CDS 1 Answer Key in Hindi 2023
संघ लोक सेवा आयोग ने CDS 1 2023 परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित की थी जिसके लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। CDS 1 उत्तर कुंजी 2023 BYJUs Exam Prep में विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है, जिसके उपयोग से उम्मीदवार प्रश्नों तथा सही उत्तरों की जांच कर सकते हैं। इससे उन्हें अपेक्षित स्कोर की गणना करने तथा अगले चरण के लिए चयन की संभावनाओं का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। नीचे, आपको सेट A, B, C तथा D के अंग्रेजी, गणित तथा सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्रों के लिए CDS 1 2023 उत्तर कुंजी प्राप्त होगी।
CDS 1 2023 विवरण
UPSC CDS 1 2023 परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उम्मीदवार CDS उत्तर कुंजी 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां हम आपको प्रारूप, पूछे गए प्रश्नों की संख्या, अंक इत्यादि सहित परीक्षा का संक्षिप्त विवरण प्रदान कर रहे हैं।
परीक्षा का नाम | सम्मिलित रक्षा सेवा (CDS) |
इवेंट | CDS 1 उत्तर कुंजी 2023 |
प्राधिकरण | संघ लोक सेवा आयोग |
परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
परीक्षा प्रश्नपत्र | सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, प्राथमिक गणित |
प्रश्नों की संख्या | IMA, INA, AFA: 340 प्रश्न OTA: 240 प्रश्न |
अंक | IMA, INA, AFA: 300 अंक OTA: 200 अंक |
CDS उत्तर कुंजी 2023 जारी होने की तारीख
UPSC ने अभी तक CDS 1 2023 परीक्षा के लिए कोई आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी नहीं की है, लेकिन विद्यार्थियों के स्कोर तथा सही उत्तरों के एक अनुमान के लिए BYJU'S Exam Prep में हम आपके लिए क्रमश: सेट A, सेट B, सेट C तथा सेट D की CDS 1 उत्तर कुंजी 2023 PDF लाए हैं। यहां सभी प्रश्नपत्रों के लिए आधिकारिक तथा अनाधिकारिक CDS उत्तर कुंजी की तारीखें दी गई हैं।
इवेंट | तारीख |
परीक्षा की तारीख | 16 अप्रैल 2023 |
CDS2 उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड (अनाधिकारिक) | 16 अप्रैल 2023 |
CDS उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड (आधिकारिक) | शीघ्र अपडेट की जाएगी |
CDS Answer Key in Hindi 2023 PDF: सेट A, B, C, D
हमने सेट A, B, C, D की अनाधिकारिक CDS 1 उत्तर कुंजी 2023 PDF प्रारूप में तैयार की है। इन अनाधिकारिक CDS उत्तर कुंजी में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी तथा प्राथमिक गणित के सही उत्तर दिए गए हैं। आप नीचे दिए गए लिंक से CDS 1 2023 परीक्षा के लिए सेट-वार आधिकारिक उत्तर कुंजी भी देख सकते हैं।
CDS 1 उत्तर कुंजी 2023 अंग्रेजी
CDS अंग्रेजी उत्तर कुंजी 2023 हमारे रक्षा विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है। आप अंग्रेजी सेट A, सेट B, सेट C तथा सेट D के लिए CDS उत्तर कुंजी PDF यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
CDS उत्तरकुंजी | प्रश्न पत्र | डायरेक्ट लिंक (अनाधिकारिक) | डायरेक्ट लिंक (आधिकारिक) |
सेट A | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट B | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट C | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट D | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
CDS 1 2023 उत्तर कुंजी सामान्य ज्ञान
सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र के लिए सेट A, सेट B, सेट C तथा सेट D की CDS उत्तर कुंजी 2023 यहां दिए गए लिंक से डाउनलोड करें, जो हमारे विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है।
CDS GK उत्तर कुंजी | प्रश्न पत्र | डायरेक्ट लिंक (अनाधिकारिक) | डायरेक्ट लिंक (आधिकारिक) |
सेट A | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट B | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट C | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट D | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
CDS उत्तर कुंजी 2023 गणित
जो उम्मीदवार 16 अप्रैल 2023 को आयोजित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे प्रश्न पत्रों के साथ सेट A, सेट B, सेट C तथा सेट D के लिए CDS गणित उत्तर कुंजी PDF की जांच कर सकते हैं तथा डाउनलोड कर सकते हैं।
CDS 1 2023 गणित उत्तर कुंजी | प्रश्न पत्र | डायरेक्ट लिंक (अनाधिकारिक) | डायरेक्ट लिंक (आधिकारिक) |
