डेली जी.के.अपडेट 25th सितम्बर 2021

By Vijay Kumar|Updated : September 25th, 2021

 Agreement

1. भारत ने 56 विमानों हेतु टाटा कंसोर्टियम के साथ 20,000 करोड़ रुपये का समझ

byjusexamprep

  • रक्षा मंत्रालय ने 56 "C-295" मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हेतु स्‍पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • वे 1960 के दशक से सेवारत भारतीय वायु सेना के पुराने एवरो-748 विमानों की जगह लेंगे।
  • C-295 एक मल्‍टीरोल एयरक्राफ्ट है जिसमें मिशन की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अनेक विशेषताएं हैं। इसमें भारत में विमानों के निर्माण की परिकल्पना की गई है।
  • एयरबस डिफेंस एंड स्‍पेस मुख्‍यालय- ताउफकिर्चेन, जर्मनी
पूरा पढ़ें

 International Affairs

2. प्रधानमंत्री मोदी आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करे

byjusexamprep

  • प्रधानमंत्री मोदी आज शाम न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे।
  • यह व्यक्तिगत रूप से महासभा को उनका 7वां संबोधन होगा।
  • पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी को देखते हुए यह एक वर्चुअल संबोधन था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
  • अध्यक्ष: अब्दुल्ला शाहिद
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

3. हिमाचल प्रदेश के काज़ा में दुनिया के सबसे ऊंचे EV चार्जिंग स्टेशन का उद्

byjusexamprep

  • हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले के काज़ा गांव में दुनिया के सबसे ऊंचे इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग स्टेशन (500 फीट) का उद्घाटन किया गया।
  • इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग स्टेशन 500 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।
  • इस पहल का उद्देश्य वाहनों के प्रदूषण की जांच करना और क्षेत्र में स्वच्छ तथा हरित वातावरण हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

4. 25 सितंबर को पूरे भारत में अंत्योदय दिवस मनाया जा रहा है

byjusexamprep

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्‍य में हर वर्ष 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष अंत्योदय दिवस पर श्री उपाध्याय की 105वीं जयंती है।
  • वे भारतीय जनसंघ (BJS) के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारक थे।
  • उनका जन्म (1916) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के चंद्रभान गांव (अब दीनदयाल धाम) में हुआ था।
पूरा पढ़ें

 Books & Authors

5. अमिताभ घोष की 'जंगल नामा' का ऑडियोबुक के रूप में विमोचन

byjusexamprep

  • अमिताव घोष की 'जंगल नामा' अब अमेरिका के अली सेठी के संगीत तथा आवाज के साथ एक ऑडियोबुक के रूप में विमोचित की गई है।
  • यह कला की दुनिया की तीन सबसे प्रभावशाली हस्तियों के बीच एक विशेष सहकार्य है।
  • यह लोभी अमीर व्यापारी डोना, गरीब किशोर दुखे और उसकी मां की कहानी है।
  • "जंगल नामा" दंतकथा का एक मुक्त रूपांतरण है, जो 24 शब्‍दांशों के दोहे के पूर्णतया पोयार-जैसे छंद में कही गई हैं, यह मूल की तालबद्ध प्रतिकृति है।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

6. विश्व फार्मासिस्ट दिवस: 25 सितंबर

byjusexamprep

  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर को ऐसी गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु मनाया जाता है जो दुनिया के हर कोने में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्ट की भूमिका को बढ़ावा देती हैं और उनका समर्थन करती हैं
  • विषय 2021 “Pharmacy: Always trusted for your health“
  • दिवस 2009 में FIP काउंसिल (इंटरनेशनल फ़ार्मास्युटिकल फ़ेडरेशन या फ़ेडरेशन इंटरनेशनेल फ़ार्मास्युटिक) द्वारा इस्तांबुल में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ फार्मेसी एंड फार्मास्युटिकल साइंसेज में निर्दिष्‍ट किया गया
पूरा पढ़ें

 International Affairs

7. ढाका में बंगबंधु-बापू डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन

byjusexamprep

  • ढाका में शिल्पकला अकादमी में जनता दर्शन हेतु बंगबंधु-बापू डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ।
  • प्रदर्शनी एक विषयगत रूप में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और महात्मा गांधी के जीवन को प्रदर्शित करती है।
  • शेख मुजीब की जन्मशती, मुजीब वर्ष और महात्मा गांधी के जन्म के 150 वर्ष के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्‍य में दोनों सरकारों द्वारा प्रदर्शनी शुरू की गई है।
पूरा पढ़ें

 Defense

8. भारतीय थलसेना कोलकाता में "विजय सांस्कृतिक महोत्सव" आयोजित करेगी

byjusexamprep

  • भारतीय थलसेना 26 से 29 सितंबर 2021 तक कोलकाता में "विजय सांस्कृतिक महोत्सव" का आयोजन करेगी।
  • यह बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष और 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय का प्रतीक होगा।
  • पूर्वी कमांड के थलसेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे युद्ध के वीर योद्धाओं और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

9. केंद्र ने 'मेडिकल डिवाइस पार्क' के प्रोत्‍साहन हेतु योजना शुरू की

byjusexamprep

  • केंद्र ने "मेडिकल डिवाइस पार्कों को प्रोत्‍साहन" योजना के तहत आगामी वर्षों में चिकित्सा उपकरण उद्योग को अपनी क्षमता विस्‍तार में सहायता हेतु एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की।
  • मंत्रालय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार को योजना के तहत "सैद्धांतिक" मंजूरी दी गई है।
  • योजना का कुल वित्तीय खर्च 400 करोड़ रुपये है और योजना का कार्यकाल वित्त वर्ष 2020-2021 से वित्त वर्ष 2024-2025 तक है।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

10. देवव्रत मुखर्जी ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन के प्रमुख चुने गए

byjusexamprep

  • देवव्रत मुखर्जी को वर्ष 2021-2022 हेतु ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) का अध्यक्ष चुना गया।
  • वर्तमान में, वह यूनाइटेड ब्रुअरीज ग्रुप में मुख्य विपणन अधिकारी हैं।
  • श्री मुखर्जी किंगफिशर, अल्ट्रा, हाइनेकेन और एम्स्टेल जैसे स्थानीय तथा वैश्विक ब्रांडों के प्रबंधन हेतु उत्‍तरदायी हैं।
  • उनके पास सामान्य प्रबंधन, विपणन, बिक्री संचालन, व्यापार कार्यनीति तथा नवाचार में व्यापक पेशेवर अनुभव है।
  • स्थापित: 1948
  • मुख्यालय: मुंबई
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 25th सितम्बर
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates