डेली जी.के.अपडेट 18th अप्रैल 2021

By Stuti Mishra|Updated : April 19th, 2021

 Important Dates

1. विश्व विरासत दिवसः 18 अप्रैल

byjusexamprep

  • विश्व विरासत दिवस अथवा स्मारकों और स्थलों का अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को मान्यता देना, उनके बारे में जागरुकता पैदा करना और उनको संरक्षित और पुनर्स्थापित करने की जरूरत पर जोर देना है।
  • थीम 2021: जटिल अतीत: विविध भविष्य
  • UNESCO के सामान्य सम्मेलन ने 1982 में 18 अप्रैल की स्थापना विश्व विरासत दिवस के रूप में की थी।
  • इसे स्मारकों और स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय परिषद (ICOMOS) द्वारा बढ़ावा दिया जाता है।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

2. ‘पे बाय बैंक एप’ की शुरुआत हेतु RBL बैंक ने मास्टरकार्ड के साथ समझौता किया

byjusexamprep

  • RBL बैंक ने मास्टरकार्ड के साथ समझौता किया है जिससे पे बाय बैंक एप नामक मोबाइल एप को उतारा जा सके।
  • यह एप मोबाइल आधारित ग्राहक हितैषी भुगतान हल है जिससे सामाजिक दूरी नियमों को सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल, संपर्कविहीन भुगतानों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
  • इसके द्वारा, बैंक के ग्राहक पूरे विश्व में संपर्कविहीन लेनदेन को करने में सक्षम होंगे। यह सभी मास्टरकार्डों के द्वारा किया जा सके जो पूरे दुनिया में व्यापारियों को स्वीकार करेगा।
  • मुख्यालय: मुंबई
पूरा पढ़ें

 Science & Technology

3. व्यावसायिक चंद्रमा लैंडर बनाने के लिए NASA द्वारा स्पेसएक्स को ठेका

byjusexamprep

  • राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन ने एलन मस्क के स्पेसएक्स को अपने आर्टेमिस कार्यक्रम के अंतर्गत पहली व्यावसायिक चंद्रमा लैंडर को विकसित करने का ठेका दिया है।
  • ठेके का कुल मूल्य: $2.89 बिलियन
  • इसके अंतर्गत, स्पेसएक्स एक अंतरिक्षयान स्पेसएक्स स्टारशिप का विकास करेगा जो अगले दो अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों को लैंड कराएगा। जिसमें 2024 तक एक महिला अंतरिक्षयात्री शामिल होगी।
  • NASA का लक्ष्य आर्मेटिस कार्यक्रम के तहत चंद्रमा की सतह पर किसी पहले श्वेत व्यक्ति को उतारना है।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

4. पूर्व CBI मुखिया रंजीत सिन्हा का दिल्ली में निधन

byjusexamprep

  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा (68 वर्ष) का दिल्ली में कोविड-19 की वजह से निधन हो गया।
  • वे बिहार काडर के 1974 बैच के IPS अधिकारी थे और उन्होंने 3 दिसंबर 2012 से 2 दिसंबर 2014 के बीच में CBI के निदेशक के रूप में काम किया।
  • उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) बल, रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में कार्य किया और CBI में कई अन्य वरिष्ठ पदों पर भी रहे।
  • पुरस्कार: 1991 में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक और 1997 में राष्ट्रपति का पुलिस पदक।
पूरा पढ़ें

 Science & Technology

5. विश्व की पहली वहनीय, स्वच्छता उत्पाद ड्यरोकी ऋंखला को पेश किया गया

byjusexamprep

  • शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कोविड-19 के वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के पहले वहनीय और लंबे समय तक चलने वाले स्वच्छता उत्पाद ड्यूरोकी ऋंखला को वर्चुअल तरीके से बाजार में उतारा है।
  • इसे IIT हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है।
  • ये उत्पाद तुरंत 99.99% सूक्ष्मजीवों को मार देते हैं अगली धुलाई के 35 दिनों तक लंबी चलने वाली सुरक्षा नैनोस्तर के लेप को पीछे छोड़ देता है।
  • ड्यरोकी रोगाणुरोधी तकनीक रु. 189 से शुरू होती है।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

6. श्रम ब्यूरो के अतिरिक्त कार्यालय का साल्ट लेक, कोलकाता में उद्घाटन

byjusexamprep

  • पांच अखिल भारतीय सर्वेक्षणों पर विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष, एस. पी. मुखर्जी ने साल्ट लेक सिटी, कोलकाता में श्रम ब्यूरो के अतिरिक्त कार्यालय का उद्घाटन किया है।
  • यह नया कार्यालय पूरे पूर्वी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सर्वेक्षण संबंधित गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
  • यह श्रम ब्यूरो के युवा पेशेवरों/विषय पर विशेषज्ञों और अधिकारियों की एक समर्पित टीम के द्वारा फील्ड कार्य की प्रगति का समन्वयन/निगरानी के उद्देश्य को पूरा करेगा।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

7. जाने-माने रेडियोलॉजिस्ट काकार्ला सुब्बा राव का सिकंदराबाद में निधन

byjusexamprep

  • जाने-माने रेडियोलॉजिस्ट, डॉ. कार्काला सुब्बा राव (96 वर्ष) का सिकंदराबाद के कृष्णा चिकित्सा विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान निधन हो गया।
  • वे भारत और विदेश दोनों में ही जाने-माने विकिरण चिकित्सक थे। साथ ही उन्होंने हैदराबाद के निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (NIMS) में पहले निदेशक के पद पर भी कार्य किया था
  • पुरस्कार: 2000 में पद्मश्री
  • वे उत्तरी अमेरिका तेलुगू संघ के संस्थापक अध्यक्ष (TANA) भी थे, यह संयुक्त राज्य अमेरिका में तेलुगू बोलने वाले लोगों का एक छतरी संगठन है।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

8. पूर्व चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णामूर्ति का निधन

byjusexamprep

  • भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त, जीवीजी कृष्णामूर्ति (86 वर्ष) का नई दिल्ली में आयु से संबंधित रोगों की वजह से निधन हो गया।
  • उन्होंने 1 अक्टूबर, 1993 से सितंबर 30, 1996 के मध्य भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में काम किया।
  • वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय कानून समाज के संस्थापक थे और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के ठीक सामने उन्होंने इसके भवन के निर्माण के कार्य का स्वयं निरीक्षण किया था।
पूरा पढ़ें

 Books & Authors

9. सुरेश रैना की आत्मकथा मई 2021 में जारी होगी

byjusexamprep

  • सुरेश रैना की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा जिसका शीर्षक विलीव- व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी है, मई 2021 में बाजार में उतरने के लिए तैयार है।
  • इसे सुरेश रैना और खेलकूद लेखक भारत सुंदारेसन ने मिलकर लिखा है।
  • इसे प्रकाशन घर पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।
  • यह किताब UP में रैना को प्रारंभिक दिनों में उभरते हुए क्रिकेटर के रूप में दर्शाती है, और साथ ही रिकार्डधारी बल्लेबाज बनने के दौरान किस तरह की चुनौतियों का उन्होंने सामना किया, इसके बारे में भी बतलाती है
पूरा पढ़ें

 Science & Technology

10. पृथ्वी और मंगल के बीच में चंद्रमा के आने का विरल दृश्य दिखा

byjusexamprep

  • आकाश पर निगाह रखने वालों ने एक विरल खगोलीय चीज के दर्शन किये है, जिसे अकल्टेशन कहते हैं, जब चंद्रमा पृथ्वी और चंद्रमा के बीच में आ जाता है।
  • अकल्टेसन (खगोलशास्त्र में प्रयुक्त शब्द): ऐसी घटना जब एक वस्तु दूसरी वस्तु के द्वारा ढंक जाती है। ऐसा तब होता है जब वस्तु पर्यवेक्षक और उसके बीच में से गुजरती है।
  • यदि पास का पिंड दूर के पिंड को पूरी तरह से नहीं ढंकता है तो इसे पारगमन कहा जाता है।
  • पारगमन और अकल्टेशन को रुकावट (occlusion) कहा जाता है।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 18th अप्रैल
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates