इन राज्यों को छोड़कर कर्क रेखा (Tropic of Cancer) कहीं और से नहीं गुजरती। यह उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के बिल्कुल समानान्तर 23°30’ पर खिंची गयी एक अक्षांश रेखा है।
भारत के वह आठ स्थान जहाँ से कर्क रेखा गुजरती है
- जसदण, गुजरात में
- कालिंजर, राजस्थान में
- शाजापुर, मध्य प्रदेश में
- सोनहत, छतीसगढ़ में
- लोहरदग्गा, झारखण्ड में
- कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल में
- उदयपुर, त्रिपुरा में।
- चम्पई, मिजोरम में
हर साल 21 जून को जब सूरज इस कर्क रेखा के एकदम सीध में ऊपर होता है, तब उत्तरी गोलार्ध में वह रात सबसे छोटी और दिन अधिक लम्बा होता है। वर्षा के आसार न हों, कर्क रेखा वाले स्थानों पर उस दिन अधिक गरमी पड़ती है। सूर्य के लम्बवत होने के कारण, परछाई नहीं बनती।
Summary
कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है?
कर्क रेखा, भारत के 8 राज्यों से हो कर गुजरती है, इनके नाम हैं मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, एवं मिजोरम। जहाँ जहाँ से यह काल्पनिक रेखा गुजरती है, वहां सामान्यत: अधिक गरमी पड़ती है।
Related Articles
Comments
write a comment