सेट A | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट B | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट C | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट D | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
CDS 1 प्रश्न पत्र PDF सेट A, B, C, D
यहां हम आपको अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान तथा प्राथमिक गणित के सेट A, सेट B, सेट C तथा सेट D के लिए CDS प्रश्न पत्र प्रदान कर रहे हैं। ये प्रश्नपत्र न केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपयोगी हैं जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, बल्कि उन लोगों की भी मदद करेंगे जो आगामी रक्षा परीक्षाओं में शामिल होंगे। नीचे दिए गए लिंक से सेट A,B,C, तथा D के इन विषयवार प्रश्न पत्रों की PDF डाउनलोड करें तथा CDS उत्तर कुंजी की जांच करते समय इनकी सहायता लें।
सेट | अंग्रेजी | सामान्य ज्ञान | प्राथमिक गणित |
सेट A | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट B | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट C | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
सेट D | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
CDS 1 उत्तर कुंजी 2023: यूट्यूब सेशन
हम अपने यूट्यूब चैनल पर CDS 1 उत्तर कुंजी 2023 यूट्यूबसेशन आयोजित कर रहे हैं। यह CDS उत्तर कुंजी चर्चा हमारे विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा की जाएगी। यदि आप CDS उत्तर कुंजी 2023 के लिए विस्तृत स्पष्टीकरण चाहते हैं, तो आपको 16 अप्रैल को शाम 5:00 बजे लाइव विश्लेषण देखना होगा।
CDS उत्तर कुंजी का उपयोग करके स्कोर की गणना कैसे करें?
आप अपने अंकों की जांच के लिए उपरोक्त CDS उत्तर कुंजी 2023 का उपयोग कर सकते हैं। CDS 1 2023 के लिए अंक योजना नीचे दी गई है, जिसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान तथा गणित के प्रश्नपत्र में प्रत्येक सही तथा गलत उत्तर के अंक दिए गए हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक |
अंग्रेजी | 120 | 100 | 0.83 | -0.27 |
सामान्य ज्ञान | 120 | 100 | 0.83 | -0.27 |
प्राथमिक गणित (For IMA, AFA, INA) | 100 | 100 | 1 | -0.33 |
प्रत्येक उम्मीदवार को CDS 1 2023 उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने अंकों की गणना करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए।
- चरण 1: अपने अंकों की गणना करने के लिए, अंग्रेजी तथा सामान्य ज्ञान अनुभाग में चिह्नित सही प्रश्नों की संख्या ज्ञात करें।
- चरण 2: अंग्रेजी तथा सामान्य ज्ञान के सही उत्तरों की संख्या में 0.83 से गुणा करें।
- चरण 3: अंग्रेजी तथा सामान्य ज्ञान अनुभाग में चिह्नित गलत प्रश्नों की संख्या की गणना करें।
- चरण 4: गलत उत्तरों की संख्या में 0.27 से गुणा करें।
- चरण 5: अब, प्राथमिक गणित में चिह्नित सही तथा गलत प्रश्नों की संख्या ज्ञात करें, और सही उत्तरों में 1 से गुणा करें।
- चरण 6: गणित के प्रश्नपत्र में गलत उत्तरों की संख्या में 0.33 से गुणा करें।
- चरण 7: CDS 1 2023 के अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान तथा प्राथमिक गणित में अर्जित कुल अंकों का योग करें।
- चरण 8: प्राप्त योगफल ही परीक्षा में आपके अंक हैं।
आपको अपने अर्जित अंकों की तुलना पिछले वर्ष के CDS कट ऑफ तथा इस वर्ष के अपेक्षित कट ऑफ से करनी चाहिए। हमने CDS 1 उत्तर कुंजी प्रदान की है जिसका उपयोग आप अपने अंकों की गणना करने के लिए कर सकते हैं और परीक्षा के लिए अपेक्षित कट ऑफ के साथ इसकी तुलना कर सकते हैं। यदि आपका स्कोर कटऑफ को पार करने की दृष्टि से पर्याप्त है तो आपको समय नष्ट नहीं करना चाहिए और SSB साक्षात्कार की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आप हमारे SSB ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम की सहायता भी ले सकते हैं। यदि आपका स्कोर कट ऑफ अंक से दूर हैं और पर्याप्त अंक प्राप्त नहीं कर सकते हैं तो परेशान न हों, आगे भी अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी बेहतर तैयारी के लिए हमारे डिफेंस ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम तथा CDS एवं डिफेंस टेस्ट सीरीज़ में अपना नामांकन करा सकते हैं।
Thank You
Download the BYJU’S Exam Prep App Now
The Most Comprehensive Exam Prep App
#DreamStriveSucceed
Comments
write a comment