डेली जी.के.अपडेट 14th मई 2022

By Neha Bisarya|Updated : May 14th, 2022

 National & International Appointments

1. राजीव कुमार को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया

byjusexamprep

  • संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार, राष्ट्रपति ने 15 मई से अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में राजीव कुमार को नियुक्त किया।
  • वह CEC सुशील चंद्रा की जगह लेंगे, जो सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
  • राजीव कुमार ने 1 सितंबर, 2020 को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था।
  • वे लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अप्रैल 2020 में PESB के अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए।
पूरा पढ़ें

 National & International Organizations

2. विश्व बैंक विदेशी प्रेषि‍त धन प्राप्तकर्ताओं में भारत शीर्ष पर

byjusexamprep

  • 2021 में भारत 89 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्राप्त करके विदेशी प्रेषि‍त धन प्राप्‍तकर्ता सूची में शीर्ष पर रहा, उसके बाद मेक्सिको 54 बिलियन अमेरिकी डॉलर और चीन 53 बिलियन अमेरिकी डॉलर का स्‍थान है।
  • निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों (LMIC) में आधिकारिक रूप से दर्ज धनप्रेषण प्रवाह वर्ष 2022 में 2% बढ़कर 630 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंचने की उम्मीद है।
  • बांग्लादेश 2021 में विदेश से धनप्रेषण प्राप्तकर्ताओं में 7वां सबसे बड़ा देश था।
  • रिपोर्ट: माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ
पूरा पढ़ें

 Obituaries

3. UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन

byjusexamprep

  • UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल-नाहयान का 73 वर्ष की आयु में कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया।
  • उन्होंने अपने पिता के बाद अबू धाबी के 16वें शासक के रूप में नवंबर 2004 में UAE के दूसरे राष्ट्रपति का पदभार संभाला।
  • 2009 में वैश्विक वित्तीय संकट से प्रभावित होने पर उन्होंने दुबई को भी बचाया।
  • UAE के मंत्रालय ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की, जिसमें पहले तीन दिनों में सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों में काम बंद रहेगा और झंडे झुके रहेंगे।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

4. यूनियन बैंक ने निर्यात-आयात लेनदेन के लिए 'ट्रेड नेक्स्ट' लॉन्च किया

byjusexamprep

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने कंपनी और MSME को सीमा पार निर्यात-आयात लेनदेन में सक्षम बनाने के लिए 'ट्रेड नेक्स्ट' नामक एक डिजिटल समाधान पेश किया है।
  • यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पूर्ण प्रविष्टि और साख पत्र (LoC), बैंक गारंटी, निर्यात और आयात बिल, निर्यात ऋण का संवितरण, जावक एवं आवक धनप्रेषण, डीलर वित्तपोषण इत्‍यादि का प्रसंस्करण प्रदान करता है।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और CEO: राजकिरण राय जी
पूरा पढ़ें

 Summits & Conferences

5. भूपेंद्र यादव ने कॉम्‍बैटिंग डेजर्टीफिकेशन पर COP 15 की अगुवाई की

byjusexamprep

  • भूपेंद्र यादव (पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री) ने कोटे डी आइवर के आबिदजान में UNCCD के कॉन्‍फ्रेंस ऑफ द पार्टीज़ (COP-15) के 15वें सत्र में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया
  • COP 15 का विषय: Legacy: From scarcity to prosperity
  • उद्देश्य: भूमि के भावी सतत प्रबंधन में प्रगति का जायजा लेने के लिए वैश्‍विक नेताओं को एक साथ लाना और भूमि और अन्य प्रमुख संवहनीय मुद्दों के बीच कड़ी खोजना।
पूरा पढ़ें

 Science & Technology

6. इसरो ने गगनयान के लिए ह्यूमन-रेटेड HS200 सॉलिड रॉकेट बूस्‍टर का सफल परीक

byjusexamprep

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान के लिए ह्यूमन-रेटेड सॉलिड रॉकेट बूस्टर (HS200) का सफल परीक्षण किया।
  • HS200 भूतुल्‍यकाली उपग्रह प्रक्षेपण यान MkIII (GSLV Mk III) रॉकेट का एक भाग है जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाएगा।
  • GSLV MK III के चरण: पहला चरण ठोस ईंधन द्वारा, दूसरा द्रव ईंधन द्वारा और तीसरा द्रव हाइड्रोजन एवं द्रव ऑक्सीजन द्वारा संचालित होता है।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

7. पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बना

byjusexamprep

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए अधिसूचना जारी की है, जो 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी है।
  • इसके अलावा, नई पेंशन योजना में योगदान के रूप में सरकारी कर्मचारियों के वेतन से मासिक योगदान के लिए 10% की कटौती 1 अप्रैल, 2022 से समाप्त कर दी जाएगी।
  • हालांकि, सामान्य भविष्य निधि नियम के अनुसार मूल वेतन का न्यूनतम 12% काटा जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल; राजधानी: रायपुर; राज्यपाल: अनुसुइया उइके
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

8. एक्ज़िम बैंक ने SBM (मॉरीशस) को USD 190 मिलियन की अतिरिक्त LoC प्रदान की

byjusexamprep

  • भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) SBM (मॉरीशस) इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (SBMIDCL) को 190 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
  • परियोजनाएं: मॉरीशस में मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना और अन्य अवसंरचना परियोजनाएं
  • ऋण सुविधा 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के मौजूदा ऋण में एक अतिरिक्त अंश है जिसे 27 मई, 2017 को डॉलर क्रेडिट लाइन एग्रीमेंट में निहित नियमों तथा शर्तों पर SBMIDCL के लिए विस्‍तारित किया गया है।
पूरा पढ़ें

 National & International Organizations

9. भारत ने यूएन में हिंदी का उपयोग बढ़ाने हेतु 800,000 अमेरिकी डॉलर का योगद

byjusexamprep

  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र को 800,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया।
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि, आर. रवींद्र ने दुनिया भर में हिंदी भाषी आबादी के लिए संयुक्त राष्ट्र के बारे में जानकारी प्रसारित करने हेतु 2018 में भारत द्वारा शुरू किए गए यूएन प्रॉजेक्‍ट (हिंदी @ यूएन प्रॉजेक्‍ट) के लिए एक चेक सौंपा।
  • विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी
  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस: 14 सितंबर
पूरा पढ़ें

 National Affairs

10. दूरसंचार विभाग ने "गतिशक्ति संचार" पोर्टल लॉन्च किया

byjusexamprep

  • अश्विनी वैष्णव (केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी और रेलवे मंत्री) ने पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान की तर्ज पर केंद्रीकृत राइट ऑफ वे (RoW) अनुमोदन के लिए "गतिशक्ति संचार" पोर्टल (sugamsanchar.gov.in) लॉन्च किया।
  • पोर्टल को नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन (NBM) के परिकल्‍पित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
  • NBM की स्थापना 2019 में दूरसंचार विभाग द्वारा की गई थी।
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

11. ममता बनर्जी को मिला विशेष बांग्ला अकादमी पुरस्कार

byjusexamprep

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी "अनवरत साहित्यिक खोज" के लिए बांग्ला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • ममता बनर्जी की 'कबि‍ता बितान' को 2020 के कोलकाता पुस्तक मेले में विमोचित किया गया।
  • पुस्तक में TMC अध्‍यक्ष द्वारा लिखित 946 कविताएं हैं।
  • रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित "रवि प्रणाम" समारोह में ममता बनर्जी को यह पुरस्कार दिया गया।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

12. मॉर्गन स्टेनली ने भारत के FY2023 के विकास पूर्वानुमान को घटाकर 7.6% कि‍

byjusexamprep

  • मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत का विकास पूर्वानुमान 9% से 7.6% किया है; वैश्विक विकास में मंदी, वस्तुओं की ऊंची कीमतों और वैश्विक पूंजी बाजारों में जोखिम से बचने के कारण एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को जोखिम में डाल दिया है।
  • इससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी वित्त वर्ष 2023 के लिए अपने विकास पूर्वानुमान को 8% से घटाकर 7.2% कर दिया।
  • विश्व बैंक ने भी भारत के लिए अपने वित्‍त वर्ष 2023 विकास पूर्वानुमान को घटाकर 8% कर दिया।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 14th मई
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates