झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, जेएसएससी ने हाल ही में झारखंड संयुक्त पुलिस उप-निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा 2017 में 3019 पदों को जारी किया है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15.08.2017 है।
हमें झारखंड पुलिस एस.आई. भर्ती से संबंधित बहुत से प्रश्न पूछे जा रहे हैं, इस लेख के माध्यम से हम जितना कर सकते हैं उतने प्रश्नों को हल करने का प्रयास कर रहे हैं।
1.झारखंड पुलिस एस.आई. परीक्षा की चयन प्रक्रिया क्या है ?
चयन प्रक्रिया चार प्रमुख भागों में होगी, जो इस प्रकार हैं:
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- शारीरिक योग्यता परीक्षण
- मेडिकल परीक्षण
2.झारखंड पुलिस एस.आई. प्रारंभिक परीक्षा का नवीनतम परीक्षा पैटर्न क्या है ?
झारखंड पुलिस एस.आई. प्रारंभिक परीक्षा का परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है:
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य अध्ययन | 30 | 90 |
झारखंड राज्य के बारे में ज्ञान | 30 | 90 |
सामान्य विज्ञान | 20 | 60 |
सामान्य गणित | 20 | 60 |
मानसिक क्षमता परीक्षण | 20 | 60 |
कुल | 120 | 360 |
3.झारखंड पुलिस उप-निरीक्षक के लिए रिक्तियों की कुल संख्या क्या है?
झारखंड पुलिस उप-निरीक्षक के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 3019 है। आप झारखंड पुलिस एस.आई. की पद-वार रिक्तियों को नीचे देख सकते हैं :
पद | श्रेणी | रिक्तियों की संख्या | महिलाओं के लिए पद (कुल में से) |
जिला/यूनिट एसआई (रिक्तियां - 2483) | सामान्य | 1274 | 124 |
अनुसूचित जाति | 218 | ||
अनुसूचित जनजाति | 684 | ||
अन्य पिछड़ा वर्ग | 166 | ||
पिछड़ा वर्ग | 141 | ||
विशेष शाखा एस.आई. (रिक्तियां - 488) | सामान्य | 244 | 24 |
अनुसूचित जाति | 49 | ||
अनुसूचित जनजाति | 127 | ||
अन्य पिछड़ा वर्ग | 39 | ||
पिछड़ा वर्ग | 29 | ||
जिला/यूनिट एस.आई. (परिचारी) रिक्तियां - 48 | सामान्य | 25 | 02 |
अनुसूचित जाति | 05 | ||
अनुसूचित जनजाति | 12 | ||
अन्य पिछड़ा वर्ग | 04 | ||
पिछड़ा वर्ग | 02 | ||
कुल | 3019 |
4.झारखंड पुलिस एस.आई. भर्ती हेतु उपस्थित होने के लिए शारीरिक मानदंड/शारीरिक मापदंड क्या हैं ?
झारखंड पुलिस एस.आई. भर्ती हेतु शारीरिक मानदंड नीचे दिए गए हैं:
क्र.सं. | श्रेणी | ऊंचाई (सें.मी. में) | सीना (सें.मी. में) |
1. | सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग | न्यूनतम 160 | न्यूनतम - 81 |
2. | अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति | न्यूनतम 155 | न्यूनतम - 79 |
3. | महिला (सभी) | न्यूनतम 148 | - |
5.झारखंड पुलिस एस.आई. परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु आयु सीमा मानदंड क्या हैं ?
आयु सीमा की गणना 01.08.2017 से की जाएगी।
क्र.सं. | श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
1. | सामान्य | 21 वर्ष | 26 वर्ष |
2. | अन्य पिछड़ा वर्ग तथा पिछड़ा वर्ग | 21 वर्ष | 28 वर्ष |
3. | अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 21 वर्ष | 30 वर्ष |
6.क्या स्नातक डिग्री का होना अनिवार्य है ?
हां, भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ उम्मीदवार झारखंड पुलिस एसआई हेतु आवेदन कर सकते हैं।
7. क्या परीक्षा केंद्र केवल झारखंड राज्य में ही होगा ?
हां, परीक्षा केवल झारखंड में ही आयोजित की जाएगी।
8.मैं दूसरे राज्य से हूं, क्या मैं झारखंड पुलिस एस.आई. के लिए आवेदन कर सकता हूं ?
हां, आप झारखंड पुलिस एस.आई. परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आपको आरक्षण का कोई लाभ नहीं मिलेगा। आपके आवेदन फॉर्म पर अनारक्षित श्रेणी के तहत विचार किया जाएगा।
9.जेएसएससी उप-निरीक्षक 2017 के लिए आवेदन कहां से करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से झारखंड पुलिस उप-निरीक्षक हेतु सीधे आवेदन कर सकते हैं :
Jharkhand Police SI Recruitment Official Notification
Jharkhand Police Sub – Inspector: Apply Now
10.झारखंड पुलिस एस.आई. शारीरिक परीक्षण का विवरण क्या है ?
शारीरिक परीक्षण में दौड़ शामिल है, निम्न के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:
पुरूष उम्मीदवारों के लिए – 60 मिनट में 10 किलोमीटर
महिला उम्मीदवारों के लिए – 40 मिनट में 05 किलोमीटर
11.जेएसएससी उप-निरीक्षक परीक्षा कैलेंडर क्या है ?
क्र.सं. | कार्यक्रम | तिथियां |
1. | ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 15.07.2017 |
2. | ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 13.08.2017 |
3. | आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि | 14.08.2017 |
4. | फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि | 16.08.2017 |
5. | प्रारंभिक परीक्षा (कम्प्यूटर आधारित) | अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितम्बर का दूसरा सप्ताह |
6. | मुख्य परीक्षा | नवम्बर का पहला सप्ताह |
परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं !!
टीम ग्रेडअप|
Comments
write a commentTaran ChaudharyAug 30, 2017
Taran ChaudharyAug 30, 2017
sanjiv shawAug 31, 2017
Ãtül KûmãrSep 14, 2017
Vishal SinghNov 1, 2017
Lucky SinghNov 1, 2017
Krishna KumarNov 3, 2017
Amit KumarNov 9, 2017
Kisku RenukaNov 9, 2017
Anurag KeshriNov 22, 2017