकट रामन रामकृष्णन रसायन विज्ञान 2009
कैलाश सत्यार्थी शांति 2014
अभिजीत बनर्जी अर्थशास्त्र 2019

Note: इनके अलावा 1907 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रुडयार्ड किपलिंग और 1902 चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रोनाल्ड रॉस का जन्म भारत में हुआ था । 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सर विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल, त्रिनिदाद में पैदा हुए भारतीय मूल के एक ब्रिटिश नागरिक है।

नोबेल पुरस्कार 2022 नोबेल प्राइज पर स्टडी नोट्स – Download PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोबेल पुरस्कार 2022 नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। 

सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें

Other Important Articles:

G20 Summit SCO Summit 2022
PM PRANAM Yojna Mobile Banking Malware SOVA Virus
Project Cheetah Pradhan Mantri TB Mukt Abhiyan Yojna
Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium