Daily Current Affairs for State Exams: 1 October 2021

By Avinash Kumar|Updated : October 1st, 2021

Current Affairs forms one of the most important sections of the syllabus of almost every government examination be it, state PCS or other subordinate exams. Hence, Catching up on current affairs on a daily basis is an invaluable part of your preparation. Here we will be sharing you with all the relevant current affairs which are highly important for your examination. Check the important highlights of the day!

Daily Current Affairs 01/10/2021

PM पोषण योजना

byjusexamprep

चर्चा में क्यों?  

  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने सरकारी और सरकारी सहायता-प्राप्त स्कूलों में पका हुआ गर्म भोजन उपलब्ध कराने के लिए PM पोषण शक्ति निर्माण या PM पोषण योजना को मंजूरी दे दी है।
  • इसे पांच साल (2021-22 से 2025-26) की शुरुआती अवधि के लिए लॉन्च किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • इस योजना का पुराना नाम स्‍कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए राष्ट्रीय योजना (मध्याह्न भोजन योजना) था।
  • यह एक केन्‍द्र प्रायोजित योजना है, जिसमें सरकारी, सरकारी सहायता-प्राप्त स्कूलों की पहली कक्षा से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी स्कूली बच्चों को शामिल किया गया है।
  • इस योजना में देश भर के 20 लाख स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 11.80 करोड़ बच्चे शामिल हैं।
  • इस योजना को प्राथमिक कक्षाओं के सभी 80 करोड़ बच्‍चों के अलावा, पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं अथवा बाल वाटिकाओं में पढ़ने वाले छात्रों तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है।
  • तिथि भोजन की अवधारणा को व्यापक रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।
  • तिथि भोजन एक सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम है, जिसमें लोग विशेष अवसरों/त्योहारों पर बच्चों को विशेष भोजन प्रदान करते हैं।
  • सरकार बच्चों को प्रकृति और बागवानी के साथ प्रत्यक्ष अनुभव देने के लिए स्कूलों में स्कूल पोषण उद्यानों के विकास को बढ़ावा दे रही है।

फंड: केंद्र सरकार 1.3 लाख करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत में से 54,061 करोड़ रुपये वहन करेगी, राज्य सरकार 31,733 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी (45,000 करोड़ रुपये खाद्यान्न के लिए सब्सिडी के रूप में केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाएगी)।

अन्य संबंधित सरकारी पहलें:

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
  • एनीमिया मुक्त भारत अभियान
  • पोषण अभियान
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री ने विशेष गुणों वाली फसलों की 35 किस्में राष्ट्र को समर्पित की

byjusexamprep

चर्चा में क्यों?  

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष गुणों वाली फसलों की 35 किस्में राष्ट्र को समर्पित कीं।
  • उन्होंने राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, रायपुर का नवनिर्मित परिसर भी राष्ट्र को समर्पित किया।
  • उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों को ग्रीन कैंपस अवार्ड भी वितरित किये।

प्रमुख बिंदु 

  • जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों को हल करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विशेष लक्षणों वाली फसल की किस्मों को विकसित किया गया है।
  • जलवायु को लेकर लचीलापन और ऊंची पोषक तत्व सामग्री जैसे विशेष गुणों वाली 35 ऐसी फसलों की किस्मों को साल 2021 में विकसित किया गया है।

स्रोत: PIB

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022  

byjusexamprep

चर्चा में क्यों?  

  • केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री (MoHUA) हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का शुभारम्भ किया।
  • यह स्वच्छ भारत मिशन- शहरी (SBM-U) द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण (SS) का लगातार सांतवा संस्करण है।
  • पहले जनता की अपनी विषय वस्तु पर चलते हुए, SBM-U ‘जन भागीदारी’ की अपनी समग्र विषय वस्तु के अंतर्गत नागरिक केंद्रित गतिविधियों की एक श्रृंखला का आयोजन करेगा।

प्रमुख बिंदु 

  • इस सर्वेक्षण में वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं की बात को भी प्राथमिकता दी जाएगी और शहरी भारत की स्वच्छता को बनाए रखने की दिशा में उनकी भागीदारी को मजबूत बनाया जाएगा।
  • 73 शहरों में स्वच्छता के मानकों पर शहरों को श्रेणीबद्ध करने के उद्देश्य से MoHUA द्वारा 2016 में शुरू किया गया, स्वच्छ सर्वेक्षण 4,000 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) को शामिल करते हुए दुनिया का सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण बन गया है।
  • इस साल का सर्वेक्षण 15 हजार से कम और 15-25 हजार के बीच की जनसंख्या वाली दो श्रेणियों की शुरुआत के द्वारा छोटे शहरों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • सर्वेक्षण के दायरे को बढ़ाने के लिए, पहली बार जिला रैकिंग शुरू कर दी गई है।
  • सर्वेक्षण का विस्तार करते हुए अब इसमें नमूने के लिए 100 प्रतिशत वार्डों को शामिल कर लिया गया है, पिछले वर्षों में यह आंकड़ा 40 प्रतिशत था।

नोट:·SS 2022 के साथ, MoHUA ने एक साल पहले लॉन्च किए गए सफाईमित्र सुरक्षा चैलेंज के लिए क्षेत्रीय आकलन को भी हरी झंडी दिखाई।

स्रोत: PIB

शहरी स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का समर्थन करने के लिए अभिसरण योजना

byjusexamprep

चर्चा में क्यों?  

  • आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्‍नयन योजना (PMFME) और दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) योजना के बीच अभिसरण योजना लॉन्च की।
  • यह शहरी SHG (स्वयं सहायता समूह) की सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का समर्थन करेगा।

प्रमुख बिंदु 

  • खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) ने असंगठित क्षेत्र में सूक्ष्म उद्यमों को अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और क्षेत्र में सुव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए "आत्मनिर्भर भारत अभियान" के एक भाग के रूप में PMFME योजना शुरू की।
  • MoHUA DAY-NULM नाम से एक प्रमुख योजना लागू कर रहा है, जिसने61 लाख से अधिक शहरी गरीब महिलाओं को SHG और उनके संघों में शामिल किया है।  
  • इन स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को लाभान्वित करने के लिए दोनों योजनाओं का आपस में मेल किया गया है।

नोट: बाजार में SHG द्वारा बनाए गए 'सोन चिरैयाउत्पादों की बिक्री के लिए DAY-NULM ने पहले ही अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं और उनके व्यापार को मदद करने और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रयास कर रहा है। 

स्रोत: ET 

 'निधि 0' और 'भारत पर्यटन सांख्यिकी - 2021, एक नज़र में'

byjusexamprep

 

चर्चा में क्यों?  

  • मंत्रालय पर्यटन, भारत सरकार ने निधि 0 (आतिथ्य उद्योग का राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस) और 'भारत पर्यटन सांख्यिकी - 2021, एक नज़र में' का शुभारम्भ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • पर्यटन मंत्रालय, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और द रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म सोसाइटी ऑफ इंडिया (RTSOI) ने पर्यटन क्षेत्र में 'स्थिरता पहल' को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने और सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

निधि (आतिथ्य उद्योग का राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस) के बारे में:

  • NIDHI को पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटन क्षेत्र के डिजिटलीकरण की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया था।
  • NIDHI के साथ पंजीकरण आतिथ्य इकाई को विभिन्न सेवाओं और लाभों की इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी सुनिश्चित करता है।

स्रोत: PIB

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021

byjusexamprep

 

  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के 80वें स्थापना दिवस के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए देश का सर्वोच्च विज्ञान पुरस्कार शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021 प्राप्त करने वाले 11 वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा की गई।

पुरस्कार पाने वाले 11 वैज्ञानिकों की सूची:

जैविक विज्ञान:

  • डॉ अमित सिंह
  • डॉ अरुण कुमार शुक्ला

रासायनिक विज्ञान:

  • डॉ कनिष्क बिस्वास
  • डॉ टी गोविंदराजू

पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान:

  • डॉ बिनॉय कुमार सैकिया

इंजीनियरिंग विज्ञान:

  • डॉ देबदीप मुखोपाध्याय

गणितीय विज्ञान:

  • डॉ अनीश घोष
  • डॉ साकेत सौरभ

चिकित्सा विज्ञान:

  • डॉ जीमन पन्नियमकल
  • डॉ रोहित श्रीवास्तव

भौतिक विज्ञान:

  • डॉ कनक साहा

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के बारे में:

  • यह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक विज्ञान पुरस्कार है।
  • पुरस्कार 45 से कम उम्र के भारतीय वैज्ञानिकों को उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए सात क्षेत्र-जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, इंजीनियरिंग, गणित, चिकित्सा और भौतिकी में दिया जाता है।
  • पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और ₹5 लाख का नकद पुरस्कार शामिल है।

स्रोत: HT

गुजरात में भारत का पहला स्पोर्ट्स आर्बिट्रेशन सेंटर

byjusexamprep

चर्चा में क्यों?  

  • केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने गुजरात में देश के पहले "स्पोर्ट्स आर्बिट्रेशन सेंटर ऑफ इंडिया" (SACI) का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • SACI खेल क्षेत्र में विवादों को तेजी से ट्रैक करने के लिए एक स्वतंत्र निकाय के रूप में काम करेगा।
  • SACI को अहमदाबाद स्थित SE ट्रांसस्टेडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बढ़ावा दिया जायेगा।
  • कानून और न्याय मंत्रालय SACI को सभी कानूनी सहायता प्रदान करेगा।

स्रोत: TOI

निमाबेन आचार्य गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

byjusexamprep

चर्चा में क्यों?  

