डेली जी.के.अपडेट 3rd मई 2022

By Stuti Mishra|Updated : May 3rd, 2022

 National & International Appointments

1. NRAI द्वारा जॉयदीप कर्माकर को राष्ट्रीय मुख्य राइफल कोच नियुक्त किया गया

byjusexamprep

  • जॉयदीप कर्माकर (42 वर्षीय) को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा राष्ट्रीय मुख्य राइफल कोच नियुक्त किया गया।
  • वह पेरिस ओलंपिक 2024 सहित वर्ष 2025 तक भारतीय दल का निरीक्षण करेंगे।
  • वह लंदन ओलंपिक 2012 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने से चूक गए थे।
  • वह 2015 से कोलकाता में अपनी निशानेबाजी अकादमी का संचालन कर रहे हैं।
  • NRAI की स्थापना 1951 में भारत में निशानेबाजी खेलों को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने हेतु की गई थी।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

2. नंद मूलचंदानी CIA के पहले चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त किए गए

byjusexamprep

  • भारतीय मूल के नंद मूलचंदानी को अमेरिका की अग्रिम रक्षा पंक्ति सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (CIA) का पहला चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर (CTO) नियुक्त किया गया
  • इससे पहले, उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग के अधीन ज्‍वाइंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर के CTO और कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्य किया
  • उन्होंने ओबिक्‍स (ओरैकल द्वारा अधिग्रहित), डेटर्मिना, ओपनडीएनएस और स्‍केलएक्‍स्‍ट्रीम जैसे कई सफल स्टार्टअप के CEO के रूप में कार्य किया
  • CIA निदेशक: विलियम जे. बर्न्स
पूरा पढ़ें

 National Affairs

3. गृह मंत्री ने NATGRID बेंगलुरु कैंपस का उद्घाटन किया

byjusexamprep

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) बेंगलुरु कैंपस का उद्घाटन किया।
  • हमारे पास निरंतर उन्नति‍करण के लिए एक अंतर्निहित तंत्र होना चाहिए और देश के भीतर किए गए विभिन्न अपराधों की कार्यप्रणाली का एक डेटाबेस तैयार करना चाहिए।
  • यह 11 केंद्रीय एजेंसियों और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के लिए उपलब्ध होगा।
  • प्रौद्योगिकी भागीदार: सी-डैक, पुणे
  • योजना प्रबंधन सलाहकार: IIT, भिलाई
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

4. डीडी नेशनल पेट शो ने ENBA अवार्ड 2021 जीता

byjusexamprep

  • दूरदर्शन ने एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स के 14वें संस्करण में पालतू जानवरों की देखभाल पर आधारित अपनी टीवी सीरीज़ 'बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर' हेतु सर्वश्रेष्ठ गहन हिंदी श्रृंखला का ENBA अवॉर्ड 2021 जीता
  • बेस्‍ट फ्रेंड फॉरएवर:
  • दूरदर्शन पर आधे घंटे का लाइव फोन-इन शो
  • पालतू जानवरों के दो विशेषज्ञ लोगों को अपने पालतू जानवरों की देखभाल, उनके भोजन, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पालतू जानवरों से संबंधित अन्य समस्‍याओं के बारे में मार्गदर्शन करना
पूरा पढ़ें

 State Affairs

5. गंगटोक में स्मार्ट सिटी क्रांति पर संगोष्ठी का आयोजन

byjusexamprep

  • केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने 'पूर्वोत्तर राज्यों में शहरी विकास: स्मार्ट सिटी क्रांति' पर संगोष्ठी को संबोधन।
  • आयोजक: गंगटोक (सिक्किम की राजधानी)
  • यह एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव है जो पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में DoNER मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है
  • सिक्किम सरकार का ऑनलाइन बिल्डिंग परमीशन सिस्‍टम (OBPS) भी लॉन्च किया और इस क्षेत्र में OBPS लागू करने वाला पहला राज्य बनने हेतु सिक्किम की प्रशंसा की
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

6. तरुण कपूर प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार बने

byjusexamprep

  • सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी और पूर्व पेट्रोलियम सचिव, तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया।
  • वे 30 नवंबर, 2021 को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
  • उनके अलावा वरिष्ठ नौकरशाह हरि रंजन राव और आतिश चंद्र को प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया।
पूरा पढ़ें

 Sports

7. हर्षदा शरद गरुड़ ने जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता

byjusexamprep

  • हर्षदा शरद गरुड़ ग्रीस के हेराक्लिओन में IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहले भारतीय बनीं।
  • उन्‍होंने स्नैच में 70 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 83 किग्रा वजन उठाकर 45 किग्रा भार वर्ग में कुल 153 किग्रा वजन उठाया, और पोडियम पर शीर्ष पर रही।
  • तुर्की की बेकटास कांसु ने रजत पदक जीता और माल्‍डोवा की तेओडोरा-लुमिनिता हिंकू ने कांस्य पदक जीता।
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

8. नियोबैंक 'ओपन' भारत का 100वां यूनिकॉर्न बना

byjusexamprep

  • बेंगलुरु स्थित नियो बैंकिंग स्टार्टअप 'ओपन' IIFL से 50 मिलियन डॉलर जुटाकर देश का 100वां यूनिकॉर्न बन गया।
  • ओपन नियोबैंक का संचालन करता है जो छोटे एवं मध्यम आकार के व्यवसायों के साथ-साथ उद्यमों को ग्राहक की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए अतिरिक्त साधनों के साथ लगभग सभी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है।
  • ओपन के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अनीश अच्युथन
  • कंपनी का नेतृत्व गूगल, टेमासेक, वीज़ा और जापान के सॉफ्टबैंक इन्‍वेस्‍टमेंट के पास है।
पूरा पढ़ें

 Summits & Conferences

9. भारतीय सिनेमा और सॉफ्ट पावर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुंबई में उद्घाटन

byjusexamprep

  • प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने मुंबई में 'भारतीय सिनेमा और सॉफ्ट पावर' नामक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।
  • आयोजक: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (lCCR)।
  • प्रमुख विषय: चलचित्र संबंधी उपनिवेशवाद, विदेशों में भारत के विचार पर जागरूकता फैलाने के माध्यम के रूप में भारतीय सिनेमा, क्षेत्रीय सिनेमा एवं इसके वैश्विक प्रभाव, विदेशी दर्शकों के साथ भारतीय सिनेमा की वचनबद्धता, भारतीय चलचित्र संबंधी संगीत का वैश्विक प्रभाव।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

10. राजीव रंजन को मौद्रिक नीति समिति का पदेन सदस्य नियुक्त किया गया

byjusexamprep

  • राजीव रंजन को RBI के केंद्रीय बोर्ड द्वारा मौद्रिक नीति समिति का पदेन सदस्य नियुक्त किया गया।
  • उन्होंने मृदुल सागर की जगह ली, जो पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए थे।
  • इससे पूर्व, वह एक कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नति‍ से पहले, मौद्रिक नीति विभाग में प्रभारी सलाहकार थे।
  • MPC 6 सदस्यीय निकाय है और इसका नेतृत्व RBI गवर्नर करते हैं। इसमें RBI से 3 सदस्य और सरकार द्वारा नामित 3 सदस्य हैं।
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 3rd मई
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates