उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल: आनंदीबेन मफतभाई पटेल

By Abhishek Jain |Updated : April 25th, 2022

राज्यपाल राज्य का संरक्षक और मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है और देश के संघात्मक ढाँचे में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिस प्रकार केंद्र में राष्ट्र का प्रमुख राष्ट्रपति होता है उसी प्रकार राज्यों में राज्य का प्रमुख राज्यपाल होता है, उल्लेखनीय है कि राज्यपाल राज्य का औपचारिक प्रमुख होता है और राज्य की सभी कार्यवाहियाँ उसी के नाम पर की जाती हैं, प्रत्येक राज्य का राज्यपाल देश के केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है एवं यह राज्य के मुख्यमंत्री की सलाह से कार्य करता है।

इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल से जुड़े सभी पहलुओं को समग्र रूप से शामिल किया गया है।

Table of Content

उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल

आनंदीबेन मफतभाई पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल हैं, साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया है।

उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल: आनंदीबेन मफतभाई पटेल

आनंदीबेन मफतभाई पटेल जिन्हे गुजरात की लौह महिला (Iron Lady of Gujrat) के रूप में भी जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य के रूप में की थी खरोद, उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन मफतभाई पटेल का जन्म 21 नवंबर, 1941 को बीजापुर तालुका, जिला मेहसाणा में हुआ था।

उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल: आनंदीबेन मफतभाई पटेल का राजनीतिक जीवन

  • 1987 में आनंदीबेन मफतभाई पटेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ राजनीति में शामिल हुए।
  • 1994 में आनंदीबेन मफतभाई पटेल को अपना प्रथम राज्यसभा नामांकन मिला।
  • 1998 में आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने उच्च सदन की सीट छोड़ी।
  • 1998 में आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने अहमदाबाद मंडल निर्वाचन क्षेत्र से पहला विधानसभा चुनाव जीता।
  • 1998-2002 तक आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने गुजरात की शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 2002 में आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने पाटन निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता।
  • 2002-2007 तक एक बार पुनः आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने गुजरात की शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 2007 में आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने पाटन निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता।
  • 2012 में आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने घाटलोदिया निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता।
  • 2007-2013 तक आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने राजस्व और सड़क और भवन, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास और शहरी आवास, और पूंजी परियोजनाओं के मंत्री का कार्यभार संभाला।
  • 24 मई 2014-7 अगस्त 2016 तक आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 23 जनवरी 2018 - 28 जुलाई 2019 तक आनंदीबेन मफतभाई पटेल मध्य प्रदेश की राज्यपाल रही।
  • 15 अगस्त 2018-28 जुलाई 2019 तक आनंदीबेन मफतभाई पटेल छत्तीसगढ़ की राज्यपाल रही।
  • 20 जुलाई 2019-वर्तमान तक आनंदीबेन मफतभाई पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के पद पर आसीन है।

उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल: आनंदीबेन मफतभाई पटेल को मिलने वाले सम्मान

  • स्कूली शिक्षा के दौरान वर्ष 1958 में मेहसाणा जिला स्कूल खेल महोत्सव में 'वीर बाला' पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1988 में, गुजरात में 'सर्वश्रेष्ठ शिक्षक' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1990 में, भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 'सर्वश्रेष्ठ शिक्षक' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • मोहिनाबा कन्या विद्यालय की दो छात्राओं को नर्मदा नदी में डूबने से बचाने के लिए गुजरात सरकार के 'वीरता पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  • 1999 में पटेल अवकाश मंडल, मुंबई द्वारा 'सरदार पटेल पुरस्कार'।
  • वर्ष 2000 में श्री तपोधन ब्राह्मण विकास मंडल द्वारा 'विद्या गौरव' पुरस्कार
  • वर्ष 2005 में पटेल समुदाय द्वारा 'पाटीदार शिरोमणि' पुरस्कार दिया गया था।
  • "चारुमथी योद्धा" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

UPPCS के लिए Complete Free Study Notes, अभी Download करें

Download Free PDFs of Daily, Weekly & Monthly करेंट अफेयर्स in Hindi & English

NCERT Books तथा उनकी Summary की PDFs अब Free में Download करें 

Comments

write a comment

FAQs

  • उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन मफतभाई पटेल का जन्म 21 नवंबर, 1941 को गुजरात राज्य के बीजापुर तालुका, जिला मेहसाणा में हुआ था।

  • उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन मफतभाई पटेल को गुजरात की लौह महिला के नाम से भी जाना जाता है।

  • उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन मफतभाई पटेल, गुजरात की महिला मुख्यमंत्री होने के के कारण प्रसिद्ध है।

  • उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन मफतभाई पटेल ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में 20 जुलाई 2019 को कार्य भार संभाला।

  • उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन मफतभाई पटेल की वर्तमान आयु 80 साल है।

UPPSC

UP StateUPPSC PCSVDOLower PCSPoliceLekhpalBEOUPSSSC PETForest GuardRO AROJudicial ServicesAllahabad HC RO ARO RecruitmentOther Exams

Follow us for latest updates