हाथी का पर्यायवाची शब्द क्या है?
By BYJU'S Exam Prep
Updated on: September 13th, 2023
हाथी का पर्यायवाची शब्द गज, गजानंद, गणेश मुख, आदि है। पर्यायवाची शब्द का अर्थ है वह शब्द जो बिलकुल समान हो। पर्यायवाची शब्दों का उपयोग हमेशा शब्द के निर्माण को और स्थिति को ध्यान में रख कर करना चाहिए। साथ ही पर्यायवाची शब्द याद रखने पर न केवल आपके हिंदी व्याकरण की समझ बढ़ेगी बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे नंबर भी आयेंगे।
Table of content
हाथी को हमेशा भगवान गणेश के साथ जोड़ा जाता है, वहीँ देवराज इंद्र की सवारी भी हाथी ही है. जिसका नाम ऐरावत है. इस कारण हाथी का पर्यायवाची शब्द ऐरावत भी है।
हिंदी के कुछ प्रचलित शब्द और उनके पर्यायवाची शब्द
- अतिथि – मेहमान ,आगंतुक, आदि
- अश्व – घोड़ा, तुरंग, वाजि, आदि।
- विशाल- विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, आदि
- अधर्म – पाप , अन्याय, अनाचार, आदि
- अमृत – मधु, पीयूष , सुधा आदि।
- पशु – जानवर, चौपाया, चतुष्पाद आदि
- अरण्य – जंगल, वन, कानन आदि।
Summary
हाथी का पर्यायवाची शब्द क्या है?
हाथी जंगल का एक विशाल जीव है। अब तक के जीवित वन्य जीवों में हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे बड़ा जंतु है। हाथी का पर्यायवाची शब्द गज, कुंजर, दन्ती, द्विरद, गजेंद्र, गयन्द, हस्ती, करी, द्विप, वारण, व्याल, वितुण्ड, नाग, कुम्भी, सिन्धुर, मतंग, मदकल, करीश।