डेली जी.के.अपडेट 1st मई 2022

By Neha Bisarya|Updated : May 2nd, 2022

 National & International Appointments

1. अंशुल स्वामी को शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक का MD-CEO नियुक्‍त किया गया

byjusexamprep

  • अंशुल स्वामी को शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया।
  • स्वामी की नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पहले ही मंजूर किया जा चुका है।
  • उन्होंने सुवीर कुमार गुप्ता की जगह ली, जो बैंक के सह-संस्थापक हैं।
  • शिवालिक SFB से पूर्व, वह RBL बैंक - खुदरा और समावेशन, उत्पाद प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे।
  • उन्होंने बार्कलेज, सिटी फाइनेंशियल और ब्रिटानिया के साथ भी काम किया है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

2. वर्ष 2013-14 के बाद से भारत का फार्मा निर्यात 103% बढ़ा

byjusexamprep

  • भारत के फार्मा निर्यात में 2013-14 के बाद से 103% की अविश्वसनीय वृद्धि देखी गई है, जो 2013-14 में 90,415 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021-22 में 1,83,422 करोड़ रुपये हो गया।
  • फार्मा सेक्टर निर्यात ने 2021-22 में सर्वश्रेष्ठ निर्यात प्रदर्शन किया है।
  • निर्यात 8 वर्षों में लगभग 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ा।
  • 2021-22 में फार्मा निर्यात ने कोविड से संबंधित दवाओं की मांग में गिरावट और वैश्विक व्यापार अवरोधों के बावजूद सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

3. बिहार के मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में देश के पहले इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन

byjusexamprep

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्णिया जिले में भारत के पहले इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया।
  • संयंत्र को ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 105 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया।
  • बिहार ने 2021 की पहली छमाही में इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति पेश की।
  • यह देश का पहला धान्‍य आधारित इथेनॉल संयंत्र है।
  • इथेनॉल उत्पादन से राज्य में पेट्रोल की लागत कम करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

4. मेगा हेल्थ फेस्टिवल का पुडुचेरी में आयोजन

byjusexamprep

  • डॉ. तमिलसाई सौंदरराजन (पुडुचेरी की उपराज्‍यपाल) और मुख्‍यमंत्री एन. रंगास्‍वामी ने एक मेगा हेल्थ फेस्टिवल का उद्घाटन किया, जो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और पुडुचेरी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग द्वारा मिलकर आयोजित किया जाता है।
  • मेले का आयोजन पुडुचेरी रॉक बीच पर किया जा रहा है।
  • आम जनता को सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा परामर्श नि:शुल्क दिया जाएगा।
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री: मनसुख मंडाविया
पूरा पढ़ें

 State Affairs

5. कर्नाटक सरकार, ISMC एनालॉग ने सेमीकंडक्टर फैब प्लांट हेतु समझौता किया

byjusexamprep

  • कर्नाटक सरकार ने 22,900 करोड़ रुपये (3 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की लागत से राज्य में सेमीकंडक्टर फैब प्लांट स्थापित करने के लिए ISMC एनालॉग फैब प्राइवेट लिमिटेड (इजराइल स्थित) के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए।
  • यह परियोजना सात वर्षों की अवधि में क्रियान्वित की जाएगी और 1,500 रोजगार सृजित करेगी।
  • ISMC ने मैसूर के कोचनहल्ली औद्योगिक क्षेत्र में 150 एकड़ भूमि का भी अनुरोध किया है।
  • कर्नाटक राज्यपाल: थावर चंद गहलोत; मुख्यमंत्री: बसवराज बोम्मई
पूरा पढ़ें

 State Affairs

6. जैव विविधता संरक्षण हेतु महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना

byjusexamprep

  • महाराष्ट्र कैबिनेट ने देशी एवं लुप्तप्राय जानवरों और जैविक प्रजातियों के संरक्षण के लिए राज्य में एक जीन बैंक परियोजना स्थापित करने की मंजूरी दी।
  • जीन बैंक मीठा जल, घासस्‍थल जैव विविधता, संरक्षण, समुद्री, फसल, पशु चिकित्सा, और वन अधिकार क्षेत्रों के प्रबंधन और वनों के पुनरुद्धार पर काम करेगा।
  • इन सात संकेंद्रित क्षेत्रों पर 39 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
  • परियोजना का क्रियान्वयन महाराष्ट्र राज्य जैव विविधता बोर्ड (MSBB) द्वारा किया जाएगा।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

7. RBI ने अवज्ञा के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर जुर्माना लगाया

byjusexamprep

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर अवज्ञा के लिए 12 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया।
  • RBI ने हाउसिंग फाइनेंस पर निर्देशों की अवज्ञा के लिए हरियाणा स्‍टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड पर भी 25 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया।
  • RBI ने 'जमा राशि पर ब्याज दर' संबंधी निर्देशों की अवज्ञा के लिए राजकोट नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड पर भी 12 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया।
पूरा पढ़ें

 Books & Authors

8. “अमित शाह आणि भाजपाची वाटचाल” पुस्तक का विमोचन

byjusexamprep

  • देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र भाजपा नेता) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक मराठी पुस्तक का विमोचन किया है जो उनके राजनीतिक सफर को व्‍यक्‍त करती है।
  • 'अमित शाह आणि भाजपाची वाटचाल' पुस्तक में शाह के जीवन एवं सफर और भाजपा के निर्माण में उनके योगदान को अभिलेखबद्ध किया गया।
  • पुस्तक डॉ. अनिर्बान गांगुली और शिवानंद द्विवेदी ने लिखी है और डॉ. ज्योत्‍स्‍ना कोल्हटकर द्वारा मराठी में अनुवादित की गई है।
  • पुस्तक ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

9. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2022: 1 मई

byjusexamprep

  • अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मई को मनाया जाता है, इसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस और मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
  • उद्देश्य: श्रमि‍क के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना और उनकी उपलब्धियों को महत्‍व देना
  • भारत में पहला मजदूर दिवस लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान द्वारा 1 मई, 1923 को तत्कालीन मद्रास (अब चेन्नई) में मनाया गया था।
  • मई दिवस को महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

10. NABARD ने सहायता पैकेज आवंटन के लिए किसान संकट सूचकांक की योजना बनाई

byjusexamprep

  • राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) संकटग्रस्त किसानों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उनकी सहायता करने के लिए एक किसान संकट सूचकांक तैयार करने की योजना बना रहा है।
  • इसके तहत, सरकार और वित्तीय संस्थान सभी किसानों के लिए एक संकट पैकेज के बजाय उचित सहायता पैकेज पर निर्णय ले सकते हैं।
  • यह सूचकांक पूरे देश में एक समान नहीं होगा, क्योंकि यह स्‍थान के तनाव स्तर पर निर्भर करेगा।
  • NABARD के अध्यक्ष: जी.आर. चिंताला
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 1st मई
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates