डेली जी.के.अपडेट 15th जनवरी 2022

By Vijay Kumar|Updated : January 15th, 2022

 International Affairs

1. 20वां ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से ढाका में प्रारंभ

byjusexamprep

  • 20वां ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ढाका में कई स्थानों पर शुरू (15 से 23 जनवरी तक) हुआ
  • इसमें 10 श्रेणियों के अंतर्गत 70 देशों की 225 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिसमें 50 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे
  • हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महोत्‍सव के दौरान कई फिल्में ऑनलाइन दिखाई जा रही हैं
  • भारतीय प्रविष्टियां: कूझंगल, अविजात्रिक, मायर जोंजाल, आंदाल, आदि
  • ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पहली बार 1992 में रेनबो फिल्म सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया
पूरा पढ़ें

 Important Dates

2. भारतीय थलसेना दिवस: 15 जनवरी

byjusexamprep

  • भारतीय थलसेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा के सम्‍मान में हर वर्ष 15 जनवरी को भारतीय थलसेना दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष 74वां भारतीय थलसेना दिवस है।
  • कोविड-19 महामारी के कारण, थलसेना के सभी कमांड मुख्यालयों में सख्‍त प्रोटोकॉल के साथ दिवस मनाया गया।
  • भारतीय थलसेना की उत्पत्ति ईस्ट इंडिया कंपनी से हुई थी, जिसे ब्रिटिश इंडियन आर्मी कहा जाता था और बाद में भारत की स्वतंत्रता के बाद इसे नेशनल आर्मी नाम दिया गया।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

3. लेज़ीपे ने लेज़ीकार्ड लॉन्च करने के लिए SBM बैंक इंडिया के साथ साझेदारी

byjusexamprep

  • पेयू फाइनेंस की BNPL सॉल्‍यूशन लेज़ीपे ने लेज़ीकार्ड लॉन्च करने हेतु SBM बैंक इंडिया के साथ साझेदारी की घोषणा की, यह क्रेडिट लाइन समर्थित है जो वीज़ा पेमेंट नेटवर्क पर काम करती है।
  • आर्थिक रूप से अल्‍पसेवित भारतीयों को ऋण तक आसान पहुंच प्रदान करना क्योंकि उनके कार्ड में सीमित ऋण विकल्प हैं।
  • लेज़ीकार्ड की पहुंच 5 लाख तक की ऋण सीमा के साथ लेज़ीपे के 62 मिलियन से अधिक पूर्व-अनुमोदित उपयोगकर्ताओं तक है।
  • उपभोक्ता बिना किसी शुल्क के लेज़ीकार्ड का लाभ उठा सकते हैं।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

4. एक्सिस बैंक ने निर्बाध नेट बैंकिंग अनुभव हेतु मिंकासुपे के साथ साझेदारी

byjusexamprep

  • एक्सिस बैंक ने बायोमेट्रिक सत्‍यापन समाधान के माध्यम से अपने ग्राहकों को सहज नेट बैंकिंग भुगतान अनुभव प्रदान करने हेतु मिंकासुपे के साथ साझेदारी की।
  • फिंगरप्रिंट या फेस आईडी सत्‍यापन के साथ लेन-देन का समय मौजूदा 50-60 सेकंड से घटकर केवल 2-3 सेकंड हो जाएगा और सफलता दर में वृद्धि होगी।
  • मिंकासुपे का बायोमेट्रिक सत्‍यापन समाधान एक द्विकारक प्रमाणीकरण समाधान है।
  • एक्सिस बैंक के CEO: अमिताभ चौधरी
पूरा पढ़ें

 Obituaries

5. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता धावक डीओन लेंडोर का निधन

byjusexamprep

  • ओलंपिक एवं विश्व पदक विजेता धावक डीओन लेंडोर (29 वर्षीय), जिन्हें 400 मीटर में महारथ प्राप्‍त है, का अमेरिका के टेक्सास में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।
  • लंदन में 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में त्रिनिदाद और टोबैगो के धावक ने 4 × 400 मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
  • उन्होंने बीजिंग में 2015 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4 × 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक जीता।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

6. यूएन ने वित्त वर्ष 2012 में भारत की GDP 6.5% रहने का अनुमान लगाया

byjusexamprep

  • संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्‍ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रॉस्‍पेक्‍ट्स (WESP) 2022 रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 में भारत की GDP विकास दर 5% रहने का अनुमान है।
  • पहले यह 4% अनुमानित थी।
  • WESP संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक कार्य विभाग (UN-DESA) की एक प्रमुख रिपोर्ट है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 (वित्त वर्ष 2022-2023) के लिए विकास दर 5.9% रहने का अनुमान लगाया है।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

7. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने अमित दोशी को मुख्य विपणन अधिकारी नियुक्त किया

byjusexamprep

  • अग्रणी बेकरी फूड्स कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने अमित दोशी को अपना मुख्य विपणन अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की।
  • वह विनय सुब्रमण्यम की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी छोड़ दी थी।
  • ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के पास लोकप्रिय घरेलू ब्रांड हैं, जिनमें गुड डे, टाइगर, न्यूट्रीचॉइस, मिल्क बिकिस, मैरी गोल्ड और लिटिल हार्ट्स शामिल हैं।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

8. इंडिफी, गूगलपे ने SME को तत्काल डिजिटल ऋण प्रदान करने हेतु करार किया

byjusexamprep

  • इंडिफी टेक्नोलॉजीज ने गूगल पे प्लेटफॉर्म पर उपयुक्‍त लघु व्यापारियों को तत्काल ऋण प्रदान करने हेतु गूगल पे के साथ साझेदारी की।
  • लघु व्यवसाय स्‍वामियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कार्यशील पूंजी प्रबंधन और इसे प्रबंधित करने हेतु पूंजी हासिल करने की धीमी प्रक्रिया है।
  • साझेदारी का उद्देश्य इस समस्या का समाधान करना और छोटे व्यापारियों को उनकी कार्यशील पूंजी आवश्‍यकता में सहायता करना है।
  • गूगलपे की पहुंच 10 मिलियन से अधिक व्यापारियों तक है।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

9. गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी से शुरू होगा

byjusexamprep

  • स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को सम्‍मलित करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह अब हर वर्ष 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से शुरू होगा।
  • ऐसे अन्य दिवस:
  • 14 अगस्त: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
  • 31 अक्टूबर: राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार पटेल की जयंती),
  • 15 नवंबर: जनजातीय गौरव दिवस (बिरसा मुंडा की जयंती),
  • 26 नवंबर: संविधान दिवस
  • 26 दिसंबर: वीर बाल दिवस (गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों को श्रद्धांजलि)।
पूरा पढ़ें

 Sports

10. विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी

byjusexamprep

  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया।
  • उनके नेतृत्व में भारत ने 68 में से 40 टेस्ट मैच जीते।
  • कोहली को 2014 में टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था जब एम.एस. धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बीच में ही इस्तीफा दे दिया था।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 15th जनवरी
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates