National & International Appointments
1. नरिंदर बत्रा फिर से FIH के अध्यक्ष चुने गए
- नरिंदर बत्रा को दूसरे कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) का अध्यक्ष चुना गया है।
- वह FIH की वर्चुअल 47वीं कांग्रेस के दौरान चुने गए, जिसमें उन्होंने बेल्जियम हॉकी महासंघ के प्रमुख मार्क कॉड्रॉन को हराया।
- वह2024 यानि तीन साल तक इस पद पर रहेंगे।
- वह इस पद पर नियुक्त होने वाले एकमात्र एशियाई हैं।
- वह भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य भी हैं।
- FIH का मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
International Affairs
2. चीन ने नए महासागर अवलोकन उपग्रह ‘Haiyang-2D’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
- चीन ने जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर, चीन से लॉन्ग मार्च-4 बी रॉकेट द्वारा ‘Haiyang-2D’ (HY-2D)’ नामक एक नया महासागर-निगरानी उपग्रह लॉन्च किया है।
- HY-2D HY-2B और HY-2C उपग्रहों के साथ एक तारामंडल बनाएगा, जो समुद्री आपदाओं, महासागरी संसाधनों, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रारंभिक चेतावनी देने हेतु उच्च आवृत्ति और मध्यम व चौबीसों घंटे गतिशील महासागर पर्यावरण निगरानी प्रणाली का निर्माण करेगा।
Banking & Finance
3. SBI ने AI-संचालित खाता खोलने की सुविधा हेतु HyperVerge के साथ भागीदारी की
- HyperVerge ने SBI के ग्राहकों को अपने प्रमुख उत्पादों में से एक, वीडियो बैंकिंग साल्यूशन के साथ सुविधाजनक डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने हेतु SBI के साथ भागीदारी की है।
- इसके तहत, SBI के ग्राहक बहुत कम आईडी दस्तावेज पेश करते हुए कोविड के दौरान वीडियो बैंकिंग प्रक्रिया का उपयोग करके तुरंत बचत खाता खोल सकते हैं।
- इससेनियमित वीडियो KYC जांच में प्रति एजेंट प्रति दिन खाता खोलने में दस गुने का सुधार होगा क्योंकि उन्हें AI इंजन द्वारा 5% की सटीकता के साथ इस काम में सहायता मिलेगी।
National Affairs
4. सरकार ने 12 कलाकार, संगीतकारों को कलाक्षेत्र फाउंडेशन बोर्ड में नामित किया
- सरकार ने कलाक्षेत्र फाउंडेशन (कला एवं सांस्कृतिक अकादमी, विशेष रूप से भरतनाट्यम नृत्य एवं गंधर्ववेद संगीत) के बोर्ड में 12 प्रतिष्ठित कलाकारों और संगीतकारों को नियुक्त किया है।
- कुचिपुड़ी के प्रतिपादक पशुमर्थी केशव प्रसाद और वीणा मूर्ति विजय को भी बोर्ड में नामित किया गया है।
- कलाक्षेत्र फाउंडेशन:
- यह चेन्नई में स्थित है
- स्थापित: 1936 में रुक्मिणी देवी अरुंडेल और जॉर्ज अरुंडेल द्वारा
- इसे 1994 में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है।
National Affairs
5. केंद्रीय मंत्री ने NMMS ऐप और एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप लॉन्च किया
- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर (NMMS) ऐप और एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप लॉन्च किया है।
- NMMS ऐप: कार्यक्रम की निगरानी बढ़ाने हेतु जियोटैग की गई तस्वीर के साथ मनरेगा के श्रमिकों की वास्तविक समय पर उपस्थिति।
- एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग एप: यह उन्हें सभी योजनाओं (MNREGS, PMAYG, PMGSY) के लिए अपने निष्कर्षों को ऑनलाइन रिकॉर्ड करने, टाइम स्टैम्प्ड और गो-कोऑर्डिनेट टैग फोटोग्राफ की सुविधा प्रदान करता है।
Sports
6. फिल मिकेलसन ने पीजीए चैंपियनशिप जीती
- फिल मिकेलसन (50 वर्षीय) ने ब्रूक्स कोएप्का और दक्षिण अफ्रीका के लुई ओस्टहुइज़न पर दो शॉट से पीजीए गोल्फ चैम्पियनशिप जीती।
