Daily Current Affairs for Rajasthan State Exams: 11.08.2020

By Saroj Singh|Updated : August 11th, 2020

राज्‍य पी.एस.सी. डेली करेंट अफेयर्स 11.08.2020 

कुछ 'रक्षा वस्तुओं' के आयात पर प्रतिबंध

 रक्षा मंत्रालय ने 101 से अधिक वस्तुओं की एक सूची की घोषणा की है, जो कि उनके खिलाफ इंगित किए गए समय से अधिक आयात के लिए प्रतिबंधित होगी।

  • सरकार ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है, जिनके आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्‍मनिर्भर भारत अभियान” (आत्‍मनिर्भर भारत अभियान) को बढ़ावा दिया जा सके।
  • इस सूची में तोप, असॉल्ट राइफलें, कोरवेट्स, सोनार प्रणाली, परिवहन विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, रडार और कई अन्य उत्‍पादों जैसे उच्च प्रौद्योगिकी हथियार प्रणाली शामिल हैं।
  • यह अनुमान है कि लगभग चार लाख करोड़ रुपये के अनुबंध अगले छह से सात वर्षों के भीतर घरेलू उद्योग पर लागू किए जाएंगे।

 "मानव हाथी संघर्ष" पर "सुरक्षा" पोर्टल लॉन्च किया गया है 

  • पर्यावरण एवं वानिकी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सर्वोत्‍तम प्रथाओं पर दस्तावेज़ जारी किया है और मानव हाथी संघर्ष पर एक पोर्टल लॉन्च किया है।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य वास्तविक समय की जानकारी एकत्र करना है और यह वास्तविक समय के आधार पर संघर्षों का प्रबंधन भी करेगा। यह पोर्टल डेटा संग्रह प्रोटोकॉल, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन उपकरण और डेटा ट्रांसमिशन पाइपलाइनों को स्‍थापित करने में मदद करेगा।
  • पशु के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्‍येक वर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। इसे एशियाई और अफ्रीकी हाथियों की तत्काल दुर्दशा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वर्ष 2012 में लॉन्च किया गया था।
  • नोट: भारतीय हाथी को हाल ही में फरवरी, 2020 में गुजरात के गांधी नगर में वन्‍यजीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर 13वें पार्टियों के सम्‍मेलन (सी.एम.एस.) में आयोजित प्रवासी प्रजाति सम्‍मेलन के परिशिष्ट I में सूचीबद्ध किया गया है।

 लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने दिया इस्तीफा है। 

  • लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने बेरूत में बड़ा विस्फोट होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे जनता में आक्रोश है।
  • श्रीमान दिआब ने कहा है कि वह एक कदम पीछे ले रहे हैं जिससे कि वह लोगों के साथ खड़े रह सकें और उनके साथ बदलाव की लड़ाई लड़ सकें।
  • राष्ट्रपति मिशेल औन ने दिआब सरकार के इस्तीफे को स्वीकार किया है और इन्‍हें नए मंत्रिमंडल का गठन होने तक कार्यवाहक क्षमता में रहने के लिए कहा है। 

भारत और मालदीव ने 'पारिस्थितिक-पर्यटन क्षेत्र' पर एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 

  • भारत और मालदीव ने द्वीप राष्ट्र के अड्डू प्रवाल द्वीप में पांच पारिस्थितिक-पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है।
  • ये पारिस्थितिक-पर्यटन क्षेत्र, उच्‍च–प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एच.आई.सी.डी.पी.) योजना के अंतर्गत लागू की जा रही अनुदान परियोजनाओं का हिस्सा हैं, जिसमें मालदीव को 5.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल अनुदान सहायता शामिल है।
  • वर्तमान में, मालदीव में 9 ऐसी उच्च प्रभाव वाली परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।
  • इन परियोजनाओं के सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य उच्च प्रभाव वाली संपत्तियों का विकास, स्थानीय परिषदों के भीतर निर्माण क्षमता और स्थानीय द्वीप अर्थव्यवस्था का समर्थन करना हैं।

 "एयर सुविधा" पोर्टल 

  • दिल्ली अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डी.आई.ए.एल.) ने भारत-आधारित अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए "एयर सुविधा" नामक एक वेब पोर्टल विकसित किया है। विभिन्न राज्य सरकारों, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएच.एफ.डब्‍ल्‍यू.) और विदेश मंत्रालय (एम.ई.ए.) के सहयोग से ऑनलाइन फॉर्म विकसित किए गए हैं।

