डेली जी.के.अपडेट 28th जनवरी 2022

By Stuti Mishra|Updated : January 28th, 2022

 Books & Authors

1. मीनाक्षी लेखी ने इंडियाज वूमेन अनसंग हीरोज पर सचित्र पुस्तक का विमोचन किया

byjusexamprep

  • केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आजादी का महोत्सव के तहत नई दिल्ली में स्वतंत्रता संग्राम की भारत की महिला अनसंग नायकों पर सचित्र पुस्तक का विमोचन किया।
  • अमर चित्र कथा के सहयोग से पुस्तक का विमोचन किया गया है।
  • यह उन कुछ महिलाओं के जीवन का स्मरण है जिन्होंने इस अभियान का नेतृत्व किया तथा पूरे देश में विरोध व विद्रोह की लौ जलाई।
  • इसमें उन रानियों की कहानियां हैं जिन्होंने साम्राज्यवादी शासन के खिलाफ संघर्ष में औपनिवेशिक शक्तियों से लड़ाई की।
पूरा पढ़ें

 Sports

2. ओडिशा ओपन 2022 कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ

byjusexamprep

  • कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में ओडिशा बैडमिंटन ओपन 2022 शुरू हो गया है।
  • यह एक सुपर 100 टूर्नामेंट है, जो 2022 BWF वर्ल्ड टूर कैलेंडर का तीसरा आयोजन है।
  • यह 30 जनवरी तक चलेगा।
  • यह ओडिशा ओपन का पहला संस्करण है तथा इसका आयोजन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। 
  • टूर्नामेंट में 18 देशों के करीब 300 शटलर हिस्सा लेंगे।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

3. टाटा समूह ने आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया के संचालन को संभाला

byjusexamprep

  • भारत सरकार ने समूह का अधिग्रहण करने के लगभग 69 साल बादआधिकारिक तौर पर भारत के ध्वजवाहकएयर इंडिया को टाटा संस लिमिटेड को सौंप दिया है।
  • सौदे का कुल मूल्य: 18,000 करोड़ रुपये (US$2.4 बिलियन)
  • एयर इंडिया के इस रणनीतिक विनिवेश लेनदेन में प्रबंधन नियंत्रण के साथ एयर इंडिया में भारत सरकार की 100% हिस्सेदारी टाटा संस को हस्तांतरित करना शामिल है।
  • लेनदेन में तीन इकाइयां शामिल हैं: एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस तथा एयर इंडिया SATS (AI SATS)
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

4. पद्म पुरस्कार 2022 128 लोगों को प्रदान किए गए

byjusexamprep

  • पद्म पुरस्कार 2022 128 विजेताओं को प्रदान किया गया है जिसमें 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण पुरस्कार विजेता तथा 107 पद्म श्री पुरस्कार विजेता शामिल हैं।
  • पद्म विभूषण: प्रभा अरे, राधेश्याम खेमका, बिपिन रावत (मरणोपरांत), कल्याण सिंह (मरणोपरांत)
  • पद्म भूषण: गुलाम नबी आजाद (सार्वजनिक मामले), विक्टर बनर्जी (कला), नटराजन चंद्रशेखरन, देवेंद्र झाझरिया, प्रतिभा रे 
  • पद्म श्री: प्रहलाद राय अग्रवाल (व्यापार एवं उद्योग), नजमा अख्तर (साहित्य एवं शिक्षा)
पूरा पढ़ें

 Agreement

5. टेरापे ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने हेतु NPCI इंटरनेशनल से साझेदारी

byjusexamprep

  • टेरापेने NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि एक्टिव UPI ID वाले भारतीय ग्राहकों को टेरापे की सुरक्षित भुगतान तकनीक के ज़रिए अपने बैंक खातों में रियल टाइम, अंतर्राष्ट्रीय भुगतान प्राप्त करने की अनुमति मिल सके।
  • यह निर्बाध तथा सुविधाजनक सीमा पार प्रेषण अनुभव को सक्षम करेगा।
  • NIPL: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा।
  • NIPL के सीईओ: रितेश शुक्ला
  • टेरापे मुख्यालय: नीदरलैंड  
  • टेरापे के सीईओ: अंबर सूरी
पूरा पढ़ें

 Obituaries

6. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का निधन

byjusexamprep

  • पूर्व हॉकी मिड-फील्डर चरणजीत सिंह (90 वर्षीय) का हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके आवास पर हृदय गति रुकने तथा लंबी उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होने के बाद निधन हो गया।
  • वह 1964 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे।
  • वह 1960 में रोम में खेलों तथा 1962 में जकार्ता में एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे।
  • पुरस्कार: पद्म श्री तथा अर्जुन पुरस्कार विजेता
पूरा पढ़ें

 Schemes

7. सरकार ने मानव रहित विमान प्रणालियों के लिए प्रमाणन योजना अधिसूचित की

byjusexamprep

  • भारत सरकार नेड्रोन की न्यूनतम सुरक्षा तथा गुणवत्ता अनिवार्यताओं हेतु 'मानव रहित विमान प्रणालियों (UAS) के लिए प्रमाणन योजना' को अधिसूचित किया है।
  • UAS को आमतौर पर ड्रोन के रूप में जाना जाता है।
  • यह ड्रोन के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देगा तथा इसे उदारीकृत ड्रोन नियम, 2021 के नियम 7 के तहत अधिसूचित किया गया है, जो मानव रहित विमान प्रणाली (UAS) 2021 को बदल दिया।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 120 करोड़ रु. के आवंटन के साथ ड्रोन तथा ड्रोन कंमोनेट्स हेतु PLI योजना को मंजूरी दी थी। 
पूरा पढ़ें

 Obituaries

8. वयोवृद्ध मराठी लेखक तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अवचट का निधन

byjusexamprep

  • प्रख्यात मराठी लेखक तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अवचट (77 वर्षीय) का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया।
  • वह 1986 में पुणे में मुक्तांगन पुनर्वास केंद्र नामक एक नशामुक्ति केंद्र के संस्थापक थे।
  • उन्हें उनकी कई मराठी पुस्तकों जैसे मनसा, स्वातहविशायी, गार्ड, कार्यरत, कार्यमग्न तथा कुतुहलपोटी के लिए जाना जाता था।
  • वह अपनी पुस्तक 'पूर्णिया' के लिए जाने जाते हैं।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

9. भारतीय रेलवे ने NTPC CBT-1 रिजल्ट्स की निगरानी हेतु समिति गठित की

byjusexamprep

  • भारतीय रेलवे ने 14-15 जनवरी को रेलवे भर्ती बोर्डों द्वारा जारी NTPC के प्रथम चरण CBT के रिजल्ट्स के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं तथा शंकाओं की निगरानी हेतु समिति का गठन किया।
  • समिति पहले चरण के CBT के परिणामों की जांच करेगी तथा शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को प्रभावित किए बिना दूसरे चरण के CBT हेतु उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने की कार्यप्रणाली की जांच करेगी।
  • नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के विरोध के बाद रेलवे ने अपने NTPC तथा प्रथम चरण CBT को स्थगित कर दिया।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

10. पहली बार फिट इंडिया क्विज प्रारंभिक दौर का परिणाम घोषित

byjusexamprep

  • छात्रों के लिए भारत के सबसे बड़े खेल तथा फिटनेस क्विज, फिट इंडिया क्विज के प्रारंभिक दौर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
  • आयोजक: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय
  • परिणामों से पता चला है कि उत्तर प्रदेश के दो छात्रों ने प्रारंभिक दौर के शीर्ष स्कोरर बनने हेतु अन्य सभी राज्यों के छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
  • दिल्ली पब्लिक स्कूलग्रेटर नोएडा के दिव्यांशु चमोली ने शीर्ष स्थान हासिल किया, इसके बाद सनबीम स्कूल, वाराणसी के शाश्वत मिश्रा ने स्थान हासिल किया।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

11. राष्ट्रीय नियामक ने दो COVID19 वैक्सीन के CMA को मंजूरी दी

byjusexamprep

  • नेशनल रेगुलेटर, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने दो COVID-19 वैक्सीनCovaxin तथा Covisheeld के सशर्त बाजार प्राधिकरण को मंजूरी दे दी है।
  • केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की विषय विशेषज्ञ समितिने आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग से टीकों की स्थिति के उन्नयन हेतु सिफारिश की थी।
  • इसके लिए, फर्म छह मासिक आधार पर उचित विश्लेषण के साथ उत्पाद के विदेशों में चल रहे नैदानिक ​​परीक्षणों का डेटा प्रस्तुत करेगी।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

12. MoHUA ने स्वच्छता स्टार्ट-अप चैलेंज शुरू की

byjusexamprep

  • आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने उद्योग तथा आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और Agence Française de Development (AFD) के साथ साझेदारी में स्वच्छता स्टार्ट-अप चैलेंज लॉन्च किया है।
  • उद्देश्य: स्वच्छता तथा अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र में नवीन स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन प्रदान करना।
  • इसके चार विषयगत क्षेत्र हैं:
    • सामाजिक समावेश
    • जीरो डंप (ठोस कचरा प्रबंधन)
    • प्लास्टिक कचरा प्रबंधन
    • डिजिटल सक्षमता के ज़रिए पारदर्शिता।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

13. दक्षिण मौबुआंग बना मिजोरम का पहला ODF प्लस गांव

byjusexamprep

  • मिजोरम में आइजोल जिले के ऐबाक ब्लॉक में दक्षिण मौबुआंग को आदर्श ODF प्लस गांव घोषित किया गया है।
  • गांव ने SBM-G चरण II दिशानिर्देशों के अनुसार सभी मानदंडों को पूरा किया है और सभी घरों तथा संस्थानों में ठोस एवं तरल कचरे के प्रभावी प्रबंधन हेतु कार्यात्मक शौचालय और उपाय हैं।
  • इसमें 116 घरों के 649 व्यक्तियों की आबादी है, जो मिजोरम राज्य में पहले ODF प्लस गांव के रूप में उभरा है।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 28th जनवरी
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates