अनेक शब्दों के लिए एक शब्द पर स्टडी नोट्स

By Trupti Thool|Updated : August 31st, 2023

राज्य परीक्षाओं में  व्याकरण भाग से विभिन्न प्रश्न पूछे जाते है ये प्रश्न आप  बहुत आसानी से हल कर सकते है यदि आप हिंदी भाषा से सम्बंधित नियमों का अध्ययन ध्यानपूर्वक करें । यहां बहुत ही साधारण भाषा में विषय को समझाया गया है तथा विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से भी अवधारणा को स्पष्ट किया गया है प्रस्तुत नोट्स को पढ़ने के बाद आप अनेक शब्दों के लिए एक शब्द से सम्बंधित विभिन्न प्रश्नों को आसानी से हल कर पाएंगे।

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है। जैसे - सामर्थ्य रखने वाले व्यक्ति को सामर्थ्यवान कह सकते हैं तथा गुणों से धनी  व्यक्ति को गुणवान कहा जा सकता है राम बहुत सुन्दर कहानी लिखता है। अनेक शब्दों के स्थान पर हम एक ही शब्द 'कहानीकार' का प्रयोग कर सकते है । इसी प्रकार ,अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। यहां पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे है : -

  1. अभिनय करने वाला पुरुष- (अभिनेता)
  2. इन्द्रियों को जीतनेवाला- (जितेन्द्रिय)
  3. इन्द्रियों की पहुँच से बाहर- (अतीन्द्रिय)
  4. अत्यधिक वृष्टि- (अतिवृष्टि)
  5. अपने बल पर निर्भर रहने वाला- (स्वावलम्बी)
  6. अचानक हो जाने वाला- (आकस्मिक)
  7. ईश्वर या स्वर्ग का खजाँची- (कुबेर))
  8. आदि से अन्त तक- (आद्योपान्त)
  9. इंद्रियों पर किया जानेवाला वश- (इंद्रियाविग्रह)
  10. इतिहास को जानने वाला- (इतिहासज्ञ)
  11. ऊपर कहा हुआ- (उपर्युक्त)
  12. आया हुआ- (आगत)
  13. अवश्य होनेवाला- (अवश्यम्भावी)
  14. इतिहास से सम्बन्ध रखने वाला- (ऐतिहासिक)
  15. आवश्यकता से अधिक वर्षा- (अतिवृष्टि)
  16. ऊपर लिखा गया- (उपरिलिखित)
  17. अभिनय करने योग्य- (अभिनेय)
  18. अधिकार या कब्जे में आया हुआ- (अधिकृत)
  19. इस लोक से सम्बन्धित- (ऐहिक)
  20. ऐसा तर्क जो देखने पर ठीक प्रतीत होता हो, किन्तु वैसा न हो- (तर्काभास)
  21. उतरती युवावस्था का- (अधेर)
  22. इंद्रियों से संबंधित- (ऐंद्रिक)
  23. इस लोक से संबंध रखनेवाला- (ऐहलौकिक)
  24. उसी समय का- (तत्कालीन)
  25. ऐसा जो अंदर से खाली हो- (खोखला)
  26. एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली- (तानाशाही)
  27. एक राजनीतिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला- (दलबदलू)
  28. ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँस- (उर्ध्वश्वास)
  29. उपचार या ऊपरी दिखावे के रूप में होने वाला- (औपचारिक)
  30. इन्द्रियों को वश में करने वाला- (इन्द्रियजित)
  31. उत्तर दिशा- (उदीची)
  32. किसी काम में दखल देना- (हस्तक्षेप)
  33. उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह- (अनुलोम विवाह)
  34. ईश्वर में विश्वास रखने वाला- (आस्तिक)
  35. आगे का विचार करने वाला- (अग्रसोची)
  36. आढ़त का व्यापर करने वाला- (आढ़तिया)
  37. ऊपर आने वाला श्वास- (उच्छवास)
  38. ऊपर की ओर जानेवाला-(उर्ध्वगामी)
  39. एक देश से माल दूसरे देश में जाने की क्रिया- (निर्यात)
  40. ऐतिहासिक युग के पूर्व का- (प्रागैतिहासिक)
  41. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश- (न्यायमूर्ति)
  42. उपकार के प्रति किया गया उपकार- (प्रत्युपकार)
  43. कुबेर का विमान- (पुष्पक)
  44. कमल के समान गहरा लाल रंग- (शोण)
  45. काला पीला मिला रंग- (कपिश)
  46. इतिहास से संबंधित- (ऐतिहासिक)
  47. ऊपर कहा हुआ- (उपर्युक्त)
  48. किसी चीज या बात की इच्छा रखनेवाला- (इच्छुक)

MPPSC 2020 Express Batch for Prelims

MPPSC 2021 Comprehensive Course for Prelims

To boost the preparation of all our users, we have come up with some free video (Live Class) series.

Here are the links

MP राज्य परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स

मध्य प्रदेश राज्य परीक्षाओं के लिए 2000 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न

More from us 

Get Unlimited access to 45+ Mock Tests-BYJU'S Exam Prep Test Series

Get Unlimited access to Structured Live Courses and Mock Tests- Online Classroom Program

Free Study Notes (Hindi/English)

Monthly Current Affairs Quiz

NCERT Books PDF (Hindi/English)

Comments

write a comment

Follow us for latest updates