- वह इतिहास के सबसे अधिक उम्र के प्रमुख विजेता बने।
- उन्होंने ओशन कोर्स में वन-ओवर-पर 73 के साथ जीत हासिल की।
- मिकेलसन की जीत उनके करियर की छठी बड़ी चैंपियनशिप जीत है और 2013 के ब्रिटिश ओपन के बाद पहली जीत है।
National Affairs
7. 1.5 करोड़ श्रमिकों को राहत देने के लिए सरकार ने VDA मे संशोधन किया
- सरकार ने अनुसूचित केंद्रीय क्षेत्र के श्रमिकों की विभिन्न श्रेणी को राहत प्रदान करने हेतु परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) की दर को अधिसूचित और संशोधित किया है।
- इससे लगभग 5 करोड़श्रमिकों को लाभ होगा।
- यह1 अप्रैल 2021 से प्रभावी होगा।
- वीडीए को औद्योगिक श्रमिकों के लिए औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर संशोधित किया जाता है।
- केंद्र सरकार, रेलवे प्रशासन, खान, तेल क्षेत्र, आदि के लिएनिश्चित दरें लागू हैं।
- ये दरें संविदा और सामयिक कर्मचारियों परसमान रूप से लागू होती हैं।
Honours & Awards
8. TCS CodeVita ने सबसे बड़ी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का गिनीज खिताब जीता
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता (TCS CodeVita) के नौवें सीजन ने दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब जीता है।
- प्रतियोगिता में 34 देशों के 136,054 प्रतिभागी शामिल हैं।
- शीर्ष तीन CodeVita फिनिशरों को 10,000, 7000 और3,000 अमेरिकी डॉलर के नकद पुरस्कार मिले।
- स्टीवंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, न्यू जर्सी के बेन अलेक्जेंडर मिर्टचौक पहले यूएस विजेता हैं।
National Affairs
9. SC की ई-समिति ने मुफ्त ई-कोर्ट सर्विसेज मोबाइल ऐप मैनुअल जारी किया
- सुप्रीम कोर्ट की ई-समिति ने 14 भाषाओं में अपने मुफ्त ई-कोर्ट सर्विसेज मोबाइल ऐप के लिए मैनुअल जारी किया है।
- SC का ऐप अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयालम, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध है।
- ऐप का उद्देश्य आसानी से समझने के लिए स्क्रीनशॉट के साथ वादि, नागरिकों, वकीलों, कानून फर्मों, पुलिस, सरकारी एजेंसियों और अन्य संस्थानों को लाभ पहुंचाना है।
- इसे आधिकारिक वेबसाइट से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।
Banking & Finance
10. वित्त मंत्रालय ने बीमा क्षेत्र में FDI बढ़ाने के नियमों को अधिसूचित किया
- वित्त मंत्रालय ने बीमा क्षेत्र में FDI बढ़ाने के लिए नियमों को अधिसूचित किया है।
- बीमा संशोधन विधेयक 2021 के द्वारा बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा को 49% से बढ़ाकर 74% कर दिया है।
- 22 मार्च को संसद ने यह विधेयक पारित किया।
- नए मानदंड सभी बीमा कंपनियों पर लागू होंगे, भले ही विदेशी भागीदार की हिस्सेदारी कुछ भी हो।
- विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गैर-ऋण लिखत) नियम, 2019 और IRDAI दिशानिर्देशों में संशोधन होना अपेक्षित हैं।
Banking & Finance
11. IDBI ने पूरी तरह से डिजीटल ऋण प्रसंस्करण प्रणाली की घोषणा की
- IDBI बैंक ने एमएसएमई और कृषि क्षेत्र को 35 से अधिक इंटरफेस टच पॉइंट्स के साथ 50 से अधिक उत्पादों की पेशकश करते हुए अपनी पूरी तरह से डिजीटल ऋण प्रसंस्करण प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है।
- MSME और कृषि उत्पादों के लिए ऋण प्रसंस्करण प्रणाली (LPS) डेटा फिनटेक, ब्यूरो सत्यापन, दस्तावेज़ भंडारण, खाता प्रबंधन और ग्राहक सूचनाओं के साथ एकीकृत है।
- IDBI का मुख्यालय: मुंबई
- IDBI के सीईओ: राकेश शर्मा
Comments
write a comment