डेली जी.के.अपडेट 30th जुलाई 2021

By Stuti Mishra|Updated : July 30th, 2021

 Honours & Awards

1. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने नेटवेस्ट ग्रुप अर्थ हीरोज अवार्ड जीता

byjusexamprep

  • मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन के लिए अर्थ गार्डियन श्रेणी में 'नेटवेस्ट ग्रुप अर्थ हीरोज अवार्ड' मिला।
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बारे में:
  • यह होशंगाबाद जिले में है और 2130 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • यह दक्कन जैव-भौगोलिक क्षेत्र का भाग है
  • यह हिमालयी क्षेत्र की 26 प्रजातियों और नीलगिरी की 42 प्रजातियों के साथ देश की सबसे पुरानी वन संपदा है।
  • इसे उत्तरी घाट के नाम से भी जाना जाता है जहां भारतीय बाघों की 17% आबादी है।
पूरा पढ़ें

 Sports

2. पोलीना गुरेवा ने तुर्कमेनिस्तान के लिए पहला ओलंपिक पदक जीता

byjusexamprep

  • भारोत्तोलक पोलीना गुरेवा (21 वर्षीय) ने तुर्कमेनिस्तान के सोवियत संघ से स्‍वतंत्र होने के बाद देश के लिए पहला ओलंपिक पदक जीता।
  • उन्होंने टोक्यो खेलों में मध्य एशियाई राष्ट्र के लिए रजत पदक जीता।
  • उन्होंने 59-किग्रा वर्ग में कुल 217 किग्रा वजन उठाया और जापान की मिकिको एंडोह को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ताइवान की कुओ सिंग-चुन ने भारोत्तोलन में 236 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • तुर्कमेनिस्तान मध्य एशिया का एक देश है जिसकी राजधानी अश्गाबात है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

3. भारत के 14 बाघ अभयारण्यों को वैश्विक CA/TS मान्यता मिली

byjusexamprep

  • भारत के 51 में से 14 बाघ अभयारण्यों को बाघों के प्रभावी संरक्षण हेतु मानकों को पूरा करने के लिए 'कंजर्वेशन एस्‍योर्ड टाइगर स्‍टैंडर्ड (CATS)' मान्यता मिली।
  • CATS: वैश्विक स्तर पर स्वीकृत संरक्षण साधन जो बाघों के प्रबंधन हेतु सर्वोत्तम अभ्‍यास तथा मानक निर्धारित करता है और बेंचमार्क प्रगति का आकलन करता है। इसे भारत में 94 स्‍थानों सहित 125 स्‍थानों पर लागू किया जा रहा है।
  • भारत में CATS मूल्यांकन हेतु कार्यान्वयन भागीदार: GTF, WWF इंडिया, NTCA
पूरा पढ़ें

 National Affairs

4. प्रधानमंत्री मोदी ने CBSE छात्रों हेतु SAFAL मूल्‍यांकन फ्रेमवर्क लॉन्च किय

byjusexamprep

  • प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की प्रथम वर्षगांठ पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लिए 'SAFAL पहल' शुरू की है।
  • SAFAL का पूरा नाम Structured Assessment For Analysing Learning
  • SAFAL बुनियादी कौशल की प्रगति तथा मूल अधिगम परिणामों का आकलन करने के लिए CBSE द्वारा कक्षा 3, 5 एवं 8 के लिए शुरू किया गया एक योग्यता-आधारित मूल्यांकन कार्यक्रम है।
  • यह शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान CBSE स्कूलों में प्रायौगिक आधार पर आयोजित किया जाएगा।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

5. विश्व मानव तस्‍करी निषेध दिवस: 30 जुलाई

byjusexamprep

  • विश्‍व मानव तस्करी निषेध दिवस हर वर्ष 30 जुलाई को मानव तस्करी के शिकार लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मनाया जाता है।
  • मानव तस्करी के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा उनके अधिकारों के संवर्धन तथा संरक्षण के लिए 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा यह दिवस नामित किया गया था।
  • इसे पहली बार 2014 में पेश किया गया था।
  • विषय 2021: Victims’ Voices Lead the Way
पूरा पढ़ें

 National Affairs

6. प्रकाश जावड़ेकर ने भारत के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया

byjusexamprep

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इंदौर के पीथमपुर में भारत के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया।
  • यह 1,000 एकड़ में फैला हुआ है और इसे नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स (Natrax) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह दुनिया का पांचवां सबसे लंबा हाई-स्पीड ट्रैक होगा और 3 किमी लंबा तथा 16 मीटर चौड़ा होगा।
  • यह फोर-लेन हाई-स्पीड टेस्टिंग ट्रैक अंडाकार है।
  • यह घुमाव पर 375 किमी/घंटे की अधिकतम गति नियंत्रित कर सकता है और 250 किमी/घंटे की तटस्थ गति के लिए नियत है।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

