राष्ट्रपति शासन क्या होता है और क्यों लगाया जाता है?
जब किसी राज्य पर राज्य सरकार का निलंबन और केंद्र सरकार का शासन लागू होता है तब उसे राष्ट्रपति शासन कहते है। भारत के संविधान की धारा 356 के तहत किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन या राज्य आपातकाल लगाया जा सकता है।
- राष्ट्रपति शासन की घोषणा के बाद राज्य विधानसभा भंग कर दी जाती है।
- राष्ट्रपति शासन पहली बार पंजाब राज्य में 20 जून 1951 को लगाया था।
- उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहाँ सबसे अधिक राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है।
- भारत में तीन प्रकार की आपात स्थितियाँ होती हैं: राष्ट्रीय आपातकाल (अनुच्छेद 352) राज्य आपातकाल/राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356) वित्तीय आपातकाल (अनुच्छेद 360)।
हरियाणा में दुसरी बार राष्ट्रपति शासन कब लागू हुआ था?
हरियाणा में अब तक तीन बार राष्ट्रपति शासन लगया जा चूका है। जिसमे से पहली बार 2 नवबंर से 22 मई 1968 तक रहा। इसके बाद 30 अप्रैल 1977 से 21 जून 1977 तक राष्ट्रपति शासन लगाया गया और तीसरी बार 6 अप्रैल 1991 से 29 जुलाई 1991 तक राष्ट्रपति शासन रहा।
Related Links:
Comments
write a comment