डेली जी.के.अपडेट 17th फ़रवरी 2022

By Md Mansur Alam|Updated : February 17th, 2022

 Schemes

1. सरकार ने प्रौढ़ शिक्षा हेतु 'नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' को मंजूरी दी

byjusexamprep

  • केंद्र सरकार प्रौढ़ शिक्षा के सभी पहलुओं को समाविष्‍ट करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के साथ संरेखण हेतु वित्त वर्ष 2022-2027 के दौरान एक नई योजना "नव भारत साक्षरता कार्यक्रम" को मंजूरी दी।
  • इस योजना में देश के 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के निरक्षर लोग शामिल होंगे।
  • अब, सरकार ने देश में "प्रौढ़ शिक्षा (Adult Education)" शब्द को 'सभी को शिक्षा' के रूप में बदल दिया है।
  • इसे ऑनलाइन मोड में स्वयंसेवा के माध्यम से लागू किया जाएगा।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

2. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में वाटर टैक्सी सेवा का अनावरण

byjusexamprep

  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई और नवी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली बहुप्रतीक्षित वाटर टैक्सी सेवा का अनावरण किया।
  • इस पहल से शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यातायात भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी।
  • वाटर टैक्‍सी सेवाओं से मुंबई और नवी मुंबई के बीच आवागमन समय लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक कम होने की उम्मीद है।
  • यह सेवा मुंबई में फेरी व्‍हार्फ पर घरेलू क्रूज टर्मिनल से नवी मुंबई गंतव्यों तक रहेगी।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

3. कन्नड़ कवि चन्नवीर कणवी का निधन

byjusexamprep

  • कन्नड़ लेखक और कवि डॉ. चन्नवीर कणवी (94 वर्षीय) का धारवाड़ के एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया।
  • उन्हें 'समन्वय कवि' के नाम से भी जाना जाता था।
  • डॉ. कणवी को उनकी रचना जीवा ध्वनि (कविता) के लिए 1981 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
  • कणवी की पहली पुस्‍तक काव्याक्षी 1949 में प्रकाशित हुई थी।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

4. नीति आयोग तथा फोनपे फिनटेक ओपन हैकथॉन लॉन्च करेंगे

byjusexamprep

  • नीति आयोग फोनपे के सहयोग से फिनटेक ओपन हैकथॉन लॉन्च करेगा।
  • हैकथॉन पूरे भारत के अन्‍वेषकों, डिजिटल क्रिएटर्स और डेवलपर्स को सोचने, विचार करने और कोड करने का अवसर प्रदान करेगा।
  • इसका उद्देश्य फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मार्गदर्शक समाधान प्रदर्शित करना है।
  • पंजीकरण की अंतिम तारीख: 23 फरवरी
  • हैकथॉन के विजेताओं की घोषणा: 28 फरवरी
पूरा पढ़ें

 International Affairs

5. भारत एक्सपो 2020 दुबई में कृषि तथा खाद्य प्रसंस्करण कौशल का प्रदर्शन करे

byjusexamprep

  • भारत एक्‍सपो 2020 दुबई में अपने कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण कौशल का प्रदर्शन करेगा।
  • आज डॉ. अभिलक्ष लिखी ने इंडिया पवेलियन में खाद्य, कृषि और आजीविका पखवाड़े का उद्घाटन किया।
  • पखवाड़ा खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, डेयरी, मत्स्य पालन और जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में भारत के कौशल का प्रदर्शन करेगा।
  • भारत दुनिया भर में निवेशकों को बाजरा, जैविक खेती, बागवानी और डेयरी में निवेश के अवसर बताएगा।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

6. RBI ने NBFC के लिए नए NPA नियमों के पालन हेतु समय सीमा छह महीने बढ़ाई

byjusexamprep

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए नए NPA मानदंडों के पालन की समय सीमा छह महीने बढ़ा दी
  • इससे पहले नियामक ने गैर-बैंक ऋणदाताओं हेतु सभी बकाया और मूल बकाया का भुगतान करने के बाद ही NPA को अपग्रेड करने हेतु 31 मार्च की समय सीमा निर्धारित की थी
  • NBFC के पास इस उपबंध को लागू करने हेतु आवश्यक प्रणाली स्थापित करने के लिए 30 सितंबर तक का समय होगा
  • NPA के रूप में वर्गीकृत ऋणों को मानक श्रेणी में तभी अपग्रेड किया जाएगा जब सभी देय राशि का भुगतान कर दिया जाए
पूरा पढ़ें

 National Affairs

7. रेलवे ने कटरा-बनिहाल सेक्‍शन में भारत की सबसे लंबी सुरंग T-49 को जोड़ा

byjusexamprep

  • उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना की मुख्य सुरंग T-49 को सफलतापूर्वक जोड़ा गया।
  • इसका निर्माण कटरा-बनिहाल सेक्‍शन USBRL के सुंबर और अर्पिंचला स्टेशन के बीच किया गया है।
  • यह भारतीय रेल की सबसे लंबी सुरंग है।
  • T49 758 किमी लंबी सुरंग है और यह भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग होगी।
  • बनिहाल-काजीगुंड सेक्‍शन पर USBRL द्वारा निर्मित 11.2 किमी लंबाई की पीर पंजाल सुरंग दूसरी सबसे लंबी सुरंग है।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

8. 2021-22 हेतु खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने की संभावना:

byjusexamprep

  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि वर्ष 2021-22 के लिए प्रमुख फसलों के उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है।
  • अनुमान के अनुसार देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 06 मिलियन टन के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान है।
  • कृषि वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) के लिए अनुमानित खाद्यान्न उत्पादन 2020-21 में दर्ज 310.74 मिलियन टन से 1.71 प्रतिशत अधिक है।
पूरा पढ़ें

 Sports

9. चेल्सी ने पाल्मेरास को हराकर पहला फीफा क्लब विश्व कप जीता

byjusexamprep

  • अबू धाबी में खेले गए फाइनल में ब्राजील के पाल्मेरास को एक्‍स्‍ट्रा टाइम में हराकर चेल्सी ने अपना पहला फीफा क्लब विश्व कप जीता।
  • चेल्सी ने मोहम्मद बिन जायद स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दक्षिण अमेरिकी क्‍लब को 2-1 से हराया।
  • विजेता 117वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से तय हुआ।
  • चेल्सी फुटबॉल क्लब फुलहम, वेस्ट लंदन में स्थित एक अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉल क्लब है।
पूरा पढ़ें

 Sports

10. हरियाणा पुरुष टीम और केरल महिला टीम ने सीनियर नेशनल वॉलीबॉल जीती

byjusexamprep

  • हरियाणा पुरुष टीम और केरल महिला टीम 70वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की चैंपियन बनी।
  • टूर्नामेंट बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम, KIIT डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया।
  • हरियाणा पुरुष टीम ने भारतीय रेलवे को 3-0 से हराया।
  • इसी तरह केरल की महिला टीम ने भारतीय रेलवे की महिला टीम को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
  • चैंपियनशिप का आयोजन ओडिशा वॉलीबॉल एसोसिएशन (OVA) और KIIT-DU, भुवनेश्वर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

11. कोटक महिंद्रा बैंक ने एकीकृत PoS समाधानों हेतु Ezetap के साथ समझौता किय

byjusexamprep

  • कोटक महिंद्रा बैंक ने भारत में 4,000 स्थानों पर एकीकृत प्‍वाइंट ऑफ सेल (PoS) समाधान प्रदान करने के लिए Ezetap के साथ करार किया।
  • इस पहल से डिजिटल भुगतान बाजार में बैंक की उपस्थिति मजबूत होगी।
  • साझेदारी इसे खुदरा उद्यमों तथा सरकारी ग्राहकों सहित सभी मर्चेंट सेगमेंट में अपने PoS उत्पाद आधार को बढ़ाने में सक्षम बनाएगी।
  • KMBL CEO: उदय कोटक
  • KMBL टैगलाइन: Lets make money simple
  • KMBL मुख्यालय: मुंबई
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

12. कर्नाटक बैंक ने तीन बैंकिंग टेक अवॉर्ड हासिल किए

byjusexamprep

  • कर्नाटक बैंक ने 17वें वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी सम्मेलन और पुरस्कार: 2020-21 नेक्स्ट जेन बैंकिंग में तीन पुरस्कार प्राप्त किए।
  • पुरस्कार भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा स्थापित किए गए हैं।
  • बैंक ने बेस्‍ट टेक्‍नोलॉजी बैंक ऑफ ईयर; बेस्ट फिनटेक एडॉप्शन; और AI/ML और डेटा एनालिटिक्स के सर्वोत्तम उपयोग श्रेणियों के तहत पुरस्कार जीते हैं।
  • कर्नाटक बैंक के MD और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: महाबलेश्वर एमएस.
  • मुख्यालय: मंगलुरु
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 17th फ़रवरी
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates