डेली जी.के.अपडेट 11th मई 2022

By Neha Bisarya|Updated : May 11th, 2022

 National & International Appointments

1. यून सुक येओल ने दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली

byjusexamprep

  • यून सुक-येओल (एक रूढ़िवादी पूर्व अभियोजक) ने सियोल की नेशनल असेंबली में आयोजित एक समारोह में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • उन्होंने मून जे-इन (पूर्व राष्ट्रपति) के शासन में 2019 से 2021 तक दक्षिण कोरिया के महाभियोजक के रूप में कार्य  किया।
  • उन्होंने दक्षिण कोरिया का मुख्य अभियोजक रहते हुए पार्क ग्युन-हे (पूर्व राष्ट्रपति) की दोषसिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • दक्षिण कोरिया की राजधानी: सियोल; मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वॉन
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

2. रोड्रिगो चाव्स कोस्टा रिका के राष्ट्रपति चुने गए

byjusexamprep

  • सोशल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के रोड्रिगो चाव्स (अर्थशास्त्री और पूर्व वित्त मंत्री) ने चार वर्ष हेतु कोस्टा रिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • लैटिन अमेरिका की स्थिरतम अर्थव्यवस्थाओं में से एक को पुन: मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, क्योंकि देश का विदेशी ऋण GDP का 70%, निर्धनता दर 23%, बेरोजगारी दर 14% तक और सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ गया है
  • विश्व बैंक में एक वरिष्ठ अधिकारी थे, जहां 30 वर्षों तक काम किया।
  • कोस्टा रिका राजधानी: सैन जोस; मुद्रा: कोलोन
पूरा पढ़ें

 State Affairs

3. दिल्ली सरकार की ‘मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन’ योजना

byjusexamprep

  • दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना के अंतर्गत पूर्वी दिल्ली के 25,000 परिवारों को मुफ्त सीवर कनेक्शन देगी।
  • करावल नगर और मुस्तफाबाद की 12 कॉलोनियों में ये मुफ्त कनेक्शन दिए जाएंगे।
  • घरेलू सीवेज सिस्टम को मौजूदा सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जो अपशिष्‍ट को यमुना विहार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाएगा।
  • यह निर्णय जल मंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में DJB ने लिया।
पूरा पढ़ें

 National Affairs

4. सरकार 2024-2025 तक 33 नए घरेलू कार्गो टर्मिनल स्थापित करेगी

byjusexamprep

  • नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 2024-2025 तक 33 नए घरेलू कार्गो टर्मिनल स्थापित करने की घोषणा की।
  • उद्देश्य: यह भारत के कार्गो क्षेत्र को फलने-फूलने तथा विकसित होने का अवसर प्रदान करेगा।
  • उद्योगों को 10 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो का लक्ष्य हासिल करने के लिए टियर II और III शहरों से महानगरों तक छोटे कार्गो के परिवहन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
पूरा पढ़ें

 Agreement

5. प्रसार भारती, ORTM ने प्रसारण में सहकारिता एवं सहयोग पर MoU किया

byjusexamprep

  • मेडागास्कर में प्रसार भारती और ORTM (ऑफिस डे ला रेडियो एट डे ला टेलीविजन) के बीच प्रसारण में सहकारिता एवं सहयोग पर एक MoU हस्ताक्षर किया गया।
  • इस पर अभय कुमार (मेडागास्कर में भारत के राजदूत) और ORTM DG बेलालाहे जीन यवेस ने हस्ताक्षर किए।
  • यह MoU प्रसार भारती को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएगा क्योंकि मेडागास्कर राष्ट्रीय टेलीविजन (TVM) प्रसार भारती की आंतरिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।
  • मेडागास्कर की राजधानी: एंटानानैरिवो
पूरा पढ़ें

 Honours & Awards

6. राष्ट्रपति कोविंद ने सशस्त्र बल कार्मिकों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए

byjusexamprep

  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली स्‍थित राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2022 में वीरता पुरस्कार प्रदान किए।
  • उन्होंने सशस्त्र बल कार्मिकों को साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए छह मरणोपरांत सहित 13 शौर्य चक्र प्रदान किए।
  • उन्होंने असाधारण सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक (14), उत्तम युद्ध सेवा पदक (4) और अति विशिष्ट सेवा पदक (24) भी प्रदान किए।
पूरा पढ़ें

