डेली जी.के.अपडेट 13th सितम्बर 2021

By Stuti Mishra|Updated : September 14th, 2021

 National & International Appointments

1. भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के नए मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

byjusexamprep

  • भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • वे पहले ऐसे आसीन विधायक हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया।
  • वह घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।
  • विजय रूपाणी के मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद यह कदम उठाया गया।
  • उन्होंने अहमदाबाद में मेमनगर नगर पालिका अध्यक्ष और AMC की स्थायी समिति के अध्यक्ष के पद पर कार्य किया है।
  • गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देवव्रत
  • गुजरात की राजधानी: गांधीनगर
पूरा पढ़ें

 Sports

2. डेनियल रिकियार्डो ने F1 इटैलियन ग्रैंड प्रिक्‍स 2021 जीती

byjusexamprep

  • मैकलारेन-मर्सिडीज के रेसर डेनियल रिकियार्डो ने ऑटोड्रोमो नाजियोनेल मोंज़ा में आयोजित फॉर्मूला वन इटैलियन ग्रैंड प्रि‍क्‍स 2021 का खिताब जीता।
  • यह मैकलारेन की 9 वर्षों में पहली जीत है।
  • लैंडो नॉरिस दूसरे स्थान पर रहे, उनके बाद वाल्टेरी बोटास थे।
  • लुईस हैमिल्टन और मैक्स वेर्स्टाप्‍पेन भिड़ंत के कारण इटैलियन ग्रैंड प्रि‍क्‍स 2021 से बाहर हो गए।
  • यह 2021 F1 वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप का 14वां राउंड था और इटली में सत्र की दूसरी ग्रैंड प्रिक्स थी।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

3. उत्तराखंड को मिली भारत की सबसे बड़ी ओपन-एयर फर्नरी

byjusexamprep

  • भारत की सबसे बड़ी ओपन-एयर फर्नरी (पर्णांगशाला) का रानीखेत, उत्तराखंड में उद्घाटन किया गया।
  • यह फर्न प्रजातियों के संरक्षण के साथ-साथ उनकी पारिस्थितिक भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के दोहरे उद्देश्य की पूर्ति करेगा, जिससे अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।
  • इसमें लगभग 120 प्रकार के फर्न हैं, जो 1,800 मी की ऊंचाई पर 4 एकड़ से अधिक भूमि के क्षेत्र पर आच्‍छादित हैं।
  • फर्नरी को सरकार की क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) योजना के तहत विकसित किया गया है।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

4. संजीव बरनवाल को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का CEO नियुक्त किया गया

byjusexamprep

  • संजीव बरनवाल 10 सितंबर से उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।
  • उससे पहले, कैरल फर्टाडो उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थीं, इससे पूर्व निवर्तमान CEO नितिन चुग ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था।
  • USFB को मूल रूप से 28 दिसंबर 2004 को उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के रूप में निगमित किया गया था।
  • उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज़ का मुख्यालय: बेंगलुरु
पूरा पढ़ें

 Agreement

5. भारत और डेनमार्क ने संयुक्त रूप से अपतटीय पवन पर उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च कि

byjusexamprep

  • केंद्रीय मंत्री, आर.के. सिंह तथा उनके डेनमार्क के समकक्ष, डैन जोर्गेंसन ने ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के एक भाग के रूप में संयुक्त रूप से अपतटीय पवन पर उत्‍कृष्‍टता केंद्र शुरू किया।
  • नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने 2030 तक अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं में 30 गीगावाट (GW) की वृद्धि का लक्ष्य रखा है।
  • यह केंद्र प्रारंभ में 4 कार्य समूहों पर केंद्रित होगा: स्थानिक योजना; वित्तीय ढांचे की शर्तें; आपूर्ति श्रृंखला अवसंरचना; और मानक तथा परीक्षण
पूरा पढ़ें

 Defense

6. भारत का पहला लंबी दूरी का परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग शिप INS ध्रुव शामिल

byjusexamprep

  • भारत के पहले परमाणु-मिसाइल ट्रैकिंग शिप INS ध्रुव’ को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से कमीशन किया गया।
  • यह 10,000 टन का सैटेलाइट तथा बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग शिप है, जिसे DRDO और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के सहयोग से हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाया गया है।
  • INS ध्रुव लंबी दूरी की परमाणु मिसाइलों को ट्रैक करने में सक्षम है जो पाकिस्तान, चीन से बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की स्‍थिति में प्रारंभिक चेतावनी प्रदान करेगा।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

7. विजय गोयल ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

byjusexamprep

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने नई दिल्ली में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला।
  • गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (GSDS) का गठन सितंबर 1984 में राजघाट में गांधी दर्शन और 5 तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति का एक स्वायत्त संस्‍था के रूप में विलय करके किया गया था।
  • यह संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से रचनात्मक परामर्श तथा वित्तीय सहायता के अधीन कार्य करती है।
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

8. उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने 'कश्मीर यंग लीडरशिप अवॉर्ड' प्रदान किए

byjusexamprep

  • जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल, मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में कश्मीर लीडरशिप समिट के दौरान युवा सफल व्‍यक्‍तियों को 'कश्मीर यंग लीडरशिप अवार्ड' से सम्मानित किया।
  • यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनके योगदान की सराहना के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य, पत्रकारिता, कला, संगीत, संरक्षण आदि विभिन्न क्षेत्रों से कुल 46 युवा सफल व्‍यक्‍तियों को सम्मानित किया गया।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

9. सरकार ने खाद्य तेल पर मानक कर की दर घटाई

byjusexamprep

  • उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर खाद्य तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कच्चे ताड़ के तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर मानक कर की दर को घटाकर 5% कर दिया है।
  • रिफाइंड ताड़ के तेल, रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर मानक कर की दर 5% है।
  • इसके अलावा कच्चे ताड़ के तेल के लिए कृषि उपकर को 5% से बढ़ाकर 20% किया गया है।
  • इससे 1,100 करोड़ रुपये और कुल प्रत्‍यक्ष मूल्य लाभ उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद है।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

10. केंद्र ने असम में सात नए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की

byjusexamprep

  • केंद्र ने असम में सात नए एकलव्य विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया।
  • जनजातीय कार्य मंत्रालय जनजातीय कला एवं शिल्प को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनजातीय लोगों को आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए 400 वन धन विकास केंद्र भी स्थापित करेगा।
  • इसके अलावा असम में जनजातीय फूड पार्क भी स्थापित किए जाएंगे।
  • जनजातीय कार्य मंत्रालय ने वन धन योजना में को-ब्रांडिंग के लिए सहयोगपूर्ण पहल की श्रेणी में असम के TRISSAM को वन धन राष्ट्रीय पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

11. अरविंद केजरीवाल पुन: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए

byjusexamprep

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पुन: आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया।
  • उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चुना गया है।
  • उनके साथ पंकज गुप्ता को पुन: राष्ट्रीय सचिव और एन.डी. गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया।
  • AAP ने 34 सदस्यीय नई कार्यकारिणी चुनी जिसमें वरिष्ठ AAP नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, राघव चड्ढा, आतिशी, राखी बिड़ला शामिल हैं।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

12. प्रसिद्ध नारी अधिकारवादी एवं शिक्षिका सोनल शुक्ला का निधन

byjusexamprep

  • प्रसिद्ध नारी अधिकारवादी और शिक्षिका, सोनल शुक्ला (80 वर्षीय) का मुंबई के एक अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
  • वह वाचा चैरिटेबल ट्रस्ट की मुख्य संस्थापक ट्रस्टी हैं और 1980 के दशक से किशोरियों तथा महिलाओं के साथ काम कर रही थीं।
  • वह लोकप्रिय रूप से 'सोनल बेन' के नाम से प्रसिद्ध हैं।
  • वह कई दशकों से नारीवादी आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल थीं और फोरम अगेंस्ट रेप ग्रुप की सह-संस्थापक भी थीं, जिसे अब फोरम अगेंस्ट ऑप्रेशन ऑफ वूमन के नाम से जाना जाता है।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

13. सरकार ने आयुष कॉलेज खोलने हेतु आर्थिक सहायता बढ़ाई

byjusexamprep

  • केंद्र सरकार ने देश भर में आयुष कॉलेज खोलने के लिए वित्तीय सहायता 9 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये की।
  • पूर्वोत्‍तर में कुछ ही आयुष कॉलेज हैं और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को केवल अधिक योग्य चिकित्सक उपलब्ध कराकर ही लोकप्रिय बनाया जा सकता है।
  • आयुष मंत्रालय ने 10 करोड़ रुपये तक की सहायता से सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज, जलुकबाड़ी, असम को उत्कृष्टता केंद्र में विकसित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी दी।
पूरा पढ़ें

 Defense

14. LCA-Mk2 अगले वर्ष लॉन्‍च होगा, 2023 में होगी पहली उड़ान

byjusexamprep

  • विमान (Mk2) के लॉन्‍च की योजना अगले वर्ष और पहली उड़ान 2023 के प्रारंभ में निर्धारित है।
  • हल्के लड़ाकू विमान (LCA)-Mk2 के लिए समाकृति को तय कर लिया गया है और स्टील की कटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
  • इसमें पहली बार एकीकृत की जा रही ऑनबोर्ड ऑक्सीजन उत्पादन प्रणाली सहित उन्नत रेंज और स्‍थिरता है।
  • Mk2 में 1,350 मिमी लंबी कैनर्ड विशेषता है और LCA (3,500 किग्रा में सक्षम) की तुलना में 6,500 किलोग्राम का पेलोड ले जा सकता है।
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 13th सितम्बर
			 2021

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates