लेंस कितने प्रकार के होते हैं?

By Raj Vimal|Updated : August 29th, 2022

लेंस एक पारदर्शी माध्यम होता है। यह दोनों ओर से पारदर्शक हैं। लेंस के दो प्रकार हैं प्रथम उत्तल लेंस, और दूसरा अवतल लेंस। लेंस का कोई भी प्रकार दृष्टि दोषों को दूर करने में उपयोग होता है। लेंस के प्रकारों को समझने के लिए आपको इनके बीच का अंतर समझना जरुरी है। नीचे आप लेंस के प्रकारों और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से पढेंगे।

लेंस के प्रकार

लेंस दो प्रकार के होते हैं जो नीचे दिए गए हैं -

उत्तल लेंस (Convex Lens) - लेंस का यह प्रकार, मध्य से थोड़े मोटे और किनारों से थोड़े पतले होते हैं। उतल लेंस, अभिसारी लेंस या अंग्रेजी में Convex Lens का उपयोग दूर दृष्टि का उपचार करने के लिए होते हैं। इसका उपयोग दूरबीन में , प्रयोगशाला में आदि होता है। 

अवतल लेंस (Concave Lens)- यह लेंस का प्रकार बीच से पतला तथा किनारों से मोटे होते हैं। इस लेंस का इस्तेमाल निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए किया जाता है। इसका मुख्य रूप से उपयोग वाहनों के हेड लाइट, मोतियाबिंद के निवारण आदि में किया जाता है।

Summary

लेंस कितने प्रकार के होते हैं?

लेंस का उपयोग कई जगहों पर किया जाता है। अवतल और उत्तल लेंस ही लेंस के दो प्रकार के होते हैं। उनके विशेषताओं के अनुसार ही उनका उपयोग किया जाता है।

Comments

write a comment

Follow us for latest updates