अप्रैल 2018 में नैसकॉम की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी थी?

By Sakshi Yadav|Updated : July 27th, 2022

एक्सेंचर इंडिया की चेयरपर्सन रेखा एम मेनन (Rekha M Menon) को अप्रैल 2018 नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (NASSCOM) की चेयरपर्सन के रूप में नियुक्त किया गया था, रेखा सॉफ्टवेयर लॉबी ग्रुप के 30 साल के इतिहास में शीर्ष पद प्राप्त करने वाली पहली महिला हैं. वह नैसकॉम की चेयरपर्सन के रूप में इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी यू बी प्रवीण राव (U B Pravin Rao) की जगह पर नियुक्त हुई थी। 

रेखा एम. मेनन एक्सेंचर इंडिया की अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक हैं। वह उन्नत प्रौद्योगिकी के नेतृत्व वाले नवाचार और सामाजिक-आर्थिक प्रगति पर उद्योग की अग्रणी आवाज हैं। रेखा NASSCOM की कार्यकारी परिषद की सदस्य हैं और 2021 से 2022 तक इसकी अध्यक्ष थीं।

Summary:

अप्रैल 2018 में नैसकॉम की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी थी?

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (NASSCOM) देश के आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया एक गैर-लाभकारी भारतीय संघ है। NASSCOM की स्थापना 1988 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। संगठन में 1200 से अधिक सदस्य हैं, जिनमें से 250 से अधिक यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और चीन सहित अन्य देशों के वैश्विक निगम हैं।

Related Links:

Comments

write a comment

Follow us for latest updates