विश्‍व जैव ईंधन दिवस 

  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 10 अगस्त, 2020 को विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया है।
  • इस वर्ष "आत्मनिर्भर भारत की ओर जैव ईंधन" थीम के साथ एक वेबिनार भी आयोजित किया गया था।
  • पारंपरिक जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में गैर-जीवाश्म ईंधन के महत्व के संदर्भ में जागरूक करने के लिए प्रत्‍येक वर्ष विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस जैव ईंधन क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों पर भी प्रकाश डालता है।

 पूर्व भारतीय फुटबॉलर मनिटोंबी सिंह का निधन हो गया है। 

  • भारत के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान के कप्तान मनिटोम्बी सिंह का निधन हो गया है।
  • वह मोहन बागान के लिए खेले हैं और उस हिंदुस्तान एफ.सी. टीम का हिस्सा थे, जिसने वर्ष 2010 में दिल्ली सॉसर एसोसिएशन लीग खिताब जीता था।
  • मैनिटोंबी ने वर्ष 2002 में वियतनाम में एल.जी. कप में भारत के लिए खेला था। यह हेड कोच के रूप में स्टीफेन कॉन्स्टेंटाइन का पहला टूर्नामेंट था और इसने एक शीर्षक के लिए वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम के 31 वर्ष के इंतजार को समाप्त किया था।
  • वह 2002 बुसान एशियाई खेलों में भारत के स्‍कवैड का भी हिस्सा थे।

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह हेतु सबमरीन केबल कनेक्टिविटी शुरू

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल की शुरुआत की।
  • केबल लिंक चेन्नई एवं पोर्ट ब्लेयर के बीच 2x200 Gbps और पोर्ट ब्लेयर एवं अन्य द्वीपों के बीच 2x100 Gbps की बैंडविड्थ प्रदान करेगा।
  • इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2018 में पोर्ट ब्लेयर में रखी थी।
  • यह परियोजना भारत सरकार द्वारा दूरसंचार विभाग के तहत यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लीगेशन फंड द्वारा वित्तपोषित है।

शुल्‍क प्रतिपूर्ति योजना के तहत उच्‍चतम दरें निर्धारित करने हेतु समिति गठित

  • सरकार ने निर्यातकों के लिए कर एवं शुल्‍क प्रतिपूर्ति योजना के तहत उच्‍चतम दरें निर्धारि‍त करने हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।
  • समिति की अध्यक्षता जी.के. पिल्लई करेंगे।
  • अन्य दो सदस्य वाई.जी. परांडे और गौतम रे हैं।
  • समिति की संदर्भ शर्तों में प्रशासनिक मंत्रालयों, निर्यात संवर्धन परिषदों, कमोडिटी बोर्ड, व्यापार संस्‍थाओं और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करना शामिल है।

KVIC अरुणाचल में पहला रेशम प्रशिक्षण और उत्पादन केंद्र खोलेगा

  • KVIC अरुणाचल प्रदेश के जनजातीय गांव चुल्लयू में रेशम प्रशिक्षण और उत्पादन केंद्र खोलेगा।
  • प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र में हथकरघा, चरखा, रेशम चरखी यंत्र और रैपिंग ड्रम जैसी मशीनें स्थापित की जाएंगी।
  • KVIC ने एरी रेशम के लिए एक पुरानी स्कूल इमारत को प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र में बदल दिया है।
  • इस केंद्र के शुरू होने से राज्य के कताई और बुनाई कार्यों में जल्द ही हलचल होगी।

Daily UPSC Current Affairs 10.08.2020

State PSC Current Affairs 11.08.2020 (English)

State PSC Current Affairs 11.08.2020 (Hindi) 

More from Us:

Gradeup brings to you Super chat with Kartik Aaryan

Live on 13th August at 7 pm 

We have a BIG Surprise for you. Join the session to find out. 

Also, participate in the Lucky Draw & win prizes worth 25 Lakhs. The more you play the more you win

Register now for free: https://bit.ly/3fJmCQn 

#GetSuperReady #GradeupWithKoki

byjusexamprep

IAS Prelims 2020 Revision Course (English)

UPSC EPFO 2020: A Comprehensive Course

UPSC EPFO 2020: Accounting, Industrial Relations, Labour Law & Social Security

Are you preparing for State PCS exam,

UPSC & State PCS Green Card (100+ Mock Tests)

Check other links also:

Previous Year Solved Papers

Monthly Current Affairs

UPSC Study Material

Daily Practice Quizzes, Attempt Here

Comments

write a comment

Follow us for latest updates