  • भाजपा की वरिष्ठ विधायक निमाबेन आचार्य गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

प्रमुख बिंदु 

  • 1960 में गुजरात के गठन के बाद पहली बार राज्य विधानसभा में एक महिला अध्यक्ष हैं।
  • पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ 74 वर्षीय आचार्य भुज-कच्छ से पांचवीं बार विधायक हैं।

गुजरात के बारे में तथ्य:

  • राजधानी: गांधीनगर
  • मुख्यमंत्री: भूपेंद्रभाई पटेल
  • राज्यपाल: आचार्य देवव्रत

स्रोत: इंडिया टुडे

डॉ रुक्मिणी बनर्जी और प्रोफेसर एरिक हनुशेक को 2021 के यिदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया

byjusexamprep

 चर्चा में क्यों?  

  • प्रथम CEO डॉ रुक्मिणी बनर्जी (भारत) और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एरिक हनुशेक (अमेरिका) को 2021 यिदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु  

  • प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ रुक्मिणी बनर्जी को इस साल बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए उनके काम के लिए शिक्षा विकास के लिए प्रतिष्ठित यिदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • प्रोफेसर एरिक हनुशेक को शिक्षा अनुसंधान के लिए 2021 यिदान पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना गया।

यिदान पुरस्कार के बारे में:

  • यिदान पुरस्कार फाउंडेशन औपचारिक रूप से 2016 में डॉ चार्ल्स चेन यिदान द्वारा स्थापित किया गया था।
  • प्रत्येक वर्ष यिदान पुरस्कार व्यक्तियों, या अधिकतम तीन सदस्यों की टीमों को दो श्रेणियों में प्रदान किया जाता है: शिक्षा अनुसंधान, शिक्षा विकास

स्रोत: TOI

निरुपमा राव द्वारा लिखित पुस्तक " फ्रैक्चर्ड हिमालय: इंडिया तिब्बत चाइना 1949-62"

byjusexamprep

  • निरुपमा राव ने "द फ्रैक्चर्ड हिमालय: इंडिया तिब्बत चाइना 1949-62" नामक पुस्तक लिखी है।
  • पुस्तक भारत-चीन संबंधों की समझ प्रदान करती है।
  • निरुपमा राव 1973 बैच की भारतीय विदेश सेवा कैडर की सेवानिवृत्त सिविल सेवक हैं, जिन्होंने 2009 से 2011 तक भारत के विदेश सचिव के रूप में कार्य किया, साथ ही अपने करियर के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और श्रीलंका में भारत की राजदूत भी रहीं।

30 सितंबर, विश्व समुद्री दिवस

byjusexamprep

 

चर्चा में क्यों?  

  • विश्व समुद्री दिवस हर साल सितंबर महीने के आखिरी गुरुवार को मनाया जाता है और इस साल यह 30 सितंबर, 2021 को आयोजित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • 2021 का विषय "सीफेरर्स: एट कोर ऑफ शिपिंग फ्यूचर" है।
  • यह दिन समुद्री सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण पर आधारित है।

इतिहास:

  • समुद्री उद्योग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस की आवश्यकता अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की स्थापना के साथ आई, जो इस उद्देश्य के लिए एक विशेष एजेंसी है।
  • पहला विश्व समुद्री दिवस 17 मार्च 1978 को मनाया गया था।

 स्रोत: un.org

 

Download Daily Current Affairs 01 October 2021 English PDF Here

Download Daily Current Affairs 01 October 2021 Hindi PDF Here  

Most Important Study Notes 

67th BPSC/CDPO Bihar Special: Geography Preparation Tips, Strategy and Study Material (Free PDF)

67th BPSC/CDPO Bihar Special: Polity Preparation Tips, Strategy and Study Material (Free PDF)

67th BPSC/CDPO Bihar Special: Environment & Ecology Strategy and Study Material (Free PDF)

67th BPSC/CDPO Bihar Special: Art and Culture Preparation Strategy and Study Material (Free PDF)

67th BPSC/CDPO Bihar Special: CSAT Preparation Tips, Strategy and Study Material (Free PDF)

67th BPSC/CDPO Bihar Special: History Preparation Tips, Strategy and Study Material (Free PDF)

67th BPSC/CDPO Bihar Special: Economy Preparation Tips, Strategy and Study Material (Free PDF)

67th BPSC/CDPO Bihar Special: Monthly Current Affairs Magazine (Free PDF)

Surprise 🥳🎁| 67th BPSC/CDPO सुदर्शन चक्र : Complete Study Material Package Free PDFs

Improve Your Writing Skill Via Joining: Weekly Writing Competition

One-liners: Get Complete Highlights of the Day

Free मे पढ़े GS/GK Study Notes और अपनी तैयारी को मज़बूत करे

Free मे पढ़े Daily/Weekly/Monthly/Yearly करेंट अफेयर्स

NCERT Books तथा उनकी Summary Free मे Download करे

Comments

write a comment

Follow us for latest updates