hamburger

 निम्नलिखित में से कौन सी एक सदिश राशि है?

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 25th, 2023

यदि आपसे पूछा जाए कि ” निम्नलिखित में से कौन सी एक सदिश राशि है?” और आपको 4 विकल्प दिए गए है जिसमे से आपको एक को चुनना है। उदाहरण के लिए कार्य, आतंरिक ऊर्जा, शक्ति और कोणीय संवेग कौन सा विकल्प सही है? आइए इस प्रश्न के उत्तर पर चर्चा करें। सही उत्तर है → कोणीय संवेग।

उत्तर: कोणीय संवेग एक सदिश राशि है।

भौतिक विज्ञान में कोणीय संवेग (Angular momentum) को संवेग आघूर्ण या घूर्णी संवेग भी कहा जाता है। ये किसी वस्तु के द्रव्यमान, आकृति और वेग को ध्यान में रखते हुए इसके घूर्णन का मान मापता है।

  • कोणीय संवेग एक सदिश राशि है जो किसी विशेष अक्ष के सापेक्ष जड़त्वाघूर्ण व कोणीय वेग के गुणनफल के बराबर होती है। इसे सामान्यतया L द्वारा व्यक्त किया जाता है तथा इसका विमीय सूत्र (विमा) [ML2T-1] होती है।
  • किसी वस्तु द्वारा कोणीय संवेग का अनुभव नीची दी हुई स्थिति में किया जा सकता है।
  • वे हैं: एक निश्चित बिंदु के चारों ओर गति करने वाली वस्तु। उदाहरण के लिए, पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।
  • यहाँ कोणीय गति के कारण होता है।

Summary

निम्नलिखित में से कौन सी एक सदिश राशि है?

सदिश राशि कोणीय संवेग होती है। कोणीय संवेग एक अक्ष के चारों ओर किसी वस्तु के संवेग का माप है। कोणीय संवेग द्रव्यमान, वेग और त्रिज्या पर निर्भर करता है।

Related Links:

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium