hamburger

बिहार में सर्वाधिक कौन सी मिट्टी पाई जाती है?

By BYJU'S Exam Prep

Updated on: November 9th, 2023

बिहार में सर्वाधिक पाई जाने वाली मिट्टी जलोढ़ है। ये गंगा के मैदानी क्षेत्र में होती है। वही पश्चिम चंपारण जिले के उत्तर-पश्चिमी भाग में पीडमोंट दलदली मिट्टी और नेपाल की सीमा के साथ बिहार के पूर्वी भाग में तराई मिट्टी भी पाई जाती है। बिहार में चिकनी मिट्टी, रेतीली मिट्टी और दोमट मिट्टी भी प्रसिद्ध हैं। बिहार में मिट्टी हर साल भारत-गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली द्वारा आती हैं और बाढ़ के माध्यम से ये पुरे क्षेत्र में फ़ैल जाती है।

बिहार में सर्वाधिक मिलने वाली मिट्टी

भारत में लगभग 15 लाख हेक्टेयर भूमि में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है जो कि इसके कुल भौगोलिक क्षेत्र (Geographical area) का लगभग 40% है। हालाँकि बिहार में यह कुल भौगोलिक क्षेत्र के 50% में पाया जाता है। ये इंडो-गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली द्वारा लाए गए जलोढ़ के निक्षेपण से बनते हैं। बिहार की मिट्टी में पोटाश और चूना शामिल होता है। बिहार में दो प्रकार की जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है:-

  • खादर मिट्टी – घाटी के निचले क्षेत्रों में पाई जाने वाली मिट्टी को खादर मिट्टी के रूप में जाना जाता है।
  • भांगर मिट्टी – यह पुरानी जलोढ़ मिट्टी है, जो उच्च क्षेत्रों में पाई जाती है।

बिहार में तीन प्रकार की मिट्टी पाई जाती है। य़े हैं:

बिहार में मुख्यतः तीन प्रकार की मिट्टी पायी जाती है। पीडमोंट दलदली मिट्टी – पश्चिमी चंपारण जिले के उत्तर-पश्चिमी भाग में पाई जाती है। तराई की मिट्टी राज्य के उत्तरी भाग में नेपाल सीमा के साथ मिलती है। गंगा जलोढ़ – गंगा जलोढ़ बिहार के मैदान (नए और पुराने दोनों) को कवर करता है।

  • पीडमोंट दलदली मिट्टी: यह मिट्टी पश्चिम चंपारण जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में पाई जाती है।
  • तराई मिट्टी: तराई मिट्टी भारत-नेपाल सीमा के साथ राज्य के उत्तरी क्षेत्र में पाई जाती है।
  • गांगेय जलोढ़- यह मिट्टी बिहार के मैदानी भागों में पाई जाती है।

Summary:

बिहार में सर्वाधिक कौन सी मिट्टी पाई जाती है?

जलोढ़ मिट्टी बिहार में सर्वाधिक पाई जाने वाली मिट्टी है जो गंगा के मैदानी क्षेत्र में मिलती है। यह मिट्टी प्रत्येक वर्ष भारत-गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा आती हैं और बाढ़ के कारण हर जगह बिख़र जाती है। भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार जलोढ़ मिट्टी बिहार में 50% में पाई जाती है। हालांकि मिट्टी में नाइट्रोजन, ह्यूमस और फॉस्फोरिक एसिड की कमी होती है, फिर भी इसमें चूना और पोटाश प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

Related Questions:

Our Apps Playstore
POPULAR EXAMS
SSC and Bank
Other Exams
GradeStack Learning Pvt. Ltd.Windsor IT Park, Tower - A, 2nd Floor, Sector 125, Noida, Uttar Pradesh 201303 help@byjusexamprep.com
Home Practice Test Series Premium