इब्सा (IBSA) संगठन
- 6 जून 2003 को, यशवंत सिन्हा (भारत के विदेश मंत्री), सेल्सो अमोरिम (ब्राजील के विदेश मंत्री) और नकोसाजाना दलमिनी-जुमा (दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री) ब्राजील में मिले, "ब्रासीलिया घोषणापत्र" के माध्यम से इब्सा (IBSA) संवाद मंच/फोरम को औपचारिक रूप दिया गया था।
- IBSA, दक्षिण-दक्षिण सहयोग और विनिमय (South-South Cooperation and Exchange) को बढ़ावा देने के लिए भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका का त्रिपक्षीय विकासात्मक रूप है।
- भारत वर्तमान में IBSA का अध्यक्ष है।
- IBSA का कोई मुख्यालय या स्थायी कार्यकारी सचिवालय नहीं है।
- इब्सा समुद्री अभ्यास (IBSAMAR), इब्सा त्रिपक्षीय रक्षा सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अभी तक छह संस्करण आयोजित किये जा चुके हैं।
- IBSA के अब तक पांँच शिखर सम्मेलन आयोजित किये गए है। IBSA का छठवाँ शिखर सम्मेलन भारत की मेज़बानी में होगा।
Other Important Articles: | |
इब्सा (IBSA) संगठन : IBSA फंड
- IBSA कोष की स्थापना वर्ष 2004 में की गई थी। IBSA कोष (भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका गरीबी एवं भूख उन्मूलन के लिए एक अनूठा कोष है जिसके माध्यम से सदस्य विकासशील देशों में इब्सा वित्तपोषण के साथ विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाता है।
- IBSA कोष का प्रबंधन संयुक्त राष्ट्र (UN) ऑफिस फॉर साउथ-साउथ कोऑपरेशन (UNOSSC) द्वारा किया जाता है।
- प्रत्येक IBSA सदस्य देश को इस कोष में प्रतिवर्ष 1 मिलियन डालर का योगदान देना होता है।
- IBSA कोष के निम्नलिखित उद्देश्य है :
1. दक्षिणी देशों में गरीबी एवं भूख का उन्मूलन करना।
2. वैश्विक दक्षिण देशों में प्रतिकृति एवं स्केलेबल परियोजनाओं के निष्पादन की सुविधा के माध्यम से गरीबी एवं भूख के खिलाफ लड़ाई में सर्वोत्तम प्रथाओं का विकास करना।
3. दक्षिण-दक्षिण सहयोग एजेंडा का नेतृत्व करना।
4. विकास के लिये नई साझेदारियों का निर्माण करना।
इब्सा (IBSA) संगठन - Download PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इब्सा (IBSA) संगठन नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं।
⇒ सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
Other Important Link:
Current Affairs UP State Exam |
Current Affairs Bihar State Exam |
Comments
write a comment