 Banking & Finance

7. HDFC बैंक ने डिजिटल 30 मिनट 'एक्सप्रेस कार लोन' लॉन्च किया

byjusexamprep

  • HDFC बैंक ने अपने मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ नए ग्राहकों के लिए एक पूर्ण डिजिटल कार ऋण योजना 'एक्सप्रेस कार लोन' शुरू की।
  • क्रेता अधिकतम 20 लाख रुपये के लिए आवेदन कर सकते हैं और ऋण राशि 30 मिनट के भीतर डीलरों के खातों में जमा कर दी जाएगी।
  • यह सुविधा अभी चार पहिया वाहनों के लिए उपलब्ध है और शीघ्र ही इसे दोपहिया वाहनों के लिए भी शुरू किया जाएगा।
  • उद्देश्य: कार खरीद प्रक्रिया को सरल बनाना और कार की बिक्री बढ़ाना।
पूरा पढ़ें

 Important Dates

8. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस: 11 मई

byjusexamprep

  • देश भर में वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं की उपलब्धियों के सम्‍मान में भारत ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया।
  • विषय 2022: दीर्घकालिक भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण
  • अटल बिहारी वाजपेयी (पूर्व प्रधान मंत्री) ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस घोषित किया क्योंकि भारत ने 11 मई, 1998 को पोखरण में कई सफल परमाणु परीक्षण किए थे।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

9. विश्व के सबसे वृद्ध शतरंज ग्रैंडमास्टर यूरी एवरबख का निधन

byjusexamprep

  • यूरी एवरबख (रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर) जो एक दशक तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे और विश्व चैंपियनों को प्रशिक्षित किया, का मॉस्को में 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्होंने 1949 में मास्को चैंपियनशिप जीती और 1952 में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया। 1954 में, वे USSR के चैंपियन बने।
  • वह 1972 से 1977 तक USSR चेस फेडरेशन के अध्यक्ष भी रहे।
  • उनका जन्म 8 फरवरी, 1922 को कलुगा, मास्को में हुआ था और उन्होंने सात वर्ष की आयु में शतरंज खेलना सीख लिया था।
पूरा पढ़ें

 Obituaries

10. पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन

byjusexamprep

  • अनुभवी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वे 1993 से 1996 तक केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मंडी निर्वाचन क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश) से लोकसभा सदस्य रहे।
  • उन्होंने तीन बार लोकसभा चुनाव और पांच बार विधानसभा चुनाव जीते।
  • उन्होंने राजीव गांधी सरकार में एक कनिष्ठ मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
पूरा पढ़ें

 State Affairs

11. अयोध्या में क्रॉसिंग का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा

byjusexamprep

  • अयोध्या में एक विशेष क्रॉसिंग तैयार की जाएगी और इसका नाम प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा, जिनका 6 फरवरी को निधन हो गया था।
  • अयोध्या प्रशासन को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में एक प्रमुख क्रॉसिंग की पहचान करने और अगले 15 दिनों में इसका नाम बदलने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश मिला है।
  • राम मंदिर का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है।
पूरा पढ़ें

 National & International Appointments

12. राजेश उन्नी ने मैरीटाइम एंटी करप्शन नेटवर्क में उपाध्‍यक्ष का पदभार संभ

byjusexamprep

  • कैप्टन राजेश उन्नी (सिनर्जी ग्रुप के संस्थापक और CEO) को मैरीटाइम एंटी करप्शन नेटवर्क (MACN) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 2006 में उन्होंने सिनर्जी मरीन ग्रुप नामक अपनी पोत स्वामित्व एवं प्रबंधन कंपनी शुरू की।
  • कैप्टन उन्नी एल्फा ओरी टेक्नोलॉजीज (AOT) के संयुक्त CEO हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 2017 में की थी और भारतीय प्रबंधन संस्थान, तिरुचिरापल्ली में गवर्नर हैं।
  • MACN की स्थापना: 2011; MACN की अध्यक्ष: ऐन शज़ेल; मुख्यालय: डेनमार्क
पूरा पढ़ें

 International Affairs

13. भारत को एशियाई चुनाव प्राधिकरण संघ का अध्यक्ष चुना गया

byjusexamprep

  • फिलीपींस के मनीला में कार्यकारी बोर्ड और महासभा की बैठक में भारत को 2022-2024 के लिए सर्वसम्मति से एशियाई चुनाव प्राधिकरण संघ (AAEA) का नया अध्यक्ष चुना गया।
  • चुनाव आयोग, मनीला AAEA के वर्तमान अध्यक्ष थे।
  • कार्यकारी बोर्ड के नए सदस्य में अब रूस, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, ताइवान और फिलीपींस शामिल हैं।
  • भारतीय निर्वाचन आयुक्‍त: सुशील चन्‍द्रा
पूरा पढ़ें
डेली जी.के.अपडेट 11th मई
			 2022

Comments

write a comment

PO, Clerk, SO, Insurance

BankingIBPS POIBPS ClerkSBI POIBPS SOSBI ClerkRBIIDBI SOIBPS RRBLIC

Follow us for latest updates