hamburger

किताब ए रेहला की रचना किसने की?

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: September 13th, 2023

किताब ए रेहला की रचना इब्न बतूता ने की थी। यह एक यात्रा वृत्तांत है जिसमे उन्होंने अपने यात्रा के अनुभवों को लिखा है। इस किताब के मुताबिक उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक यात्रा(1304-1369 सीई) की थी और ज्यादातर इस्लामी दुनिया का दौरा किया था। इसे ‘किताब-उल-रिहला’ के नाम से भी जानते है है। ऐसा माना जाता है की इब्न बतूता उस समय के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने सबसे ज्यादा यात्रा की थी।

  • इब्न-ए-बतूता का जन्म 1304 ई. में टंगेर में हुआ था और वे इस्लामी धर्मशास्त्र के विशेषज्ञ थे।
  • अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने 1325 में दुनिया भर की यात्रा शुरू की।
  • मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में वो भारत आये थे
  • अपनी किताब रेहला में उस समय भारत के कृषि का उल्लेख भी किया था।
  • वो किताब ए रेहला में लिखते है की किस प्रकार एक वर्ष में तीन फसल के मौसम होते हैं, जिसके लिए किसान बीज बोने के बाद प्रतीक्षा करता है।
  • उन्होंने आगे भारत के प्रमुख फसलों की खेती जैसे धान, गेहूं, जौ, गन्ना, कपास, तिलहन और नील के बारे में भी लिखा है।
  • साथ ही किसानों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उस विशेष क्षेत्र में शासन करने वाले शासकों द्वारा कैसे पूरी की जाती थीं।
  • इब्न बतूता ने अपनी ‘किताब-उल-रिहला’अरबी में लिखी थी लेकिन बाद में इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया गया था

Summary:

किताब ए रेहला की रचना किसने की ?

किताब ए रेहला इब्न बतूता द्वारा अरबी में लिखी गई थी, जिसका अंग्रेजी अनुवाद ए. महदी हुसैन ने किया था। यह किताब मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासनकाल का एक बहुत महत्वपूर्ण स्रोत है और भारत की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति बताती है।

Related Links:

UPPSC

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium