डेली जी.के.अपडेट 25th जनवरी 2022

By Stuti Mishra|Updated : January 25th, 2022

 Honours & Awards

1. स्मृति मंधाना को ICC वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर नामित किया गया

byjusexamprep

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को मान्यता देने हेतु 2021 के 17वें ICC पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की है।
  • विजेता:
    • ICC वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी: स्मृति मंधाना (भारत)
    • ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी: शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
    • ICC अंपायर ऑफ द ईयर: मराइस इरास्मुस
    • ICC मेन्स T20I क्रिकेटर: मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
    • ICC वुमेन T20I क्रिकेटर: टैमी ब्यूमोंट
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

2. तमिल सामाजिक-नाटक 'जय भीम' ऑस्कर 2022 हेतु नामांकित

byjusexamprep

  • सूर्या की हिट तमिल सामाजिक-नाटक 'जय भीम' को ऑस्कर 2022 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नामांकित किया गया है।
  • यह अन्य प्रशंसित फिल्मों जैसे 'जॉकी,' 'क्रूएला,' 'दून,' इटरनल, 'गॉडजिला VS कोंग,' 'किंग रिचर्डजैसी अन्य फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा में है।
  • यह तमिलनाडु में 1990 के दशक की एक वास्तविक जीवन की घटना से प्रेरित है।
  • जय भीम मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे तथा लगान के बाद ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली चौथी भारतीय फिल्म है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

3. मनसुख मंडाविया ने CGHS वेबसाइट तथा मोबाइल ऐप लॉन्च किया

byjusexamprep

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मनसुख मंडाविया ने डिजिटल रूप से संशोधित CGHS (केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना) वेबसाइट (cghs.gov.in) और मोबाइल ऐप, 'MyCGHS' लॉन्च किया है। 
  • मोबाइल ऐप से जुड़ी CGHS वेबसाइट भारत की बढ़ती डिजिटल पैठ की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सामयिक कदम है।
  • इसमें कई अद्यतन विशेषताएं हैं जो रियल टाइम की जानकारी के साथ 40 लाख से अधिक लाभार्थियों (सेवा में तथा सेवानिवृत्त कर्मियों दोनों) को लाभान्वित करेंगी। 
पूरा पढ़ें

 Important Dates

4. राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी

byjusexamprep

  • भारत के चुनाव आयोग (25 जनवरी 1950) की नींव को चिह्नित करने हेतु भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
  • थीम: 'चुनावों को समावेशी, सुलभ एवं सहभागी बनाना'
  • इसे पहली बार 2011 में मनाया गया था।
  • इस साल कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू विशिष्ट अतिथि होंगे।
  • इस अवसर पर राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों को 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ चुनावी तरीकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

5. इंडियन ऑयल को मिलेगा 'ग्लोबल हेल्दी वर्कप्लेस अवार्ड'

byjusexamprep

  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) 'लार्ज स्केल केटेगरी' श्रेणी में ग्लोबल हेल्दी वर्कप्लेस अवार्ड 2021 जीतने वाला पहला भारतीय PSU बनकर उभरा है।
  • कार्यस्थल पर सर्वोत्तम स्वस्थ प्रथाओं को बनाए रखने के कारण IOCL को पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • यह पुरस्कार कंपनी के अपने कर्मचारियों के मानसिक तथा शारीरिक कल्याण में मदद करने के व्यापक प्रयासों को भी सम्मानित करता है
  • IOCL के अध्यक्ष: श्रीकांत माधव वैद्य
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

6. प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 प्रदान किया

byjusexamprep

  • पीएम मोदी ने देश के सभी क्षेत्रों के 29 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है।
  • पुरस्कार नवाचार (7), सामाजिक सेवा (4), शैक्षिक (1), खेल (8), कला व संस्कृति (6) और बहादुरी (3) श्रेणियों में प्रस्तुत किया जाता है।
  • नेशनल ब्लॉकचैन प्रोजेक्ट के तहत IIT कानपुर द्वारा विकसित ब्लॉक चेन संचालित तकनीक का उपयोग करके PMRBP 2021 एवं 2022 के विजेताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र दिए गए।
  • नकद पुरस्कार: रु.1,00,000
पूरा पढ़ें

 Sports

7. IPL 2022 लखनऊ फ्रेंचाइजी को कहा जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स

byjusexamprep

  • लखनऊ की IPL फ्रेंचाइजी, जिसका स्वामित्व संजीव गोयनका (RPSG Group) के पास है, का नाम बदलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 मेगा नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स कर दिया गया है।
  • लखनऊ की आधिकारिक IPL टीम ने प्रशंसकों से अपना नाम क्राउडसोर्स किया तथा 3 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर कंज्यूमर इंगेजमेंट अभियान शुरू किया गया।
  • लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को अपना कप्तान बनाया तथा ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी शामिल किया।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

8. प्रख्यात पुरातत्वविद् थिरु आर. नागास्वामी का चेन्नई में निधन हो गया

byjusexamprep

  • तमिलनाडु के प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार, पुरातत्वविद् एवं पुरालेखविद्रामचंद्रन नागास्वामी (91 वर्षीय) का निधन हो गया।
  • वह तमिलनाडु सरकार के पुरातत्व विभाग के पहले निदेशक थे।
  • उन्हें मंदिर के शिलालेखों और तमिलनाडु के कला इतिहास पर उनके काम हेतु जाना जाता था।
  • पुरस्कार: 2018 में पद्म भूषण
  • उन्होंने 100 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं और उनकी नवीनतम पुस्तक 'सेंथमिज़ नादुम पांडबम' थीजो जनवरी 2022 में प्रकाशित हुई थी।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

9. भारत का राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: 25 जनवरी

byjusexamprep

  • पर्यटन तथा देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिएहर साल 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
  • थीम: 'ग्रामीण एवं सामुदायिक केंद्रित पर्यटन'
  • भारत सरकार ने पर्यटन के महत्व पर वैश्विक समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने हेतु राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की स्थापना की।
  • यह दिन दुनिया भर में सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय, सांस्कृतिक मूल्य तथा आर्थिक मूल्यों पर पर्यटन को प्रभावित करता है।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

10. दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरंसी ट्रांसफर करने वाले साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पता

byjusexamprep

  • दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड के वॉलेट में क्रिप्टो फंड भेजने वाले साइबर धोखाधड़ी मॉड्यूल का पता लगाया है।
  • यह जानकारी तब मिली जब शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी से अपने बिटकॉइन, एथेरम तथा बिटकॉइन कैश को उसके क्रिप्टोकुरेंसी वॉलेट से ट्रांस्फर किया था।
  • ट्रांस्फर की गई क्रिप्टोकरेंसी कीकीमत 30 लाख रुपये बताई गई थी।
पूरा पढ़ें

 Arts & Culture

11. संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने हेतु 'उमंग' का आयोजन किया

byjusexamprep

  • संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी 2022) के अवसर पर 'उमंग रंगोली उत्सवका आयोजन किया है।
  • प्रतिभागियों ने 19 राज्यों में 70 से अधिक स्थानों पर महिला स्वतंत्रता सेनानियों या देश की महिला रोल मॉडल के नाम पर सड़कों तथा चौराहों पर रंगोली बनाई।
  • प्रगतिशील भारत@75 की यात्रा में महिलाओं के योगदान की सराहना करने हेतु इस कार्यक्रम में 'आजादी का अमृत महोत्सव' भी मनाया गया।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

12. इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर विजन दस्तावेज़ का वॉल्यूम 2 जारी किया गया

byjusexamprep

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ICEA के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 साल का रोडमैप तथा विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है, जिसका शीर्षक है '300 बिलियन डॉलर सस्टेनेबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स बाई 2026'
  • यह दो-भाग वाले विज़न डॉक्यूमेंट का दूसरा वॉल्यूम है, जिसे नवंबर 2021 में जारी किया गया था।
  • यह विभिन्न उत्पादों के लिए वर्ष-वार ब्रेक-अप तथा उत्पादन अनुमान प्रदान करता है जो भारत के परिवर्तन का नेतृत्व करेंगे।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 25th जनवरी
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates