- इब्न-ए-बतूता का जन्म 1304 ई. में टंगेर में हुआ था और वे इस्लामी धर्मशास्त्र के विशेषज्ञ थे।
- अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने 1325 में दुनिया भर की यात्रा शुरू की।
- मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में वो भारत आये थे।
- अपनी किताब रेहला में उस समय भारत के कृषि का उल्लेख भी किया था।
- वो किताब ए रेहला में लिखते है की किस प्रकार एक वर्ष में तीन फसल के मौसम होते हैं, जिसके लिए किसान बीज बोने के बाद प्रतीक्षा करता है।
- उन्होंने आगे भारत के प्रमुख फसलों की खेती जैसे धान, गेहूं, जौ, गन्ना, कपास, तिलहन और नील के बारे में भी लिखा है।
- साथ ही किसानों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उस विशेष क्षेत्र में शासन करने वाले शासकों द्वारा कैसे पूरी की जाती थीं।
- इब्न बतूता ने अपनी 'किताब-उल-रिहला'अरबी में लिखी थी लेकिन बाद में इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया गया था।
Summary:
किताब ए रेहला की रचना किसने की ?
किताब ए रेहला इब्न बतूता द्वारा अरबी में लिखी गई थी, जिसका अंग्रेजी अनुवाद ए. महदी हुसैन ने किया था। यह किताब मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासनकाल का एक बहुत महत्वपूर्ण स्रोत है और भारत की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति बताती है।
Related Links:
Comments
write a comment