7. कर्नाटक ट्रांसजेंडर को 1% आरक्षण प्रदान करने वाला पहला राज्य बना

byjusexamprep

  • कर्नाटक ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक रोजगार में 1% आरक्षण प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया।
  • इसके लिए सरकार ने 'कर्नाटक सिविल सेवा (सामान्य भर्ती) नियम, 1977' में संशोधन किया है।
  • यह संशोधन 1% रिक्तियां प्रदान करने के लिए नियम 9 में उप नियम (1D) जोड़कर किया गया है, ये रिक्‍तियां राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक श्रेणी (SC, ST तथा OBC) में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों में से किसी भी सेवा या पद के लिए होंगी।
पूरा पढ़ें

 National & International Organizations

8. WHO ने ग्लोबल टोबैको एपिडेमिक 2021 रिपोर्ट जारी की

byjusexamprep

  • WHO ने ग्‍लोबल टोबैको एपिडेमिक 2021 रिपोर्ट जारी की है जिसमें 2008 से देशों द्वारा तंबाकू नियंत्रण में प्रगति को दर्शाया गया है।
  • इसमें पहली बार 'ई-सिगरेट' जैसे इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन सिस्टम पर डेटा प्रस्‍तुत किया गया है।
  • विश्व की 69% आबादी वाले 5.3 बि‍लियन से अधिक लोग उच्चतम स्तर पर कम से कम एक MPOWER नीतिगत उपाय के तहत हैं।
  • WHO का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

9. RBI ने नियमों का पालन न करने पर एक्सिस बैंक पर 5 करोड़ रु. का जुर्माना लगाय

byjusexamprep

  • RBI ने बैंक मानदंडों के कुछ उपबंधों का पालन न करने के लिए एक्सिस बैंक पर 5 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
  • एक कॉर्पोरेट ग्राहक के रूप में प्रायोजक बैंकों तथा SCBs/UCB के बीच भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र के नियंत्रण को मजबूत करने, बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे, RBI (बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सेवाएं) निर्देश 2016 वित्तीय समावेशन पर जारी निर्देशों के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है।
  • एक्सिस बैंक के CEO: अमिताभ चौधरी
पूरा पढ़ें

 International Affairs

10. एल्फाबेट ने नई रोबोटिक्स सॉफ्टवेयर कंपनी 'इन्‍ट्रिन्‍सिक' लॉन्च की

byjusexamprep

  • गूगल की मूल कंपनी, एल्‍फाबेट ने एक नई कंपनी इन्‍ट्रिन्‍सिक शुरू करने की घोषणा की है, जो औद्योगिक रोबोट सॉफ्टवेयर के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी।
  • यह नए रोबोटिक सॉफ्टवेयर तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित प्रॉजेक्‍ट को जारी करने पर ध्यान केंद्रित करेगी जो ड्रोन डिलीवरी, सेल्फ-ड्राइविंग कारों का विकास करेगा।
  • यह विनिर्माण उद्योग को यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि उपयोगकर्ता की मांगों को ध्यान में रखा जाए।
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

11. मिशिगन की वैदेही डोंगरे ने मिस इंडिया यूएसए 2021 का ताज जीता

byjusexamprep

  • मिशिगन की वैदेही डोंगरे को मिस इंडिया यूएसए 2021 का ताज पहनाया गया।
  • जॉर्जिया की अर्शी लालानी को सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रथम उपविजेता चुना गया, जबकि उत्तरी कैरोलिना की मीरा कैसारी द्वितीय उपविजेता रहीं।
  • उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य ‘कथक’ के प्रदर्शन पर 'मिस टैलेंटेड' का खिताब भी जीता।
  • मिस इंडिया यूएसए की शुरुआत न्यूयॉर्क स्थित भारतीय अमेरिकी धर्मात्मा और नीलम सरन ने वर्ल्डवाइड पेजेंट्स के तहत की थी।
पूरा पढ़ें

 Science & Technology

12. जियो-इमेजिंग सैटेलाइट "EOS-03" 2021 में लॉन्च होगा

byjusexamprep

  • इसरो 2021 की तीसरी तिमाही में पृथ्‍वी-अवलोकन के लिए जियो-इमेजिंग सैटेलाइट ‘EOS-03’ लॉन्च करेगा।
  • सैटेलाइट बाढ़ तथा चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की वास्तविक समय में निगरानी करेगा।
  • प्राकृतिक आपदाओं के अलावा, यह जल निकायों, फसलों, वनस्पति दशा, वन आच्‍छादन परिवर्तन की निगरानी में भी सक्षम होगा।
  • यह पूरे देश की प्रतिदिन चार-पांच बार इमेजिंग करने में सक्षम है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

13. जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू किया

byjusexamprep

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू किया।
  • इस अभियान के तहत लगभग 4 लाख स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा जो लगभग 2 लाख गांवों में जमीनी स्तर पर कोविड रोकथाम के लिए काम करेंगे।
  • श्रमिकों का प्रशिक्षण न केवल संरचनात्मक होना चाहिए बल्कि स्वयंसेवक में सेवा भावना भी होनी चाहिए।
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम बन जाएगा।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 30th जुलाई
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates