डेली जी.के.अपडेट 1st जुलाई 2021

By Md Mansur Alam|Updated : July 1st, 2021

 National & International Appointments

1. एयर मार्शल विवेक राम चौधरी IAF के नए उप प्रमुख नियुक्त किए गए

byjusexamprep

  • एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को भारतीय वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • वह एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का स्थान लेंगे।
  • वह वर्तमान में IAF के पश्चिमी वायु कमान (WAC) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं।
  • राष्ट्रीयरक्षा अकादमी के पूर्व छात्रएयर मार्शल चौधरी को 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू स्ट्रीम में शामिल किया गया था।
  • एयर मार्शल अरोड़ा जून 2021 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए।
  • चीफ ऑफ एयर स्टाफ: आरके सिंह भदौरिया
पूरा पढ़ें

 National Affairs

2. ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021 में 20वें स्थान पर भारत

byjusexamprep

  • स्टार्टअप ब्लिंक द्वारा ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021 में भारत 100 देशों में 20वें स्थान पर है।
  • देश 2019 में 17वें स्थान पर था और 2020 में छह स्थान नीचे गिरकर 23वें स्थान पर था।
  • पिछले साल की तरह, अमेरिका, ब्रिटेन, इज़राइल, कनाडाऔर जर्मनी शीर्ष पांच स्थानों पर हैं।
  • रिपोर्ट में प्रत्येक स्थान के लिए एक स्कोर होता है, जिसकी गणना तीन मापदंडों - मात्रा, गुणवत्ता और व्यावसायिक माहौल के आधार पर की जाती है।
  • भारत ने स्टार्टअप इंडिया जनवरी वर्ष 2016 में शुरू किया।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

3. एक्सिस बैंक ने AWS के साथ बहु-वर्षीय डिजिटल समझौते पर हस्ताक्षर किए

byjusexamprep

  • एक्सिस बैंक ने अपने डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रम में तेजी लाने हेतु अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) को चुना है।
  • एक्सिस बैंक और AWS ने एक बहु-वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत बैंक नई डिजिटल वित्तीय सेवाओं का पोर्टफोलियो बनाने और कोर बैंकिंग एप्लिकेशन के आधुनिकीकरण हेतु AWS का उपयोग करेगा।
  • एक्सिस बैंक ने AWS पर 25 से अधिक मिशन-महत्वपूर्ण एप्लिकेशन तैनात किए हैं।
  • एक्सिस बैंक, भारत का तीसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है।
  • बैंक के सीईओ: अमिताभ चौधरी
  • मुख्यालय: मुंबई
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

4. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लोनटैप के साथ साझेदारी की

byjusexamprep

  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वेतनभोगी पेशेवरों को व्यक्तिगत ऋण प्रदान करने हेतु डिजिटल ऋणदाता लोनटैप के साथ भागीदारी की है।
  • यह कदम SFB की API बैंकिंग पहल का हिस्से है।
  • इस पहल के माध्यम से 150 से अधिक एपीआई उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • API डिजिटल ऋण, डिजिटल देनदारियों और फिनटेक को भुगतान के उद्देश्यों हेतु सुरक्षित गठजोड़ की पेशकश करेगा।
  • एसएफबी कामुख्यालय : बेंगलुरु
  • एमडी और सीईओ: नितिन चुघू
  • टैगलाइन: Build a better life
पूरा पढ़ें

 Agreement

5. मेगा केमिकल प्रोजेक्ट बनाने हेतु रिलायंस ने ADNOC के साथ समझौता किया

byjusexamprep

  • RIL और यूएई की तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने अल रुवाइस शहर में मेगा पेट्रोकेमिकल संयुक्त उद्यम बनाने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • यह रिलायंस का यूएई में पहला निवेश होगा।
  • RIL और ADNOC क्लोर-क्षार, एथिलीन डाइक्लोराइड और पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) के उत्पादन की क्षमता के साथ एक एकीकृत संयंत्र का निर्माण करेंगे।
  • साझेदारी में महत्वपूर्ण औद्योगिक कच्चे माल की बढ़ती मांग औरADNOC और RIL की क्षमता का उपयोग किया जाएगा।
पूरा पढ़ें

 International Affairs

6. सिंगापुर ने तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र हेतु भूटान के साथ समझौता किया

byjusexamprep

  • सिंगापुर ने मॉडल तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र (MTTC) स्थापित करने के लिए भूटान के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • सिंगापुर की आईटीई-शिक्षा सेवाएं MTTC के विकास में भूटान के श्रम एवं मानव संसाधन मंत्रालय को तकनीकी सहायता प्रदान करेंगी।
  • MTTC भूटान के युवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता के अभ्यास-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
  • भूटान के राजा, जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने 2015 में तकनीकी शिक्षा संस्थान (ITE), सिंगापुर का दौरा किया।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

7. आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

byjusexamprep

  • राष्ट्र को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका को चिन्हित करने हेतु हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
  • बंगालके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बीसी रॉय के योगदान को मान्यता देने हेतु सरकार ने 1991 में डॉक्टर्स डे की स्थापना की।
  • उन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद और भारतीय चिकित्सा संघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • उन्हें 4 फरवरी 1961 को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
पूरा पढ़ें

 Sports

8. अभिमन्यु मिश्रा शतरंज में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने

byjusexamprep

  • शतरंज में अभिमन्यु मिश्रा सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बने।
  • उन्होंने 2002 में सर्गेई कारजाकिन द्वारा बनाए गए 12 साल और सात महीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
  • अभिमन्यु 12 साल, चार महीने और 25 दिनों में इस उपलब्धि तक पहुंचे।
  • उन्होंने जरुरी 2500 ईएलओ रेटिंग सीमा को पार करके बुडापेस्ट में अपना तीसरा जीएम मानदंड हासिल किया।
  • उन्होंने 15 वर्षीय भारतीय जीएम लियोन ल्यूक मेंडोंका को हराया। 
  • अभिमन्यु अमेरिका के न्यू जर्सी से हैं
पूरा पढ़ें

 Important Dates

9. आज मनाया जा रहा है वस्तु एवं सेवा कर (GST) दिवस

byjusexamprep

  • ऐतिहासिक कर सुधार की शुरुआत को चिह्नित करने हेतु हर साल 1 जुलाई को माल एलं सेवा कर दिवस मनाया जाता है।
  • 1 जुलाई की तारीख को सरकार ने 2017 में 'जीएसटी दिवस' के रूप में नामित किया है।
  • इस वर्ष जीएसटी दिवस की चौथी वर्षगांठ है। 
  • जीएसटी भारत में एक अप्रत्यक्ष, बहु-चरणीय, व्यापक कर है, जो माल एवं सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया गया है।
  • जीएसटी ने लगभग सभी अन्य घरेलू अप्रत्यक्ष करों को समाहित किया है।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

10. भारत के एकमात्र संस्कृत दैनिक के संपादक संपत कुमार का निधन

byjusexamprep

  • पिछले 31 वर्षों से भारत के एकमात्र संस्कृत दैनिक सुधारम के संपादक केवी संपत कुमार का निधन हो गया। 
  • सुधारम की स्थापना उनके पिता कलाले नादादुर वरदराज अयंगर ने की थी, जो मैसूर के एक प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान थे।
  • 1990 में उनकी मृत्यु के बादसंपत कुमार और उनकी पत्नी विदुषी जयलक्ष्मी केएस ने पदभार संभाला।
  • साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें, उनकी पत्नी के साथ2020 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री सम्मान हेतु चुना गया था।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

11. प्रसिद्ध व्यक्तित्व राज कौशल का निधन

byjusexamprep

  • फिल्म निर्माता राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
  • उनके परिवार में पत्नी मंदिरा बेदी और बच्चे वीर तथा तारा हैं।
  • उन्होंने "शादीका लड्डूऔर "प्यार में कभी कभीजैसी फिल्मों का निर्देशन किया।
  • निर्देशन के अलावा, कौशल ने संजय सूरी और जूही चावला अभिनीत फिल्म निर्माता ओनिर के 2005 के प्रशंसित नाटक "माई ब्रदर ... निखिल" का भी निर्माण किया था।
  • उनका आखिरी निर्देशन 2006 की थ्रिलर थी"एंथनी कौन है?
पूरा पढ़ें

 National Affairs

12. सरकार के प्रमुख कार्यक्रम-डिजिटल इंडिया ने पूरे किए छह साल

byjusexamprep

  • सरकार के प्रमुख प्रोग्राम-डिजिटल इंडिया को 1 जुलाई 2021 को 6 साल पूरा कर लिया है
  • डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का दृष्टिकोण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज तथा ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलना है।
  • पीएम मोदी ने 1 जुलाई 2015 को इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
  • इसने आधार, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, सामान्य सेवाकेंद्रों , डिजिलॉकर और मोबाइल आधारित उमंग सेवाओं के माध्यम से भारतीय नागरिकों के जीवन के सभी पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 1st जुलाई
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates