अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर क्यों कहा जाता है?
18वीं सदी के शुरुआत से ही भारत में मैनचेस्टर से आये कपड़ो का बोलबाला था। यह कपडे भारत में बने कपड़ों की तुलना में ज्यादा अच्छे और आरामदायक थे। साथ ही, मशीन से बने इन कपड़ों की कीमत भी कम हुआ करती थी।
इंग्लैंड का मैनचेस्टर शहर कपड़ों के कारखानों से भरा था और ब्रिटिश राज्य अपने बनाये कपड़ों को भारत में प्रचलित करना चाहती थी। इसके कारण भारत में स्वदेशी कपडे बिकने बंद हो गए। सबसे पहला कपडे का मिल अहमदाबाद शहर में लगाया गया था। यह कपड़ा उद्योग ब्रिटिश शासन काल खत्म होने तक काफी प्रसिद्ध हो चुका था। इस प्रकार कपड़ा उद्योग अग्रणी होने के कारण ही अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।
मशीन के लगने के बाद, मैनचेस्टर की तरह भारत में भी कपड़ों को मशीन से बुना जाने लगा। इसके कारण उत्पादन बढ़ गया और कपडे कम कीमत पर मिलने कारण यह पुरे भारत में प्रसिद्ध हो गया।
Summary
भारत का मेनचेस्टर किसे कहा जाता है?
साबरमती नदी के किनारे बसे शहर अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। इसके पीछे का कारण, इस शहर में सबसे पहले कपड़ों के मिल लगना और इसका तेजी से प्रचलित होना है। सबसे पहले ब्रिटिश अपने देश के शहर मैनचेस्टर से मशीनों से बुने कपडे लाकर भारत में बेचते थे, फिर बाद में यहीं बनाने लगे।
Related Questions
Comments
write a comment