Time Left - 10:00 mins

दैनिक समसामयिकी क्विज - 04 फरवरी 2023

Attempt now to get your rank among 504 students!

Question 1

भारत में विधान परिषदों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1) 2020 में, आंध्र प्रदेश विधानसभा ने विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया।

2) संसद एक विधान परिषद (जहां यह पहले से मौजूद हो) को समाप्त कर सकती है या विशेष बहुमत से इसकी (जहां यह मौजूद नहीं हो) स्थापना कर सकती है , यदि संबंधित राज्य की विधान सभा, एक साधारण बहुमत से, उस आशय का प्रस्ताव पारित करती है।

3) विधान परिषद के एक सदस्य (MLC) का कार्यकाल 6 साल का होता है, जिसमें से एक तिहाई सदस्य हर दो साल में सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए:

Question 2

धोलावीरा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1) जुलाई 2021 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित धोलावीरा को लेकर माना जाता है कि यह लगभग 3500 ईसा पूर्व (पूर्व-हड़प्पा काल) से लगभग 1800 ईसा पूर्व (उत्तर हड़प्पा काल) तक अस्तित्व में था।

2) धोलावीरा स्थल हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, गणेरीवाला, राखीगढ़ी, कालीबंगन, रूपनगर और लोथल सहित आठ प्रमुख हड़प्पा स्थलों में पांचवां सबसे बड़ा है।

3) धोलावीरा की अवस्थिति कर्क रेखा पर है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

Question 3

कलादान मल्टीमॉडल परियोजना का उद्देश्य म्यांमार के जरिए भारत के किस राज्य से संपर्क सुविधा (कनेक्टिविटी) में सुधार करना है?

Question 4

"यह अधिकतर पश्चिमी लेनदार देशों का एक समूह है जो 1956 की बैठक जिसमें अर्जेंटीना अपने सार्वजनिक लेनदारों से बातचीत करने पर सहमत हुआ था, से अस्तित्व में आया है। इनका उद्देश्य उन देशों के लिए धारणीय ऋण-राहत समाधान खोजना है जो अपने द्विपक्षीय ऋण चुकाने में असमर्थ हैं।" यह कौन सा समूह है?

Question 5

निम्नलिखित पर विचार कीजिए :

1) कलकता यूनिटेरियन कमेटी

2) टेबरनेकल ऑफ न्यू डिस्पेंसेशन

3) इंडियन रिफ़ार्म असोसिएशन

केशव चन्द्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी स्थापना से है?

  • 504 attempts
  • 0 upvotes
  • 27 comments
Feb 7IAS Hindi