वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2022 | Global TB Report 2022 in Hindi
- वैश्विक टीबी रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल जारी की जाती है ताकि वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर तपेदिक (tuberculosis) महामारी और बीमारी की रोकथाम, निदान और उपचार में देशों की प्रगति का व्यापक मूल्यांकन किया जा सके।
- यह रिपोर्ट मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयों से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित होती है।
- वर्ष 2022 की रिपोर्ट में WHO के सभी 194 सदस्य देशों सहित 215 देशों और क्षेत्रों से बीमारी के रुझान और महामारी की प्रतिक्रिया पर डेटा को शामिल किया गया है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी विश्व क्षय रोग रिपोर्ट मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयों से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है।
- रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में तपेदिक के कारण 10.6 मिलियन से अधिक लोग बीमार हुए हैं जो वर्ष 2020 के आंकड़ों की तुलना में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि है।
- TB से होने वाली कुल मौतों में 187,000 मरीज़ एचआईवी पॉजिटिव थे, एचआईवी निगेटिव लोगों में वैश्विक TB से होने वाली मौतों में से लगभग 82% अफ्रीकी और दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रों में हुईं हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार, 28% मामलों के साथ भारत उन आठ देशों में शामिल था, जहाँ कुल TB रोगियों की संख्या के दो-तिहाई से अधिक थे।
- अन्य देशों में इंडोनेशिया (9.2%), चीन (7.4%), फिलीपींस (7%), पाकिस्तान (5.8%), नाइजीरिया (4.4%), बांग्लादेश (3.6%) और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (2.9%) शामिल थे।
- TB माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक जीवाणु के कारण होता है, जो लगभग 200 सदस्यों वाले माइकोबैक्टीरियासी परिवार से संबंधित है।
- मनुष्यों में TB सबसे अधिक फेफड़ों (फुफ्फुसीय TB) को प्रभावित करता है, परन्तु यह अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है, यह हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।
- टीबी के कारण लोगों पर पड़ने वाले इसके खतरनाक प्रभावों, फिर चाहे वो स्वास्थ्य से जुड़े हों या सामाजिक-आर्थिक हों, उनके बारे में जन जागरूकता और समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस (World TB Day) मनाया जाता है।
- प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान के तहत भारत का लक्ष्य वर्ष 2025 तक देश से TB को खत्म करना है।
वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2022 : Download PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2022 नोट्स हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं।
⇒ सम्पूर्ण नोट्स के लिए PDF हिंदी में डाउनलोड करें
Other Important Articles | |
भारत के अटॉर्नी जनरल | |
Comments
write a comment