एबोड ऑफ़ द यूनिकॉर्न - काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में राइनो स्मारक

By Trupti Thool|Updated : April 17th, 2023

गैंडे के सींगों से एकत्रित राख से बने स्मारक का अनावरण हाल ही में असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में किया गया है। जिसका नाम "यूनिकॉर्न्स का निवास" रखा गया है। इसका अनावरण असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा द्वारा किया गया है। 

Table of Content

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में राइनो स्मारक

  • गैंडे के सींगों से एकत्रित राख से बने स्मारक का अनावरण हाल ही में असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में किया गया है। इस स्मारक में तीन गैंडे की मूर्तियां है, जिसका नाम "यूनिकॉर्न्स का निवास" रखा गया है।
  • इसमें एक नर गैंडा, एक मादा गैंडा और एक बछड़ा है।
  • इसमें वन रक्षकों की तीन मूर्तियां भी हैं, जिन्हें विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके बनाया गया है।
  • पिछले साल विश्व राइनो दिवस (22 सितंबर) के अवसर पर, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ड्रोन का उपयोग करके दूर से 2500 राइनो हॉर्न को जला दिया गया था।
  • जिससे प्राप्त लगभग 128 किलोग्राम राख का उपयोग करके गैंडे की मूर्तियों को बनाया गया है ।
  • गैंडे की मूर्तियां मूर्तिकार बीजू दास द्वारा बनाई गई हैं। और वन रक्षकों की मूर्तियों को बीरेन सिंघा ने तराशा है।
  • इन मूर्तियों को बनाने में चार महीने का समय लगा था।
  • इस स्मारक का अनावरण असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा द्वारा किया गया है।
  • काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है। जो एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
  • असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडों की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी की मेजबानी करता है। यह पूर्वी हिमालयी जैव विविधता हॉटस्पॉट - गोलाघाट और नागांव जिलों के किनारे पर स्थित है।
  • काजीरंगा को वर्ष 1905 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। तथा काजीरंगा को 2006-07 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
  • इसे वर्ष 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था।
  • नवीनतम स्टेट ऑफ राइनो रिपोर्ट के अनुसार, इस राष्ट्रीय उद्यान में 2,613 गैंडों की आबादी है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में राइनो स्मारक - Download PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में राइनो स्मारक नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, हमने इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए आपकी सुविधा के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराया है।

सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में राइनो स्मारक विडियो विश्लेषण देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Other Important Articles:

Comments

write a comment

Follow us for latest updates