डेली जी.के.अपडेट 1st जनवरी 2021

By Vijay Kumar|Updated : January 1st, 2021

 National Affairs

1. MEA ने ग्लोबल प्रवासी रिश्‍ता पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया

byjusexamprep

  • विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों के साथ संपर्क हेतु ग्लोबल प्रवासी रिश्‍ता पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
  • यह पोर्टल हमारे प्रवासि‍यों, विदेश मंत्रालय और विदेश में मिशनों के बीच एक संचार प्‍लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।
  • भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान के सम्‍मान में प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

2. सुनीत शर्मा रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष एवं CEO नियुक्त किए गए

byjusexamprep

  • पूर्वी रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक सुनीत शर्मा (1978 बैच के SCRA अधिकारी) को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष तथा CEO नियुक्त किया गया।
  • शर्मा के पूर्वाधिकारी विनोद कुमार यादव, जो पुनर्गठन बोर्ड के पहले CEO भी बने, का एक वर्षीय विस्तारित कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो गया।
  • इससे पहले, श्री शर्मा ने मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली के महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक, पुणे, मध्य रेलवे के रूप में कार्य किया है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

3. प्रधानमंत्री ने गुजरात के राजकोट में एम्स का शिलान्यास किया

byjusexamprep

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की आधारशिला रखी।
  • यह 1,195 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा और इसके 2022 मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है।
  • एम्स परियोजना के लिए राजकोट के पास 201 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी।
  • 750 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल में 30 बेड का आयुष ब्लॉक भी होगा।
  • इसमें 125 MBBS सीटें और 60 नर्सिंग सीटें होंगी।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

4. गुजरात ने अपनी नई सौर ऊर्जा नीति-2021 की घोषणा की

byjusexamprep

  • गुजरात सरकार ने अगले पांच वर्षों के लिए अपनी नई सौर ऊर्जा नीति - 2021 घोषि‍त की।
  • नीति के अनुसार, कोई भी व्यक्ति, विकासक या उद्योग अपने परिसर या भूमि में बिना किसी रोक के सौर परियोजना स्थापित कर सकता है।
  • नई नीति में सौर परियोजना की स्‍थापना हेतु उद्योगों पर स्वीकृत भार/ अनुबंध की मांग के केवल 50 प्रतिशत की सीमा को हटा दिया गया है।
  • यह नीति उद्योगों पर बिजली की लागत को 8 रुपये/यूनिट से लगभग 4.50 रुपये/यूनिट तक कम करेगी।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

5. न्‍यायमूर्ति हिमा कोहली तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्

byjusexamprep

  • भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) में निहित शक्ति का प्रयोग करके निम्नलिखित न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।
  • डॉ. एस. मुरलीधर - उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश।
  • सुश्री हिमा कोहली- तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश।
  • संजीब बनर्जी - मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश।
  • पंकज मिथल - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

6. अनुभवी प्रसारक इंदिरा जोसेफ वेनियूर का निधन

byjusexamprep

  • अनुभवी प्रसारक इंदिरा जोसेफ वेनियूर (94-वर्षीय) का पूजापुरा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
  • वह एक भारतीय समाचार प्रसारक और त्रावणकोर रेडियो की पहली अंग्रेजी भाषा की प्रसारक थीं।
  • वह प्रसिद्ध साहित्यकार और कला समालोचक स्‍वर्गीय ई.एम.जे. वेनियूर की पत्नी थीं।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

7. प्रधानमंत्री ने छह स्थानों पर लाइट हाउस प्रॉजेक्ट का शिलान्यास किया

byjusexamprep

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाइट हाउस प्रॉजेक्ट की आधारशिला रखी।
  • LHP देश में पहली बार निर्माण क्षेत्र में सर्वश्रेष्‍ठ नवयुगीन वैकल्पिक वैश्विक प्रौद्योगिकियों, सामग्रियों और प्रक्रियाओं को दर्शाती है।
  • LHP का निर्माण मध्य प्रदेश के इंदौर, गुजरात के राजकोट, तमिलनाडु के चेन्नई, झारखंड के रांची, त्रिपुरा के अगरतला और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किया जा रहा है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

8. दिसंबर 2020 में GST संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा

byjusexamprep

  • देश में माल एवं सेवा कर लागू होने के बाद से पिछले महीने के लिए GST राजस्व संग्रह अब तक सर्वाधिक (115,174 करोड़ रुपये) दर्ज किया गया।
  • संग्रहित राजस्व पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के GST राजस्व से 12% अधिक है।
  • यह महामारी के बाद तीव्र आर्थिक सुधार और GST चोरों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के संयुक्त प्रभाव के कारण हुआ है।
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

9. मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड फॉर सोशल जस्टिस प्रदान किए गए

byjusexamprep

  • हार्मनी फाउंडेशन ने मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड फॉर सोशल जस्‍टिस आयोजित किए।
  • 2020 का विषय - 'Celebrating Compassion In Times Of Covid
  • इस वर्ष के पुरस्कार विजेता:
  • डॉ. एंथोनी फौसी (अमेरिका)
  • फादर फैबियो स्टीवेनाज्‍जी (मिलान, इटली)
  • डॉ. प्रदीप कुमार (चेन्नई)
  • क्रिस्टियन फ्रैकासी और एलेसेंड्रो रोमाओली (इटली)
  • संजय पांडे, IPS (होमगार्ड DG, महाराष्ट्र)
  • विकास खन्ना (मैनहैटन, LIS)
  • के.के. शैलजा (स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, केरल)
पूरा पढ़ें

 Obituaries

10. कर्नल नरेंद्र 'बुल' कुमार का निधन

byjusexamprep

  • कर्नल (सेवानिवृत्त) नरेंद्र कुमार, एक प्रसिद्ध पर्वतारोही का आर्मी के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया।
  • उन्होंने 1984 में सियाचिन ग्लेशियर के पास पाकिस्तानी गतिविधियां देखी थीं जिससे भारत को बाद में इसे सुरक्षित करने में मदद मिली।
  • उन्हें दिए गए हर कार्य में अनवरत कार्यशील रहने हेतु 'बुल' उपनाम दिया गया।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 1st जनवरी
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates